वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर जयपुर में पत्रकारों को ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’…

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर जयपुर में पत्रकारों को ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’…

“राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी आयोजित

सांसद मंजू शर्मा और विधायक गोपाल शर्मा ने पत्रकारों को किया संबोधित

वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित कई मीडिया कर्मियों को मिला सम्मान

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की जरूरत पर वक्ताओं ने दिया जोर

महावीर सिंह,

जयपुर, dusrikhabar.com। वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे के अवसर पर जयपुर में पत्रकारिता के महत्व और उसकी जिम्मेदारी को लेकर एक भव्य आयोजन किया गया। भारतीय प्रेस पत्रकार संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संगोष्ठी और सम्मान समारोह के जरिए पत्रकारिता के योगदान को रेखांकित किया गया। इस दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

read also:

जयपुर में संगोष्ठी के साथ सम्मान समारोह का आयोजन

जयपुर में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका” रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारिता की भूमिका, जिम्मेदारियों और वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर चर्चा करना रहा।

जनप्रतिनिधियों ने पत्रकारिता की भूमिका को बताया अहम

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है, जो जनता और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। उन्होंने वर्तमान समय में जिम्मेदार और राष्ट्रहित में कार्य करने वाली पत्रकारिता की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं विधायक गोपाल शर्मा ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही देश को सही दिशा दे सकती है।

read also:पांच में से तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत, ममता का राजनीतिक संन्यास

अभय जोशी ने दिया प्रभावशाली संदेश

इसके अवसर पर भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी ने कहा कि— “पत्रकारिता कोई समझौते का मंच नहीं, यह सच की जंग का मैदान है। जो कलम बिकती है, वह इतिहास में मिट जाती है, और जो कलम लड़ती है, वही इतिहास लिखती है। आज जरूरत है कि पत्रकार डर और दबाव की जंजीरों को तोड़ें और सत्ता के सामने नहीं, सत्य के सामने झुकें। अगर कलम में आग नहीं, तो वह सिर्फ स्याही है—और अब वक्त आ गया है कि हर पत्रकार अपनी कलम को हथियार बनाए।”

“राष्ट्र निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी आयोजित

‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित पत्रकार एवं मीडिया से संबंधित लोग।

कई पत्रकारों और हस्तियों को मिला ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’

इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों और एंकरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल, दैनिक भास्कर के हर्ष खटाना, महेंद्र मधुप, हिमांशु शर्मा, गजानन शर्मा, हेमंत शर्मा, घनश्याम करोल, विकास शर्मा, दीपिका शर्मा, दीपेंद्र सिंह आमेरा, मिताली दुशाद, विष्णु दत्त शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, मनोज कासलीवाल, प्रवीण कुमार शर्मा, उमेन्द्र दाधीच, महेश पारीक, विकास सिरोही, सोनिया शर्मा, विनोद गेरा, संगीता गेरा, करुणा शर्मा, राजकुमार करनानी, भावेश करनानी, एच.के. नागपाल, रमाकांत गोस्वामी, मोनिका शर्मा, सी. मालू, हेमलता शर्मा, मेजर मीता सिंह, डॉ. विद्या जैन, डॉ. टीना साहनी, सुरेश शर्मा, तन्मय कुलश्रेष्ठ और विष्णु शर्मा शामिल रहे। इन सभी को ‘इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड’ देकर सम्मानित किया गया।

read also:RGHS फर्जीवाड़ा: SK हॉस्पिटल का पूर्व अधीक्षक और लैब-संचालक गिरफ्तार: बिना जरूरत करवाई थी मरीजों की जांचें, 7 डॉक्टर्स को किया गया है सस्पेंड

समाज में पत्रकारों की भूमिका पर जोर

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल जी ने पत्रकारों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए सत्य और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस दौरान वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाला सशक्त उपकरण है।

read also:जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में डॉक्टर की मौत: रात को ऑपरेशन थिएटर में थी ड्यूटी, सुबह साथियों को फर्श पर पड़े मिले

कार्यक्रम का सफल संचालन और समापन

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अंशु वर्मा ने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और पत्रकारिता के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।

——————————   

#Jaipur News, #Press Freedom Day, #Journalism Event, #India Excellence Award, #Media News, #Rajasthan News,  वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे, जयपुर पत्रकार सम्मेलन, इंडिया एक्सीलेंस अवार्ड, पत्रकारिता संगोष्ठी, अभय जोशी बयान

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com