क्या मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी होगी?

क्या मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी होगी?

37 पार्षद पहुंचे सचिवालय, रफीक खान को सौंपा ज्ञापन, कल मिलेंगे मुख्यमंत्री से

जयपुर। हेरिटेज नगर निगम के 37 पार्षदों ने सचिवालय के बाहर एकत्रित होकर आदर्श नगर विधायक रफीक खान से मिलकर निलंबित मेयर की गिरफ्तारी की मांग की।

पार्षदों ने विधायक रफीक खान से कहा कि जब तक भ्रष्टाचार में लिप्त मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी नहीं हो जाएगी तब तक हेरिटेज नगर निगम के सभी 37 पार्षद नगर निगम की मेयर का सार्वजनिक बहिष्कार जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें:घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता, रक्षाबंधन का या सियासी तोहफा…!

पार्षदों ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जो नेता भ्रष्टाचार की मूर्ति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें भी जनता कभी माफ नहीं करेगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This