
अद्वित ज्वेल्स IPO 2026: 23 जून से खुलेगा पब्लिक इश्यू, ₹130-138 प्राइस बैंड तय
IPO लॉन्च: 23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स का पब्लिक इश्यू, ₹130-138 तय हुआ प्राइस बैंड
‘रामभजो’ ब्रांड की चमक: कुंदन, पोल्की और डायमंड ज्वेलरी के दम पर बाजार में मजबूत पहचान
विस्तार की तैयारी: वर्किंग कैपिटल, कर्ज भुगतान और नई ग्रोथ स्ट्रेटेजी पर रहेगा IPO फंड का फोकस
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर स्थित जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र की उभरती कंपनी अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड अपना पहला इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लेकर आ रही है। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹130 से ₹138 का प्राइस बैंड तय किया है। यह आईपीओ 23 जून 2026 को खुलेगा और 25 जून 2026 तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा।
कंपनी इस इश्यू के जरिए जुटाई गई राशि का उपयोग अपनी कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। राजस्थान की पारंपरिक ज्वेलरी कला को आधुनिक डिजाइन के साथ प्रस्तुत करने वाली कंपनी का ब्रांड ‘रामभजो’ देशभर में अपनी कुंदन, पोल्की, डायमंड और स्टडेड ज्वेलरी के लिए पहचान बना चुका है।
130-138रुपए प्राइस बैंड; 100 शेयरों के लिए लगानी होगी न्यूनतम बोली
अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के चीफ फाइनेंशियल डायरेक्टर दीपेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹130 से ₹138 निर्धारित किया गया है। निवेशक न्यूनतम 100 इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन कर सकेंगे और इसके बाद 100 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा पाएंगे। वर्तमान में कंपनी के कुल 3,38,42,000 इक्विटी शेयर आउटस्टैंडिंग हैं, जिनकी फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है।
read also:2027 यूपी चुनाव में भाजपा के सामने असली चुनौती कौन? सपा, कांग्रेस या फिर…!
इस आईपीओ के तहत कंपनी 1,19,68,000 नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। फ्रेश इश्यू से प्राप्त होने वाली राशि में से ₹65 करोड़ कंपनी की बढ़ती वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं को पूरा करने में खर्च किए जाएंगे, जबकि ₹65 करोड़ का उपयोग कंपनी पर बकाया ऋणों के पूर्ण या आंशिक भुगतान में किया जाएगा। शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर खर्च की जाएगी।

(CMD) नितिन गिलारा
3 साल में देभभर में लाएंगे 30 आउटलेट्स, जयपुर में नवम्बर में फ्लैगशिप स्टोर
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अद्वित ज्वेल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) नितिन गिलारा ने कहा कि कंपनी अगले तीन वर्षों में देशभर में 30 से अधिक आउटलेट शुरू करने की योजना पर काम कर रही है।
इस विस्तार अभियान की शुरुआत राजस्थान की राजधानी जयपुर से होगी, जहां कंपनी का पहला फ्लैगशिप शोरूम आगामी नवंबर में शुरू होने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नए बाजारों में प्रवेश करने से पहले कंपनी व्यापक मार्केट रिसर्च करेगी। इसके तहत विभिन्न शहरों और राज्यों में ज्वेलरी एग्जीबिशन आयोजित कर ग्राहकों, विशेष रूप से जेन-जी (Gen-Z) पीढ़ी, की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड्स को समझने का प्रयास किया जाएगा।
कंपनी का लक्ष्य ऐसी ज्वेलरी डिजाइन करना है, जिसे युवा वर्ग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी सहजता से पहन सके।
रामभजो की 105 साल पुरानी लैगेसी रहेगी बरकरार
ज्वेलरी की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर पूछे गए सवाल पर नितिन गिलारा ने कहा कि किसी भी उद्योग में कुछ लोग गलत तरीके अपना सकते हैं, लेकिन ऐसे व्यवसाय लंबे समय तक टिक नहीं पाते। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी ‘रामभजो’ ब्रांड की 105 वर्ष पुरानी विरासत को आगे बढ़ा रही है और इसी भरोसे को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।
read also:
उन्होंने कहा कि अद्वित ज्वेल्स अपने सभी उत्पादों में शुद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करती है तथा इसी विश्वास के आधार पर देशभर में नए ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्ते स्थापित कर रही है।

कुंदन, पोल्की, डायमंड और स्टडेड ज्वेलरी
जयपुर की पारंपरिक ज्वेलरी को आधुनिक पहचान दे रहा ‘रामभजो’ ब्रांड
अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड राजस्थान के जेम्स एवं ज्वेलरी हब जयपुर में स्थित है और पारंपरिक तथा आधुनिक दोनों तरह की हस्तनिर्मित ज्वेलरी के निर्माण और बिक्री का कार्य करती है। कंपनी विशेष रूप से कुंदन, पोल्की, डायमंड और स्टडेड ज्वेलरी के लिए जानी जाती है। इसका प्रमुख ब्रांड नाम ‘रामभजो’ है।

अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के प्रतीक गिलारा
अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के प्रतीक गिलारा ने पत्रकारों को बताया कि कंपनी की सबसे बड़ी ताकत उसकी उत्कृष्ट कारीगरी और ग्राहकों की बदलती पसंद को समझने की क्षमता है। अद्वित ज्वेल्स सदियों पुरानी भारतीय ज्वेलरी तकनीकों को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़कर ऐसे आभूषण तैयार करती है, जो परंपरा और आधुनिकता दोनों का संतुलित मिश्रण प्रस्तुत करते हैं।
कंपनी का मानना है कि हर ज्वेलरी पीस केवल एक उत्पाद नहीं बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। यही कारण है कि इसके डिजाइन क्लासिक और मॉडर्न दोनों तरह के ग्राहकों को आकर्षित करते हैं।
डिजाइन में नवाचार और कस्टमाइजेशन हमारी विशेषता
प्रतीक ने बताया कि ब्राइडल कलेक्शन से लेकर रोजमर्रा में पहने जाने वाले लग्जरी आभूषणों तक कंपनी ग्राहकों को व्यापक विकल्प उपलब्ध कराती है। डिजाइन में नवाचार और कस्टमाइजेशन इसकी प्रमुख विशेषता है। ग्राहक अपनी व्यक्तिगत पसंद, सांस्कृतिक आवश्यकताओं और बाजार के ट्रेंड्स के अनुरूप विशेष डिजाइन तैयार करवा सकते हैं।
read also:
कंपनी नेकलेस, ईयररिंग्स, रिंग्स, चूड़ियां और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी का निर्माण करती है। इसके उत्पादों में सोना, हीरा और विभिन्न रंगीन रत्नों का उपयोग किया जाता है। विशेष रूप से कुंदन और पोल्की ज्वेलरी सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पहचान है।
आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग, मजबूत वित्तीय प्रदर्शन और विस्तार की तैयारी
अद्वित ज्वेल्स के नितिन गिलारा ने बता कि कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जयपुर में स्थित है, जो 6,450 वर्ग फीट के बिल्ट-अप एरिया में फैली हुई है। यह इकाई आधुनिक तकनीक से लैस है और 3D प्रिंटर, कास्टिंग यूनिट्स तथा पॉलिशिंग मशीनों जैसी उन्नत मशीनों का उपयोग करती है।
कंपनी की विशेषता यह है कि उत्पादन की पूरी प्रक्रिया एक ही छत के नीचे संचालित होती है। सोना पिघलाने से लेकर शीट और चेन निर्माण, नग जड़ने, पॉलिशिंग और अंतिम गुणवत्ता परीक्षण तक सभी कार्य इन-हाउस किए जाते हैं। इससे गुणवत्ता नियंत्रण बेहतर रहता है और ऑर्डर की डिलीवरी समय पर सुनिश्चित होती है।
read also:2027 यूपी चुनाव में भाजपा के सामने असली चुनौती कौन? सपा, कांग्रेस या फिर…!

अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के विपुल गिलारा
अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के विपुल गिलारा ने पत्रकारों से कहा कि कंपनी मुख्य रूप से B2B (बिजनेस-टू-बिजनेस) मॉडल पर कार्य करती है और देशभर के डीलर्स, ज्वेलरी शोरूम तथा रिटेलर्स को उत्पाद उपलब्ध कराती है।
इसके अलावा विशेष और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी की मांग को देखते हुए कंपनी B2C (बिजनेस-टू-कस्टमर) ग्राहकों को भी सेवाएं प्रदान करती है।
बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी जयपुर में अपना फ्लैगशिप स्टोर भी विकसित कर रही है। प्रोडक्शन प्रोसेस के केंद्रीकरण से कंपनी को संचालन दक्षता, गुणवत्ता नियंत्रण और तेज डिलीवरी में लाभ मिल रहा है।
25 .44 करोड़ का नेट प्रोफिट
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ माह की अवधि में कंपनी ने ₹123.79 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि उसका नेट प्रॉफिट ₹25.44 करोड़ रहा। यह प्रदर्शन कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और व्यवसायिक संभावनाओं को दर्शाता है।
read also:

अद्वित ज्वेल्स IPO 2026: 23 जून से खुलेगा पब्लिक इश्यू,, शनिवार को प्रेसवार्ता का आयोजन
आईपीओ का प्रबंधन होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में किया जा रहा है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू की रजिस्ट्रार है।
होलानी कंसल्टेंट्स के अशोक होलानी ने बताया कि बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत लाए जा रहे इस इश्यू में नेट ऑफर का अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) और कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है।
—————————–
#AdvitJewelsIPO, #IPO2026, #JewelleryIndustry, #JaipurJewellery, #RamBhajo, #StockMarketIndia, #IPOInvestment, #RajasthanBusiness, #GemAndJewellery, #IndianIPO, अद्वित ज्वेल्स आईपीओ, Advit Jewels IPO 2026, जयपुर ज्वेलरी कंपनी, रामभजो ब्रांड, IPO प्राइस बैंड, जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर, राजस्थान ज्वेलरी उद्योग, IPO निवेश, शेयर बाजार, ज्वेलरी कंपनी आईपीओ
