
कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 22 जुलाई, बुधवार, 2026
वैदिक पंचांग
वैदिक पंचांग और भाग्यांक (Lucky Number) के जरिए जानिए ज्योतिष (Astrologer) पूनम गौड से कैसा रहेगा आपका आज का दिन?(dusrikhabar.com)
दिनांक – 22 जुलाई 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2083
शक संवत – 1947
अयन – उत्तर
ऋतु – ग्रीष्म ॠतु
मास – आषाढ़
पक्ष – शुक्ल
तिथि – नवमी रहेगी पूर्ण रात्रि
नक्षत्र – स्वाति रहेगा रात्रि 11:03 तक तत्पश्चात विशाखा
योग – साध्य योग रहेगा सायं 06:42 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल – 12:00 – 13:30
सूर्योदय – 05:37
सूर्यास्त – 19:18
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व – गुप्त नवरात्रि समाप्त
आपका आज
जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के साल को जमा करके भाग्यांक निकाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का जन्म 15-10-1993 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+5+1+0+1+9+9+3 = 29, अब 2+9 = 11 , 1+1 = 2 होगा। यानी उस व्यक्ति के लिए भाग्यांक 2 होगा।
भाग्यांक 1
आज किसी गुरु तुल्य व्यक्ति की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति की चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के अच्छे योग हैं। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं।
भाग्यांक 2
आज धैर्य और विनम्रता आपके लिए सौभाग्य का द्वार खोल सकती है। आर्थिक मामलों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यांक 3
आज करियर, व्यापार और शिक्षा—तीनों क्षेत्रों में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक लाभ के साथ सम्मान भी बढ़ेगा। योजनाएं सफल होंगीं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उत्कृष्ट परिणाम मिल सकता है।
भाग्यांक 4
आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। परिवार में जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छी तरह करेंगे। प्रेम संबंधों में संवाद बनाए रखें। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास का लाभ मिलेगा।
भाग्यांक 5
आज सरकारी अप्रूवल चाह रहे जातकों के लिए खुशी का दिन रहेगा। नया अवसर या महत्वपूर्ण संपर्क आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। व्यापार और नौकरी में उन्नति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशी और उत्साह रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। विद्यार्थियों को नई तकनीक और नए विषय सीखने में सफलता मिलेगी।
भाग्यांक 6
आज परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। आर्थिक मामलों में संतुलन रहेगा और सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों में कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। विद्यार्थियों को कला और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यांक 7
आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आपको सही दिशा दिखाएगी। धर्म के कार्यों में मन लगेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान रहेगा। परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शोध और उच्च शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
भाग्यांक 8
आज किसी खास व्यक्ति की मदद से कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में सम्मान और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासों का श्रेष्ठ परिणाम मिलेगा।
भाग्यांक 9
आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने के योग हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में कोई यादगार पल रिश्ते को और मजबूत करेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, खेलकूद और इंटरव्यू में उत्कृष्ट सफलता मिलने की संभावना है।
ज्योतिषीय परामर्श : यदि आप अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह के लिए WhatsApp करें 8826026945
read also:पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी…
————————-
#Vedic Panchang 2026, #Today’s Panchang, #Today’s Horoscope, #Lucky Number Prediction, #2026, #Today’s Auspicious Time, #Rahukaal Today, #Today’s Birth Number Horoscope, #Numerology Prediction, #Daily Horoscope July 2026, #Today’s Auspicious Yoga, #Today’s Nakshatra, #Today’s Hindu Panchang, 2026, #Poonam Gaur Astrology
