राजस्थान आवासन मंडल की प्रमुख शहरों में प्रीमियम प्रॉपर्टीज ई-नीलामी…

राजस्थान आवासन मंडल की प्रमुख शहरों में प्रीमियम प्रॉपर्टीज ई-नीलामी…

Visits 1005

लंबे समय के बाद खुली हाउसिंग बोर्ड की ई-नीलामी

प्रमुख शहरों में की जाएगी प्रीमियम प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी- डॉ रश्मि शर्मा, आयुक्त आवासन मंडल

4 स्लॉट्स में 206 भूखंड/आवासों की ई-नीलामी

आमजन के लिए हाउसिंग बोर्ड की तरफ बड़ी तोहफा

जयपुर,(dusrikhabar.com)। राजस्थान आवासन मंडल की ओर से लंबे समय बाद राजस्थान के प्रमुख शहरों में प्रीमियम प्रॉपर्टीज की नीलामी की जा रही है। राजस्थान आवासन मण्डल ने जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों में स्थित आवासीय – व्यावसायिक भूखंड एवं निर्मित आवास नीलामी के माध्यम से उपलब्ध करवाए हैं।

Read also: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या कहता है आज आपका भाग्य?

डॉ रश्मि शर्मा, राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त

प्रीमियम प्रॉपर्टी की ई-नीलामी

आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल एक बार फिर आमजन के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में प्रीमियम संपत्ति खरीदने का आमजन के पास अब सुनहरा मौका है। आवासन मंडल की ओर से जयपुर, भरतपुर, फलोदी, बीकानेर, अलवर, चूरू, सीकर, जोधपुर और भिवाड़ी में प्रीमियम संपत्तियों की ई-नीलामी की जा रही है।

Read also:  देवस्थान विभाग ने तीर्थ यात्रा के लिए निकाली वरिष्ठ नागरिकों के लिए लॉटरी…हवाई जहज से ये लोग…

डॉ शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 4 स्लॉट्स में ई-नीलामी होगी। 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर, 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर और 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक 4 अलग-अलग स्लॉट्स में भूखंडों की नीलामी होगी। जिनमें आवासीय और व्यावसायिक दोनों तरह के भूखंड और आवासीय निर्माण शामिल हैं।

किस शहर में कितनी प्रीमियम सम्पत्ति ?

  • जयपुर में 11 बड़े व्यावसायिक भूखंड, 39 छोटे व्यावसायिक भूखंड, 31 आवासीय भूखंड एवं निर्मित आवास
  • बीकानेर में 46 छोटे व्यावसायिक भूखंड, 7 आवासीय भूखंड एवं निर्मित आवास
  • भिवाड़ी में 3 बड़े व्यावसायिक भूखंड, 29 छोटे व्यावसायिक भूखंड, 4 आवासीय भूखंड एवं निर्मित आवास
  • फलोदी में 1 बड़ा व्यावसायिक भूखंड
  • अलवर में 3 छोटे व्यावसायिक भूखंड, 7 आवासीय भूखंड और निर्मित आवास
  • चूरू में 9 आवासीय भूखंड एवं निर्मित आवास
  • सीकर में 4 आवासीय भूखंड एवं निर्मित आवास
  • भरतपुर में 7 आवासीय भूखंड एवं निर्मित आवास

Read also: वसुंधरा राजे का फिर राजयोग, RSS के संकेत, क्या कहते हैं राजीतिक पंडित?

नीलामी में शामिल होने के लिए यहां करें सम्पर्क

नीलामी में भाग लेने और अधिक जानकारी के लिए आमजन http://rhb.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर या हेल्पलाइन नं. 0141-2744688, 2740009, एवं 9460254319 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Read also: 1 अक्टूबर 2024 से बदल जाएंगे टोल टैक्स के नियम महंगा होगा निजी चौपहिया से सफर

त्योहारी सीज़म में सुनहरा मौका

आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा कि त्योहारी सीज़न में आमजन के लिए प्रीमियम प्रॉपर्टी खरीदने का यह सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि आवासन मंडल की ओर से आगे भी विभिन्न आवासीय योजनाओं व नीलामी के प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )