उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई कार, PIMS के दो मेडिकल छात्रों की मौत…

उदयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर से टकराई कार, PIMS के दो मेडिकल छात्रों की मौत…

उदयपुर के देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

कार और ट्रेलर की टक्कर में दो मेडिकल छात्रों की मौत

दो अन्य मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल

कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर रॉन्ग साइड में ट्रेलर से भिड़ी

हादसे में उदय बंसल और रुचिका परिहार की हुई मौत 

चारों छात्र पेसेफिक मेडिकल कॉलेज, उमरड़ा में MBBS के विद्यार्थी थे

हादसे में दो घायलों का अस्पताल में जारी है उपचार

माही राठौड़

उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने चार मेडिकल छात्रों की जिंदगी को झकझोर दिया। देबारी-अंबेरी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद रॉन्ग साइड में जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

read also:ACB की उदयुपर में बड़ी कार्रवाई, उदयपुर में SOG के ASP का कथित दलाल 2 करोड़ की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचका

हादसा शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रतापनगर थाना क्षेत्र में रामदेवजी मंदिर से करीब 100 मीटर दूर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी।

read also:जापान में राजस्थान के अनदेखे पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी दिलचस्पी

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसकी बॉडी बुरी तरह पिचक गई। कार में सवार छात्र उसमें फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

क्रेन की मदद से कार में फंसे छात्रों को निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार की स्थिति देखते हुए क्रेन की मदद ली गई और काफी प्रयास के बाद उसमें फंसे चारों छात्रों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों का उपचार जारी है।

read also: कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 27 सितम्बर, रविवार, 2026

चारों छात्र पेसेफिक मेडिकल कॉलेज में कर रहे थे MBBS

एडिशनल एसपी उमेश ओझा के अनुसार, हादसे में मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी उदय बंसल पुत्र दिलीप बंसल और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी रुचिका परिहार (25) पुत्री रघुनाथ परिहार की मौत हुई है। वहीं हरियाणा निवासी शशांक सिंह पुत्र लक्ष्मीनारायण और एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हैं। चारों उदयपुर के उमरड़ा स्थित पेसेफिक मेडिकल कॉलेज में MBBS के छात्र बताए गए हैं।

read also:‘ज्ञानेश कुमार ने BJP टिकट का दिया था ऑफर’, पूर्व अधिकारी का दावा

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, क्षतिग्रस्त वाहन हटाए

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त कार और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात को व्यवस्थित कराया। हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

—————————-  

#Udaipur Accident, #Road Accident, #Medical Students Accident, #Car Trailer Collision, #Pacific Medical College, #Udaipur News, #Rajasthan Road Accident, उदयपुर सड़क हादसा, देबारी-अंबेरी हाईवे हादसा, मेडिकल स्टूडेंट हादसा, कार-ट्रेलर टक्कर, पेसेफिक मेडिकल कॉलेज, उदयपुर दुर्घटना, MBBS स्टूडेंट

CATEGORIES
TAGS
Share This