
जयपुर में पेट्रोल पंप पर बदमाशों का हंगामा, लाठी डंडों से पिटाई, फिर 43 हजार की लूट
जयपुर के नारायण विहार इलाके में वंदेमातरम रोड़ का घटनाक्रम
पीपे में पेट्रोल भरने से मना किया तो लाठी-सरियों से हमला
दो कर्मचारी घायल, एक ICU में भर्ती, सिर पर आए टांके
“पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती” कहकर फरार हुए आरोपी
जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर में पेट्रोल पंप हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पीपे में पेट्रोल देने से इनकार करने पर बदमाशों ने कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में लूट और मारपीट के साथ कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 5 अप्रेल, रविवार, 2026
स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने किया हमला
शनिवार शाम जयपुर के नारायण विहार थाना क्षेत्र के वंदे मातरम मार्ग स्थित सांवरिया फिलिंग स्टेशन पर यह घटना हुई। स्विफ्ट कार में सवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पहुंचे और पीपे में पेट्रोल भरने की मांग करने लगे। जब पंप कर्मचारियों ने पीपे में पेट्रोल देने से मना किया तो बदमाशों ने अचानक लाठी और सरियों से हमला कर दिया। मैनेजर से सवाल पूछने पर आरोपी और आक्रामक हो गए और कर्मचारियों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
read also:खाते में होंगे ₹3 करोड़… गजब है 10X12X30 फॉर्मूला, समझें कैलकुलेशन

कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, एक ICU में भर्ती
बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी माहिर पर आरोपियों ने सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे ICU में भर्ती कराया गया है। वहीं राम सिंह (25) और शिकायतकर्ता सोहन लाल के सिर पर भी गंभीर चोटें आईं, जिनके सिर पर टांके लगे हैं।
read also: भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चे: देशभर में 14 साल तक के 45 हजार भिखारी; राजस्थान दूसरे नंबर पर
हमले के दौरान 43 हजार रुपए लूटे
पीड़ित के अनुसार, हमले के दौरान बदमाशों ने 43 हजार रुपए भी लूट लिए। जब सोहन लाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसके सिर पर पीछे से सरिया से वार किया गया। भागते समय आरोपियों ने धमकी दी कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है और पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए।
read also:दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का तूफान, नॉर्थ अमेरिका में बनाया ये रिकॉर्ड, ‘बाहुबली 2’
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच जारी
घटना की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई राजकुमार को जांच सौंपी है और स्विफ्ट कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
——————-
#JaipurNews, #CrimeNews, #PetrolPumpAttack, #RajasthanCrime, #JaipurCrime, #BreakingNews, #CCTV, #LootCase, #NarayanVihar, Jaipur Petrol Pump Attack, Jaipur Crime News, Petrol Pump Robbery, Narayan Vihar Incident, Rajasthan Crime, CCTV Footage Jaipur, Petrol Pump Assault
