
चंडीगढ़ में जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में राजस्थान चैम्पियन, पिंकसिटी प्रेसक्लब..
कलम के सिपाहियों ने बल्ले से रचा इतिहास
जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में राजस्थान बना पहला चैंपियन
हिमाचल को 7 विकेट से हराकर राजस्थान मीडिया रॉयल्स ने जीता JPL 2026 का खिताब
चंडीगढ़/जयपुर, dusrikhabar.com। चंडीगढ़ के ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (JPL) 2026 के पहले संस्करण का शानदार समापन राजस्थान की ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ। प्रेस क्लब जयपुर के अध्यक्ष और टीम कप्तान मुकेश मीणा के नेतृत्व में राजस्थान ने हिमाचल को 7 विकेट से हराकर पहला खिताब अपने नाम किया। पत्रकारों के इस इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि वे केवल खबरों के माहिर नहीं, बल्कि मैदान के भी असली चैंपियन हैं।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 7 मई, गुरुवार, 2026
रोमांचक फाइनल में राजस्थान का दमदार प्रदर्शन
फाइनल मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हिमाचल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए। टीम की ओर से रिम्पू ने 44 रन और नरवीर ठाकुर ने 35 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।
राजस्थान की ओर से सतीश कुमावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं मनीष दीक्षित ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और हिमाचल की बल्लेबाजी को दबाव में रखा।
read also:बंगाल में दो-दो सीएम, ममता का इस्तीफे से इनकार, संविधान में प्रावधान…!
सतीश कुमावत की ऑलराउंड पारी बनी जीत की कुंजी
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत संतुलित रही। शुरुआती झटकों के बाद सतीश कुमावत ने जिम्मेदारी संभालते हुए 37 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ आदित्य आत्रेय ने 37 रन और गर्वित नारंग ने 17 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
राजस्थान ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब जीत लिया। हिमाचल की ओर से राकेश सकलानी ने 2 विकेट लिए।
read also:चंदन की खुशबू से महकेगा उदयपुर, 10हजार पौधे लगेंगे, वन मंत्री ने किया दौरा
मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने सतीश कुमावत
अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सतीश कुमावत को फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। कप्तान मुकेश मीणा ने जीत के बाद पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कलम के सिपाहियों ने मैदान पर भी अपना परचम लहराया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत पत्रकारिता जगत के खिलाड़ियों के उत्साह, एकजुटता और खेल भावना का प्रतीक है।
read also:प्रशांत किशोर की चाल, ममता से कैसे दूर हुआ बंगाल? भाजपा की रणनीति ने..
टूर्नामेंट में दिखा खेल और सामाजिक सरोकार का संगम
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया एडवाइजर परवीन अत्रे और एडीजीपी कौस्तुभ शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने टूर्नामेंट की सराहना करते हुए इसे पत्रकारों के बीच भाईचारे और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पहल बताया।
अगले सीजन की मेजबानी करेगा जयपुर
अपने संबोधन में राजीव दत्ता ने जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग की सफलता की सराहना करते हुए घोषणा की कि टूर्नामेंट का अगला संस्करण जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद राजस्थान टीम और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
JPL 2026 का पहला सीजन पत्रकारों के लिए केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि यह खेल, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा मंच बनकर उभरा।
—————————
#JPL 2026, #Rajasthan Media Royals,# Journalist Premier League, #Mukesh Meena, #Satish Kumawat, #Press Club Jaipur, #Cricket News, #Chandigarh News, #Panchkula Stadium, #Journalist Cricket Tournament, जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग, राजस्थान चैंपियन, JPL 2026, मुकेश मीणा, सतीश कुमावत, प्रेस क्लब जयपुर, पत्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट, राजस्थान मीडिया रॉयल्स, पंचकूला फाइनल मैच
