जयपुर के सिटी पार्क में रोज़ शो-2024, गुलाब के फूलों की 400 वैरायटी

जयपुर के सिटी पार्क में रोज़ शो-2024, गुलाब के फूलों की 400 वैरायटी

आपके पास भी है गुलाब की बेहतरीन किस्म तो ले सकते रोज़ शो में भाग

400  गुलाब की वैरायटियों की लगी है प्रदर्शनी

अब हर साल सिटी पार्क में आयोजित होगा रोज़ शो

 

जयपुर। राजधानी के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में पर्यटकों और सैलानियों के लिए खुशखबरी है। आज का दिन यहां आने वालों को बेहद खास होने का अनुभव कराएगा। दरअसल रविवार को शहर की हॉट डेस्टिनेशन बन चुके सिटी पार्क में राजस्थान आवासन मंडल-जयपुर विकास प्राधिकरण और द रोज सोसायटी ऑफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 49वां रोज़ शो- 2024 का आयोजन किया जा रहा है।

सिटी पार्क में आने वाले सैलानियों के लिए आज का दिन खास 

आवासन मंडल आयुक्त इंद्रजीत सिंह की मानें तो पर्यटकों और स्थानीय लोगों में मशहूर हो चुके सिटी पार्क में 400 किस्म के गुलाबों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यानी रविवार को इन अलग अलग किस्म के गुलाबों की खुशबू से आज सिटी पार्क महकेगा। सिटी पार्क में सैलानियों के लिए राजस्थानी लोक नृत्य सहित कई कार्यक्रमों  का आयोजन किया जा रहा है।  

अच्छे गुलाब की किस्मों को किया जाएगा सम्मानित 

आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शो में आमजन भी हिस्सा ले सकते हैं। अच्छे गुलाबों की किस्मों को शो में सम्मानित किया जाएगा।  ‘रोज शो’ सोसाइटी के संरक्षक एवं सेवानिवृत आईएएस  ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव, जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार भार्गव सहित कई हस्तियां इस अवसर पर मौजूद रहेंगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This