मुहाना मंडी के बाद जयपुर को एक और आधुनिक मंडी मिलेगी: राज्यवर्धन राठौड़

मुहाना मंडी के बाद जयपुर को एक और आधुनिक मंडी मिलेगी: राज्यवर्धन राठौड़

जयपुर के किसानों को बड़ी सौगात

बसेड़ी में बनेगी 25 एकड़ की आधुनिक कृषि मंडी

इस आधुनिक मंडी पर 9.5 करोड़ होंगे खर्च

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की घोषणा

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com, जयपुर जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। झोटवाड़ा क्षेत्र के बसेड़ी में करीब 9.5 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक कृषि मंडी का निर्माण किया जाएगा। 25 एकड़ भूमि पर बनने वाली इस मंडी से किसानों को अपनी फसलों की बिक्री के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस घोषणा से झोटवाड़ा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के किसानों में खुशी का माहौल है।

read also:गीतांजली में “माँ की पहली मुस्कान” कार्यक्रम में मातृत्व, स्वास्थ्य और सम्मान का उत्सव

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया बड़ा ऐलान

झोटवाड़ा विधायक और कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने श्योसिंहपुरा में आयोजित रथयात्रा और रात्रि चौपाल कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। नई मंडी बनने से किसानों को दूर-दराज की मंडियों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12 मई, मंगलवार, 2026

किसानों को मिलेगा फसलों का उचित दाम

आधुनिक कृषि मंडी बनने के बाद क्षेत्र के हजारों किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा। मंडी में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे कृषि उत्पादों की खरीद-बिक्री आसान होगी। इससे किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिलने के साथ समय और परिवहन खर्च में भी बचत होगी।

read also:शिल्पग्राम में 15 करोड़ की लागत से नया सांस्कृतिक हब, हटेंगी पारंपरिक झोपड़ियां..

क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार

बसेड़ी में कृषि मंडी बनने से केवल किसानों को ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को आर्थिक मजबूती मिलेगी। मंडी के आसपास व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना झोटवाड़ा क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

मटर मंडी के रूप में होगी विकसित

मुहाना मंडी के बाद जयपुर को एक और आधुनिक मंडी मिलेगी: राज्यवर्धन राठौड़

राजेश चौहान, निदेशक, कृषि विपणन

राजेश चौहान, निदेशक, कृषि विपणन विभाग एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, कृषि विपणन बोर्ड ने बताया कि मंत्रीजी ने जिस मंडी का वादा किया है वो जल्द ही जयपुर के किसानों को सुविधाएं देने के लिए तैयार होगी।

read also:IPL रोमांच के बीच जयपुर में राजस्थान रॉयल्स का शाही स्वागत, सिटी पैलेस में रॉयल डिनर

जिसमें काफी सारी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। ताकि मंडी में आने वाले किसान को सिंगल विंडो पर उनके सवालों का समाधान मिल सके।

चौहान ने बताया कि बसेड़ी, झोटवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में मटर की पैदावार काफी अच्छी होती है इसलिए यहां बनने वाली मंडी में खास तौर से मटर की फसल को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही जेडीए में जमीन अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com