
डॉ. भवानी एस. मिश्रा बने रोटरी क्लब जयपुर अशोक के नए अध्यक्ष, अनुज भागेरिया सचिव,नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
डॉ. भवानी मिश्रा बने रोटरी क्लब जयपुर अशोक के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
अनुज भागेरिया ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली
‘Create Lasting Impact’ थीम पर वर्षभर सेवा कार्य होंगे
सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस
नवीन सक्सेना,
जयपुर,dusrikhabar.com। रोटरी क्लब जयपुर अशोक के वर्ष 2026-27 के पदस्थापना समारोह में डॉ. भवानी एस. मिश्रा ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और आगामी वर्ष के लिए सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, युवा विकास तथा सदस्यता विस्तार को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन भी किया गया।
नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
रविवार को इटर्नल हॉस्पिटल के ईएचसीसी ऑडिटोरियम में आयोजित पदस्थापना समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया ने डॉ. भवानी एस. मिश्रा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। वहीं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला ने अनुज भागेरिया को सचिव एवं नई कार्यकारिणी को पदस्थापित किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव शर्मा ने नए सदस्यों को रोटरी की सदस्यता ग्रहण कराई।

‘Create Lasting Impact’ के विजन के साथ करेंगे सेवा कार्य
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. भवानी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब वर्ष 2026-27 में ‘Create Lasting Impact’ की थीम पर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामुदायिक सेवा, सदस्यता वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, रोग निवारण, युवा विकास और सदस्यों के बीच मजबूत फैलोशिप को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
रोटरी की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय काला ने वर्ष 1990 में क्लब की स्थापना से लेकर अब तक की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि रोटरी क्लब जयपुर अशोक ने जिले में हमेशा पथप्रदर्शक की भूमिका निभाई है। उन्होंने स्वर्गीय पीडीजी डॉ. अशोक गुप्ता के नेतृत्व और योगदान को याद करते हुए नई टीम से क्लब की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण बागड़िया ने कहा कि क्लब ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमेशा नेतृत्व की भूमिका निभाई है। उन्होंने अभिनव एवं स्थायी सेवा परियोजनाओं को बढ़ावा देने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। असिस्टेंट गवर्नर पूनम बागड़िया ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए रोटरी फाउंडेशन में अधिक से अधिक योगदान देने का आग्रह किया।
महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष सत्र आयोजित
पदस्थापना समारोह के बाद महिला स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, यूटीआई और मोटापे से बचाव के उपाय बताए। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर निदान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन आलोक अग्रवाल एवं मनोज बंसल ने किया, जबकि सचिव अनुज भागेरिया ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
—————————
#RotaryClub, #Jaipur, #DrBhawaniMishra, #RotaryJaipurAshok, #CreateLastingImpact, #CommunityService, #HealthAwareness, #WomenHealth, #RotaryFoundation, #RajasthanNews, #JaipurNews, डॉ. भवानी मिश्रा, रोटरी क्लब जयपुर अशोक, रोटरी क्लब, जयपुर समाचार, Create Lasting Impact, अरुण बागड़िया, अजय काला, अनुज भागेरिया, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, रोटरी फाउंडेशन, पदस्थापना समारोह
