‘लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026’ में 51 महिलाओं में राखी सोनी भी सम्मानित

‘लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026’ में 51 महिलाओं में राखी सोनी भी सम्मानित

महिला सशक्तिकरण को समर्पित समारोह में सात राज्यों की महिलाओं को मिला मंच

जयपुर की सीनियर जर्नलिस्ट राखी सोनी भी सम्मानित

फोर्टिस हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के जरिए महिलाओं को स्वास्थ्य जागरुकता का दिया संदेश 

जयपुर,dusrikhabar.com। महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से “लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026” का भव्य आयोजन किया गया। जयपुर में आयोजित इस समारोह में 51 प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उल्लेखनीय कार्यों और समाज में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीनियर जर्नलिस्ट राखी सोनी को पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए “लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षा जगत से जुड़े लोग और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 16 मार्च, सोमवार, 2026

‘लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026’ महिला सशक्तिकरण की 7 राज्यों की महिलाओं का सम्मान

‘लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026’ से सीनियर जर्नलिस्ट राखी सोनी सम्मानित।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी

इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश पंचोली रहे, जबकि शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी गेस्ट और पैरा एथलीट सुनील कुमार साहू ने भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और महिलाओं की उपलब्धियों तथा उनके संघर्ष और सफलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं।

read also:नारायणा हॉस्पिटल जयपुर-कोशिका फाउंडेशन: ‘नन्ही मुस्कान की सुनहरी पहल’

सात राज्यों और दस जिलों की महिलाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के संयोजकों ने बताया कि “लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026” समारोह में सात राज्यों और दस जिलों से आई कुल 51 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक ताजा टॉक्स की सीईओ आंचल पुरी, अल्पर्ज क्लब के फाउंडर किशोर गिठाला और स्किल शिक्षा के फाउंडर राकेश गुर्जर ने बताया कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं को मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को पहचान दिलाना है। सभी सम्मानित महिलाओं को अवॉर्ड और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन करण परिहार ने किया।

‘लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026’ महिला सशक्तिकरण की 7 राज्यों की महिलाओं का सम्मान

फोर्टिस अस्पताल में आयोजित ‘लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026’ समरोह

read also:राजस्थान दिवस पर JKK में चित्र प्रदर्शनी शुरु, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों की इंटरएक्टिव हेल्थ टॉक

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञों द्वारा इंटरएक्टिव हेल्थ टॉक का आयोजन भी किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. स्मिता वैद ने कहा कि महिलाएं अक्सर परिवार और करियर की जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जबकि नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी है।

वहीं डॉ. शालू कक्कड़ ने बताया कि कई स्त्री रोग समय पर पहचान और उपचार से नियंत्रित किए जा सकते हैं। इसके अलावा डॉ. मनीला नैणावत ने कहा कि महिलाओं को सही स्वास्थ्य जानकारी मिलना बेहद आवश्यक है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े बेहतर निर्णय ले सकें।

read also:योगी बोले- खिलजी खानदान को जानने वाला कोई नहीं: प्रताप-पद्मिनी की वंशावली हमारे सामने, चित्तौड़गढ़ का किला भारत की अस्मिता का प्रहरी

‘डिजिटल नायिका’ थीम पर आधारित रहा कार्यक्रम

इस अवसर पर आयोजित हेल्थ सेशन “डिजिटल नायिका: डिजिटल युग में महिलाओं को सशक्त बनाना” थीम पर आधारित था। इस सत्र का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, जागरूकता और डिजिटल जानकारी से जोड़कर उन्हें अधिक सशक्त बनाना और सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना था।

read also: 98th Academy Awards कब, कहां और कैसे देखें ऑस्कर 2026 का लाइव टेलीकास्ट? जानिए पूरी डिटेल

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज डिजिटल युग में महिलाओं के लिए सही जानकारी और जागरूकता बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने जीवन, स्वास्थ्य और करियर से जुड़े फैसले आत्मविश्वास के साथ ले सकें।

————–

#Women Empowerment, #Jaipur News, #Leadership By Nari Award, #Women Achievement Awards, #Rajasthan News, #Fortis Hospital Jaipur, लीडरशिप बाय नारी अवॉर्ड 2026, जयपुर महिला सम्मान समारोह, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम जयपुर, Leadership By Nari Award, Women Empowerment Jaipur

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com