
स्टार हैल्थ इंश्योरेंस के सफलतम 20 साल; राजस्थान में करीब 51लाख पॉलिसीधारक, अब तक 1,373 करोड़ के क्लेम का भुगतान
51 लाख से अधिक पॉलिसीधारकों के साथ स्टार हेल्थ का राजस्थान में भरोसे का सफर
देशभर में 92% कैशलेस क्लेम 3 घंटे से कम समय में प्रोसेस होने का कंपनी का दावा
देशभर में 8.50 लाख एजेंट, देश की दूसरी सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी होने का दावा
वहीं राजस्थान में 2,77,805 से अधिक क्लेम के तहत ₹1,373 करोड़ का भुगतान
राजस्थान के 27 जिलों में 20,680+ एडवाइजर्स का नेटवर्क और 4 ग्रामीण बीमा केंद्र
300 शहरों में होम हेल्थकेयर सेवा की शुरुआत
करीब 20% कैशलेस क्लेम एआई और करीब 90% प्रस्ताव डिजिटल तरीके से प्रोसेस
टॉक टू स्टार के जरिए ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श और स्वास्थ्य मार्गदर्शन की भी सुविधा
विजय श्रीवास्तव
जयपुर,dusrikhabar.com। भारत में 20 वर्ष पूरे करने के मौके पर स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने राजस्थान में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर अपने योगदान और भविष्य की प्राथमिकताओं को सामने रखा है। मंगलवार को जयपुर स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में स्टार हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी के राजस्थान बिजनेस हैड विजय अरोड़ा ने मीडिया के साथ स्टार हैल्थ के 20 साल के सफर की कहानी साझा करते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
विजय अरोड़ा ने कहा कि किसी परिवार के लिए बीमारी सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौती नहीं होती, बल्कि अचानक आने वाला इलाज का खर्च आर्थिक दबाव भी बढ़ा सकता है। ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस की भूमिका केवल अस्पताल का बिल चुकाने तक सीमित नहीं रह जाती, बल्कि यह परिवारों को मुश्किल समय में आर्थिक सहारा देने का जरिया साबित होती है।

स्टार हैल्थ इंश्योरेंस राजस्थान के बिजनेस हैड विजय अरोड़ा मीडिया से बात करते हुए।गौरतलब है कि इस दौरान कंपनी के बिजनेस हैड ने कंपनी के एडवाइजर्स की मीटिंग को भी संबोधित करते हुए उन्हें स्टार हैल्थ के नए प्लान और अपकमिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विजय अरोड़ा ने प्रेसवार्ता में एक प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि राजस्थान में शुरुआत से अब तक 51.51 लाख से अधिक लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिला है, जबकि 2,77,805 से अधिक क्लेम के तहत 1,373 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
read also:“हिमालय की बर्फ पीछे हट रही है, सवाल सिर्फ पहाड़ों का नहीं, आने वाली पीढ़ियों के पानी का”
राजस्थान में बढ़ी हेल्थ इंश्योरेंस की पहुंच
अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा कवरेज को लेकर पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। NFHS-5 के अनुसार 87.8% परिवारों में कम से कम एक सदस्य हेल्थ इंश्योरेंस या फाइनेंसिंग स्कीम के तहत कवर था, जबकि NFHS-4 में यह आंकड़ा 18.7% था।
इसके बावजूद इलाज पर होने वाला खर्च परिवारों के लिए चुनौती बना हुआ है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में राजस्थान के कुल स्वास्थ्य खर्च का 37.1% हिस्सा लोगों ने अपनी जेब से वहन किया। यह स्थिति स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा की जरूरत को भी दिखाती है।
पिछले वित्त वर्ष में भी हजारों परिवारों तक पहुंच
राजस्थान में स्टार हेल्थ का कारोबार और ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ी है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 43,088 से अधिक क्लेम के तहत करीब 240 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि 5.13 लाख से अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर किया गया है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भी कंपनी की गतिविधियां जारी रहीं। इस अवधि में 1,03,251 से अधिक लोगों को कवर, 14,387 से अधिक क्लेम का निपटारा और करीब 68 करोड़ रुपये के क्लेम का भुगतान किया गया। इस दौरान कंपनी को 87 करोड़ रुपये से अधिक का GWP मिला और 37,000 से अधिक पॉलिसियां जारी की गईं।
read also:55 पार्षदों का समर्थन फिर भी हारी BJP! निर्दलीय कुरैशी बने उपसभापति
27 जिलों में नेटवर्क, 20 हजार से ज्यादा एडवाइजर
राजस्थान में ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए स्टार हेल्थ का नेटवर्क भी बढ़ा है। कंपनी के अनुसार उसका नेटवर्क राज्य के 27 जिलों में फैला है। इस नेटवर्क में शामिल हैं: 40 से अधिक शाखाएं, 4 ग्रामीण बीमा केंद्र और 20,680 से अधिक एडवाइजर्स।
कंपनी के बिजनेस हैड का कहना है कि इस नेटवर्क के जरिए शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हेल्थ इंश्योरेंस और ग्राहक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
ये तीन नई सेवाओं से और मजबूत हुई स्टार हैल्थ इंश्योरेंस
‘स्टार हैल्थ एप’
‘टॉक टू स्टार’
‘होम हेल्थ केयर’
स्टार हेल्थ ने उपभोक्ताओं से नजदीकी बढ़ाने के लिए अब उनकी पॉकेट में कुछ और सुविधाएं देने का प्रयास किया है इसी के तहत स्टार हैल्थ इंययोरेंस ने गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर स्टार हैल्थ एप लॉन्च किया है जो समय समय पर उपभोक्ताओं को उसकी सेहत से संबंधित जानकारी अपडेट करता रहेगा। जैसे एक दिन में कितने स्टेप्स चले, बीपी, हार्ट बीट इत्यादि। इसी तरह अब अपनी सेवाओं को केवल अस्पताल में भर्ती और क्लेम भुगतान तक सीमित नहीं रख रहा है। कंपनी की ‘टॉक टू स्टार’ सुविधा के जरिए ग्राहक ऑनलाइन डॉक्टर से परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें होम हेल्थकेयर और पहले से निर्धारित अस्पताल में भर्ती से संबंधित मार्गदर्शन भी शामिल है। यह सुविधा स्टार हेल्थ ऐप के जरिए उपलब्ध है। ग्राहक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 7200 222 333 पर संपर्क कर सकते हैं।
300 शहरों में होम हेल्थकेयर: कंपनी की होम हेल्थकेयर सेवा फिलहाल 300 शहरों में उपलब्ध है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में इस सेवा के जरिए करीब 50,000 परामर्श दिए गए। कंपनी के अनुसार इस सुविधा के इस्तेमाल में सालाना आधार पर करीब 600% की बढ़ोतरी हुई है। योग्य पॉलिसीधारकों को ऐसी स्वास्थ्य परिस्थितियों में, जिन्हें चिकित्सकीय रूप से अस्पताल के बाहर सुरक्षित तरीके से संभाला जा सकता है, घर पर कैशलेस उपचार की सुविधा भी मिल सकती है।
एआई से तेज हो रही क्लेम प्रक्रिया
हेल्थ इंश्योरेंस के क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल ग्राहक अनुभव को आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम बन रहा है। स्टार हेल्थ ने टेक्नोलॉजी को मजबूत करने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अरोड़ा ने बताया कि 90% के करीब प्रस्ताव डिजिटल तरीके से प्रोसेस हो रहे हैं। वहीं, करीब 20% कैशलेस क्लेम एआई की मदद से प्रोसेस किए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक देशभर में 92% कैशलेस क्लेम तीन घंटे से कम समय में प्रोसेस हो जाते हैं और स्टार हेल्थ प्रतिदिन 10,000 से अधिक क्लेम प्रोसेस करती है।
स्टार हेल्थ: राजस्थान में प्रमुख आंकड़े
| अवधि | चुकाए गए दावे | चुकाई गई राशि | कवर किए गए लोग |
| शुरुआत से अब तक | 2,77,805 | ₹1,373 करोड़ | 51,51,797 |
| वित्त वर्ष 2026 | 43,088 | ₹240 करोड़ | 5,13,585 |
| वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही | 14,387 | ₹68 करोड़ | 1,03,251 |
“समय पर आर्थिक सुरक्षा परिवारों के लिए जरूरी”
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के बिजनेस हेड विजय अरोड़ा के अनुसार, राजस्थान में हेल्थ इंश्योरेंस की जागरूकता और कवरेज में लगातार विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने राज्य में शुरुआत से अब तक 2,77,800 से अधिक क्लेम के तहत 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया है।
उन्होंने कहा कि कंपनी के 20 साल पूरे होने के अवसर पर फोकस केवल हेल्थ इंश्योरेंस तक सीमित रखने के बजाय समय पर डॉक्टर की सलाह, डिजिटल परामर्श और घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर है।
क्यों महत्वपूर्ण है हैल्थ इंश्योरेंस कवर लेना?
बीमारी के समय परिवार की पहली चिंता अक्सर इलाज के साथ-साथ इलाज का खर्च होती है। हेल्थ इंश्योरेंस का बढ़ता दायरा इस चिंता को कम करने में भूमिका निभा सकता है। राजस्थान में बीमा कवरेज में हुई वृद्धि के साथ अब चुनौती यह है कि लोगों को बीमा की जानकारी, सही समय पर चिकित्सा सलाह और जरूरत पड़ने पर आसान क्लेम सुविधा भी मिले।
स्टार हेल्थ की ओर से डिजिटल क्लेम, एआई आधारित प्रोसेसिंग और होम हेल्थकेयर जैसी सुविधाओं पर बढ़ता जोर इसी बदलते स्वास्थ्य-सेवा मॉडल को दर्शाता है।
——————————
#Star Health, #Star Health Insurance, #Rajasthan, #Jaipur, #Health Insurance, #Insurance Claim, #Cashless Claim, #Home Healthcare, #AI in Insurance, #Talk to Star, #Healthcare Rajasthan, Star Health Rajasthan, Star Health Insurance, राजस्थान हेल्थ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम, कैशलेस क्लेम, होम हेल्थकेयर, AI Claim Processing, Talk to Star, Health Insurance Rajasthan

