BREAKING

Visitors: 5821359
‘मार्मिक’ प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विकास का आईना: NIF ग्लोबल जयपुर के विद्यार्थियों ने डिज़ाइन के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

‘मार्मिक’ प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विकास का आईना: NIF ग्लोबल जयपुर के विद्यार्थियों ने डिज़ाइन के जरिए दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मानसरोवर स्थित NIF ग्लोबल जयपुर में मार्मिकप्रदर्शनी का शुभारंभ

26 जुलाई तक आम लोगों और आर्ट-डिज़ाइन प्रेमियों के लिए प्रदर्शनी

‘Design Before We Disappear’ थीम पर आधारित रचनात्मक प्रस्तुतियां

प्राकृतिक रंगों और जैविक संसाधनों से तैयार किए गए फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाइन

आरग्लास इंस्टॉलेशनने पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रभावशाली संदेश 

जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जिम्मेदार जीवनशैली जैसे विषयों पर केंद्रित प्रदर्शन

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। तेजी से बदलती दुनिया में विकास की अंधी दौड़ ने इंसान और प्रकृति के रिश्ते को एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां हरियाली की जगह कंक्रीट, स्वच्छ हवा की जगह प्रदूषण और संतुलन की जगह संकट ने ले ली है। ऐसे समय में जयपुर के एनआईएफ़ ग्लोबल की वार्षिक डिज़ाइन प्रदर्शनी ‘मार्मिक – डिज़ाइन बिफोर वी डिसअपीयर’ केवल कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि प्रकृति की मौन पुकार को सुनने और आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को बचाने का भावनात्मक संदेश बनकर सामने आई है।

छात्रों ने अपनी कल्पनाशील डिज़ाइनों के माध्यम से यह दिखाया कि यदि आज भी हम नहीं चेते, तो विकास की कीमत प्रकृति के अस्तित्व से चुकानी पड़ सकती है।

read also:दुनिया के बेस्ट शहरों में उदयपुर-जयपुर, राजस्थान की शाही विरासत को दुनिया का सलाम, ग्लोबल टूरिज्म में राजस्थान की बड़ी छलांग

प्रकृति केवल प्रेरणा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इसी संदेश को केंद्र में रखते हुए मानसरोवर स्थित एनआईएफ़ ग्लोबल जयपुर में आयोजित वार्षिक डिज़ाइन प्रदर्शनी मार्मिक – डिज़ाइन बिफोर वी डिसअपीयर’ का भव्य शुभारंभ हुआ।

26 जुलाई तक चलने वाली इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने फैशन, इंटीरियर, इंस्टॉलेशन आर्ट और प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और जिम्मेदार जीवनशैली का प्रभावशाली संदेश दिया।

'मार्मिक' प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विकास का आईना: NIF ग्लोबल जयपुर में पर्यावरण बचाने का संदेश

NIF ग्लोबल जयपुर में मार्मिक’ प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि राजीविका (आरजीएवीपी), राज्य मिशन निदेशक प्रियंका गोस्वामी, चेयरपर्सन कमला पोद्दार, डायरेक्टर अभिषेक पोद्दार और रोमा पोद्दार एवं अन्य।

प्रकृति और विकास के बीच संतुलन का रचनात्मक संदेश

प्रदर्शनी की इस वर्ष की थीम ‘Design Before We Disappear’ रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने यह दर्शाया कि डिज़ाइन केवल सुंदरता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति का दर्पण भी है।

स्टूडेंट्स ने अपनी रचनाओं में प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ विकास जैसे गंभीर विषयों को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया। हर इंस्टॉलेशन और डिज़ाइन पर्यावरण के प्रति संवेदनशील सोच को सामने लाता नजर आया।

'मार्मिक' प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विकास का आईना: NIF ग्लोबल जयपुर में पर्यावरण बचाने का संदेश

‘मार्मिक’ प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विकास का आईना:

प्राकृतिक रंगों, इत्र और जैविक संसाधनों से तैयार किए अनूठे डिज़ाइन

प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण यह रहा कि विद्यार्थियों ने मेहंदी, हल्दी, जामुन, बेल, अनार, चुकंदर, गुलाब, मंजिष्ठा सहित कई प्राकृतिक स्रोतों से रंग तैयार कर उन्हें अपने डिज़ाइन में इस्तेमाल किया। 

इसके साथ ही पारंपरिक इत्र को आधुनिक फैशन और टेक्सटाइल डिज़ाइन में शामिल कर नई सोच प्रस्तुत की गई। वहीं बांस, केले के रेशे, कैक्टस और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार उत्पादों ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

read also:कनाडा में पंजाब की छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप

'मार्मिक' प्रदर्शनी में दिखा प्रकृति और विकास का आईना: NIF ग्लोबल जयपुर में पर्यावरण बचाने का संदेश

NIF ग्लोबल जयपुर में पर्यावरण बचाने का संदेश

आरग्लास इंस्टॉलेशन’ बना आकर्षण का केंद्र

प्रदर्शनी की सबसे चर्चित प्रस्तुति आरग्लास इंस्टॉलेशन’ रही। इस कलाकृति के ऊपरी हिस्से में हरे-भरे जीवित पौधों के माध्यम से उम्मीद, विकास और सुरक्षित भविष्य का संदेश दिया गया, जबकि निचले हिस्से में खुदाई मशीन, मलबा और सूखी टहनियों के जरिए पर्यावरण विनाश की भयावह तस्वीर दिखाई गई।

यह इंस्टॉलेशन दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करता है कि यदि प्रकृति को नहीं बचाया गया तो विकास भी अधूरा रह जाएगा।

 राजीविका स्वयं सहायता समूहों को भी मिला मंच

प्रदर्शनी का उद्घाटन राजीविका (आरजीएवीपी) की राज्य मिशन निदेशक प्रियंका गोस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त) डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, राज्य परियोजना प्रबंधक डॉ. रमणिका कौर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिज़ाइन के मानद सचिव आर्किटेक्ट अंशुमान शर्मा, चेयरपर्सन कमला पोद्दार, डायरेक्टर अभिषेक पोद्दार एवं रोमा पोद्दार सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

 

प्रदर्शनी में राजीविका के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों और हस्तशिल्प को भी प्रदर्शित किया गया, जिससे ग्रामीण महिलाओं की कला और हुनर को नया मंच मिला।

 

कला के माध्यम से जिम्मेदार भविष्य की ओर पहल

मार्मिक’ केवल एक डिज़ाइन प्रदर्शनी नहीं, बल्कि प्रकृति, विरासत और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति युवाओं की संवेदनशील सोच का सशक्त उदाहरण है। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से यह संदेश दिया कि यदि आज प्रकृति को नहीं बचाया गया तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत कुछ खो जाएगा।

—————————  

#NIFGlobalJaipur, #मार्मिक, #DesignExhibition, #JaipurNews, #FashionDesign, #InteriorDesign, #Environment, #Sustainability, #ArtExhibition, #NaturalColours, #Rajeevika, #CreativeDesign, #RajasthanNews, NIF Global Jaipur, मार्मिक प्रदर्शनी, Design Before We Disappear, जयपुर डिज़ाइन एग्जीबिशन, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक रंग, फैशन डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन, Art Exhibition Jaipur, Sustainable Design, Rajeevika, मानसरोवर जयपुर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )