NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दाऊद ने दी थी धमकी…!

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, दाऊद ने दी थी धमकी…!

मुम्बई में NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या

ऑफिस के बाहर दो लोगों ने मारी गोलियां

गोली मारने वाले दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सीएम शिंदे ने कहा- आरोपी पकड़े गए, एक यूपी तो दूसरा हरियाणा का

मुम्बई, (dusrikhabar.com)। नेशनल कम्यूनिष्ट पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुम्बई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की घटना के बाद बांद्रा में सनसनी फैल गई। सिद्दीकी की हत्या उनके बेटे जीशान के बांद्रा स्थित ऑफिस के बाहर दो नकाबपोश बदमाशों ने की। बदमाशों ने बाबा सिद्दीकी के ऊपर दो से तीन राउंड फायर किए। सिद्दीकी को गंभीर स्थिति में लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

read also: हार्टअटैक से जस्टिस राजेंद्र प्रकाश सोनी का निधन…

शनिवार रात सवा नौ बजे बांद्रा में कार सवारों ने मारी गोली

गोली चलने के कारणों का खुलासा नहीं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही बाबा को लीलावती अस्पताल ले जाया जा चुका था। इधर पुलिस के सूत्रों से खबर मिल रही है कि दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र सीएम शिंदे बोले, बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी

महाराष्ट्र के सीएम ने मामले पर बयान देते हुए कहा कि दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। हमलावरों में से एक उत्तरप्रदेश और दूसरा हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है। वहीं तीसरा आरोपी अभी तक फरार है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी। 
 NCP नेता बाबा सिद्दीकी का जीवन परिचय

दाउद ने दी थी धमकी

आपको बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम ने धमकी देकर कहा था तुम्हारी फिल्म बनवा दूंगा “एक था एमएलए”। सूत्रों की मानें तो अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के बीच सेतु का काम करते थे बाबा सिद्दीकी। बाबा सिद्दीकी दाउद की D कंपनी के लिए भी काम करते थे। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार दाउद के करीबी अहमद लंगड़ा और सिद्दीकी में किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। तब छोटा शकील ने बाबा को मामले से दूर रहने की धमकी भी दी थी। 
CATEGORIES
TAGS
Share This