Visitors: 6757102
घट स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानिए दुर्गापूजा के नियम?

घट स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानिए दुर्गापूजा के नियम?

आज से हो रही घट स्थापना (दुर्गापूजा)

सुबह 7.52 से शुरू हो रहे मुहूर्त

 

जयपुर। मां दुर्गा की आराधना और घट स्थापना हम शारदीय नवरात्रि के रूप में मनाते हैं। आज 15 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रि पूजा 23 तारीख को नवमी पर सम्पन्न होगी। 24 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वैदिक पंचांग-प्रथम नवरात्र “माँ शैलपुत्री”

कब है सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त (दुर्गापूजा)

आज के दिन घटस्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 46 मिनट का बताया जा रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो ये सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12बजकर 30 मिनट का मुहूर्त मां दुर्गा की पूजा और घट स्थापना का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है।

यह भी पढ़ें: ED की काँग्रेस नेताओं के करीबियों पर कार्यवाही!

ये मुहूर्त भी है श्रेष्ठ

आज रविवार को शक्तिपर्व के रूप में शुरू नवरारत्रि (दुर्गापूजा) की शुरुआत होने के चलते देवी का वाहन हाथी रहेगा। हाथी हमारे शास्त्रों में सुख समृद्धि का संकेत माना जाता है। हालांकि दिनभर में आज कई मुहूर्त होंगे घटस्थापना और शक्ति की आराधना के, फिर भी करीब 3 घंटे यानि सुबह 9.27 बजे से लेकर दोपरह 12.27 बजे का मुहूर्त भी श्रेष्ठ बताया जा रहा है।

CATEGORIES
TAGS
Share This