मुख्यमंत्री भजनलाल के विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का संकट, रोडूराम नगर-केसर नगर के लोगों में भारी आक्रोश

मुख्यमंत्री भजनलाल के विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का संकट, रोडूराम नगर-केसर नगर के लोगों में भारी आक्रोश

रोडूराम नगर- कैलाश सरोवर, केसर नगर के लोगों ने जताया विरोध, घेराव की चेतावनी

सीवर लाइन, पेयजल और रोड लाइट की समस्या से जूझ रहे कॉलोनीवासी

जेडीए पर भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप, 2017 के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ काम

स्थानीय लोगों विभागों को चेतावनी दी, कहा मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे मुख्यमंत्री का घेराव

महिलाओं और पुरुषों ने एकजुट होकर संघर्ष का किया ऐलान

नवीन सक्सेना,

जयपपुर,dusrikhbar.com।  जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र की कई कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। रोडूराम नगर, कैलाश सरोवर कॉलोनी और केसर नगर के निवासी सीवर लाइन, पेयजल, टूटी सड़कों और रोड लाइट जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।

शुक्रवार को आयोजित बैठकों में क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जेडीए के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। लोगों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने और आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 11 मई, सोमवार, 2026

रोडूराम नगर में सीवर लाइन नहीं होने से लोगों में रोष

पत्रकार कॉलोनी स्थित चौधरी रोडू रामनगर गेट पर शुक्रवार को लव शर्मा और अतुल सक्सेना की अध्यक्षता में चौधरी रोडू रामनगर और कैलाश सरोवर कॉलोनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। बैठक का मुख्य मुद्दा कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं डाले जाने को लेकर था।

बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि आसपास की लगभग सभी कॉलोनियों में जेडीए की ओर से सीवर लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन चौधरी रोडू रामनगर और कैलाश सरोवर कॉलोनी को अब तक इससे वंचित रखा गया है। क्षेत्रवासियों ने इसे प्रशासन का भेदभावपूर्ण रवैया बताते हुए कहा कि लंबे समय से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा।

लोगों ने कहा कि कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदगी और जलभराव की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

read also:ग्रहण करने के लिए पात्र का खाली होना जरूरी-महंत कमलेशजी महाराज

केसर नगर में पेयजल संकट और रोड लाइटों का अभाव

इधर केसर चौराहे स्थित केसर नगर के लोगों ने भी अपनी समस्याओं को लेकर भारी नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि आसपास की सभी कॉलोनियों में सीवरेज लाइन उपलब्ध है, लेकिन केसर नगर आज भी इस मूलभूत सुविधा से वंचित है।

लोगों ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। कई जगहों पर बोरिंग में पानी खत्म होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में रोड लाइट नहीं होने के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि टूटी सड़कें और खराब आधारभूत ढांचा लोगों की दैनिक जिंदगी को प्रभावित कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावों के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

read also:बंगाल में भाजपा का ऐतिहासिक उदय: सुवेंदु ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री भजनलाल के विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का संकट, रोडूराम नगर-केसर नगर के लोगों में भारी आक्रोश

लोगों ने जेडीए पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

बैठक में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि जेडीए की ओर से उनके क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में तेजी से विकास कार्य हुए, लेकिन उनकी कॉलोनियों को जानबूझकर नजरअंदाज किया गया।

कॉलोनीवासियों ने बताया कि वर्ष 2017 में परिवाद संख्या 3311 के तहत जेडीए ने हाईकोर्ट में कॉलोनी में सीवर लाइन डालने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि कई वर्षों से केवल फाइलों और बैठकों में ही योजनाएं चल रही हैं, जबकि जमीन पर स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।

बैठक में मौजूद महिलाओं ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सीवरेज और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सबसे ज्यादा असर परिवारों और बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

read also:जयपुर में केसर चौराहे पर बोले लोग- सड़कें नहीं तो ‘गड्ढे ही भरवा दीजिए’ –सीएम साहब…

मांगें नहीं मानी गईं तो मुख्यमंत्री का होगा घेराव

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। केसर नगर के लोगों ने साफ कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा और क्षेत्र में उनके आने पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी निवासी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। लोगों ने कहा कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा और जब तक सीवर लाइन, पेयजल, सड़क और रोड लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

read also:मानसरोवर और केसर चौराहे पर अव्यवस्थाओं का जलजमाव: मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में जनता परेशान

प्रशासन और जेडीए से जल्द कार्रवाई की मांग

कॉलोनीवासियों ने प्रशासन और जेडीए से जल्द से जल्द सीवर लाइन का कार्य शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती आबादी के बावजूद आधारभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर समस्या बन चुका है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। बैठक के दौरान लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

read also:सरकारी स्कूलों में आज मनाया जाएगा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’: एनीमेटेड फिल्म दिखाई जाएगी, रंगोली और गायन प्रतियोगिताएं होगी

———————————-

#भजनलाल_शर्मा, #जयपुर_समाचार, #रोडूराम_नगर, #केसर_नगर, #सीवर_लाइन, #जेडीए, #पेयजल_संकट, #रोड_लाइट, #कॉलोनी_समस्या, #RajasthanNews,

भजनलाल शर्मा, रोडूराम नगर, केसर नगर, जयपुर समाचार, सीवर लाइन समस्या, पेयजल संकट, जेडीए, कैलाश सरोवर कॉलोनी, रोड लाइट समस्या, जयपुर कॉलोनियों की समस्या

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com