यूक्रेन के राष्ट्रपति की मार्मिक अपील

यूक्रेन के राष्ट्रपति की मार्मिक अपील

#यूक्रेन के #राष्ट्रपति की #मार्मिक अपील

कीव, (यूक्रेन)

रूसी हमले के बाद अलग-थलग पड़े यूक्रेन ने अब रूसी राष्ट्रपति #पुतिन से बातचीत की ओर कदम बढ़ाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति #जेलेंस्की ने कहा रूस के राष्ट्रपति पुतिन बातचीत शुरू करें। एक #स्पूतनिक न्यूज एजेंसी से मिली खबर के अनुसार राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक #वीडियो जारी कर अपने संबोधन में कहा कि मैं रूसी राष्ट्रपति #पुतिन से कहना चाहता हूं कि लोगों को मरने से रोकने के लिए एक टेबल टॉक करें।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय देशों से युद्ध को रोकने की भी अपील की। इधर #यूके, #यूएस, #कनाडा और #यूरोपीय संघ सहित कई देशों के नेताओं ने यूक्रेन में रूस द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई की निंदा की। इस कड़ी में विरोध स्वरूप उन्होंने रूस पर कई कड़े प्रतिबंध भी लगाए हैं।

अपनी #शर्तों पर यूक्रेन से बात करने को तैयार रूस

रूस के#विदेश मंत्री ने कहा कि अगर यूक्रेन सशस्त्र बल हमारे राष्ट्रपति की बात का जवाब देते हैं तो अपने #हथियार डाल दें, विरोध करना बंद कर दें तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं।

 

 

CATEGORIES
Share This