Visitors: 6842337
ACB की उदयुपर में बड़ी कार्रवाई, उदयपुर में SOG के ASP का कथित दलाल 2 करोड़ की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

ACB की उदयुपर में बड़ी कार्रवाई, उदयपुर में SOG के ASP का कथित दलाल 2 करोड़ की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

मुकदमे में मदद के नाम पर मांगी गई थी बड़ी रकम 

दलाल सज्जन कुमार को 2 करोड़ रुपए की रकम लेते हुए पकड़े जाने की सूचना

SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित आवास से किया डिटेन 

DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी की कार्रवाई

ACB CI डॉ. सोनू शेखावत और ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने की कार्रवाई 

 

विजय श्रीवास्तव

जयपुर, dusrikhabar.com। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में उदयपुर ACB ने 2 करोड़ रुपए की रिश्वत से जुड़े मामले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है। ACB के अनुसार, SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के लिए कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने वाले सज्जन कुमार को 2 करोड़ रुपए लेते हुए पकड़ा गया। मामला एक मुकदमे में मदद करने के बदले बड़ी रकम मांगे जाने से जुड़ा बताया जा रहा है। उक्त राशि में 4,00,000 रुपये भारतीय चलन मुद्रा तथा 1,96,00,000 रुपये डमी नोट (चिल्ड्रन नोट) शामिल हैं। साथ ही, मामले में मुकेश कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी., उदयपुर को उनके निवास स्थल बालोतरा से डिटेन किया गया है। 

Read also:जापान में राजस्थान के अनदेखे पर्यटन स्थलों और बौद्ध विरासत को लेकर बढ़ी दिलचस्पी

ACB महानिदेशक पुलिस, गोविन्द गुप्ता

ACB महानिदेशक पुलिस, गोविन्द गुप्ता

2 करोड़ रुपए की रकम लेते पकड़ा गया सज्जन कुमार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता के अनुसार, एसीबी इंटेलीजेंस यूनिट, उदयपुर को उदयपुर नगर निगम के 272 भूखंडों से जुड़े बहुचर्चित प्रकरण संख्या 97/2022 को लेकर एक शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत में 2 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया गया था।

आरोपियों को राहत दिलाने के नाम पर रकम मांगने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को दर्ज मुकदमों में राहत दिलाने, उन्हें अन्य मामलों में आरोपी नहीं बनाने तथा गिरफ्तारी के दौरान उनके घरों से बरामद ऐसे दस्तावेज, जिन्हें जब्त नहीं किया गया था, वापस लौटाने के एवज में कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए मांगे जा रहे थे।

ACB अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई

इस ट्रैप कार्रवाई को ACB CI डॉ. सोनू शेखावत और ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। वहीं, DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

Read also:विवादों के बीच EC की बड़ी बैठक, CEC और दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल,

मामले में आगे की जांच जारी

2 करोड़ रुपए की बड़ी रिश्वत राशि से जुड़े इस मामले ने भ्रष्टाचार निरोधक कार्रवाई को लेकर ध्यान खींचा है। हालांकि, मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका और आरोपों की पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। एसीबी द्वारा मामले में धारा 7, 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (यथा संशोधित 1988) एवं धारा 61(2) बी.एन.एस. 2023 के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
ACB की कार्रवाई के बाद अब यह पता लगाने पर भी फोकस रहेगा कि रिश्वत की रकम किसके निर्देश पर और किन परिस्थितियों में ली जा रही थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के परिणाम के आधार पर तस्वीर और स्पष्ट होगी।

——————————-  

#Udaipur ACB, #Rajasthan ACB, #ACB Trap, #2 Crore Bribe, #SOG, Mukesh Kumar Soni, #Sajjan Kumar, #Corruption Case, #Rajasthan News, उदयपुर ACB, ACB ट्रैप, 2 करोड़ रिश्वत, SOG एडिशनल SP, मुकेश कुमार सोनी, सज्जन कुमार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, राजस्थान ACB

CATEGORIES
TAGS
Share This