
चीन में तेज भूकंप के झटके, 120 की मौत, सैकड़ों घायल
चीन में तेज भूकंप के झटके, 120 लोगों की मौत
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने की मृतकों की पुष्टि
गांसू-किंघाई प्रांत में आए भूकंप ने मचाई तबाही
6.2तीव्रता रही भूकंप की, सैकड़ों लोग घायल, आर्थिक नुकसान की भी खबर
पाकिस्तान में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
बीजिंग। चीन में सोमवार रात तेज भूकंप के चलते भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। चीन के गांसू-किंघाई प्रांत में आए भूकंप से चीन 120 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं सैकड़ों लोगों के घायल होने की खबर है। प्रांत में राहत और बचाव दल लोगों के बचाव कार्य में जुटा है।
आपको बता दें कि चीन के गांसू प्रांत में आए भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीनी सतह से 10 किमी नीचे बताया जा रहा है।
Read Also:प्रदेशवासियों ने ली विकसित राष्ट्र की शपथ…
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि चीन में 116 लोगों की मौत हुई है वहीं 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि पाकिस्तान से अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं मिली है।
TAGS #breakingnews#dusrikhabar#earthquake116 Deathbreaking newschinaDusri khabarindiaInjuredpakisthanTrendingnewsweatherweather department
