BREAKING

Visitors: 5840312
शिविरों में दिखी संवेदनशील प्रशासन की तस्वीर: जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने सुनीं समस्याएं

शिविरों में दिखी संवेदनशील प्रशासन की तस्वीर: जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने सुनीं समस्याएं

जिला कलेक्टर ने हर स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

आमजन से सीधा संवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, कलेक्टर ने पात्र परिवारों को वितरित किए पट्टे

माही राठौड़,

चित्तौड़गढ़, dusrikhabar.com। चित्तौड़गढ़ में आयोजित शहरी एवं ग्रामीण विकास शिविरों में शुक्रवार को प्रशासन का मानवीय और जनसेवा से जुड़ा चेहरा देखने को मिला। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने नगर परिषद क्षेत्र और एराल ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों का निरीक्षण कर न केवल विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की, बल्कि आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए। शिविर में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया, जिससे लोगों के चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी।

read alos:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 13 जून, शनिवार, 2026

प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचीं जिला कलेक्टर, योजनाओं की प्रगति जानी

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी एवं ग्रामीण विकास शिविरों में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या और आमजन को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता के साथ संवेदनशीलता और सेवा भाव से सुना जाए।

read alos:सरकार का बड़ा फैसला: अब एक ग्राहक को रोज सिर्फ 2.. लीटर डीजल, डीजल की लिमिट आम लोगों के लिए राहत या नई चिंता?

आमजन से संवाद कर मौके पर ही समाधान के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में आए नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशा अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर इसी उद्देश्य को साकार करने का माध्यम बन रहे हैं।

read alos:भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका: 49 वर्ष की उम्र में जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, लाभार्थियों को मिले पट्टे

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर जिला कलक्टर ने बच्चों को आहार खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया और अभिभावकों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहीं शहरी और ग्रामीण शिविरों में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का वितरण भी किया गया। पट्टे मिलने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

read alos:जोधपुर में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट: तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा; पिछले पांच दिन से पड़ रही तेज गर्मी

——————-  

#Chittorgarh, #CollectorManju, #DevelopmentCamp, #UrbanCamp, #RuralCamp, #PattaDistribution, #GovernmentSchemes, #RajasthanNews, #JanSunwai, #PublicWelfare, चित्तौड़गढ़ विकास शिविर, जिला कलक्टर डॉ मंजू, शहरी विकास शिविर, ग्रामीण विकास शिविर, पट्टा वितरण, जनसुनवाई, सरकारी योजनाएं, चित्तौड़गढ़ प्रशासन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )