उदयपुर की PIMS यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, 212 नए डॉक्टर्स ने ली सेवा की जिम्मेदारी

उदयपुर की PIMS यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, 212 नए डॉक्टर्स ने ली सेवा की जिम्मेदारी

दीक्षांत समारोह में गूंजा एक संदेश—‘मरीजों का भरोसा ही डॉक्टर की सबसे बड़ी पूंजी’

PIMS  के 212 मेडिकल विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां, सपनों को मिला नया आयाम

‘मरीजों का भरोसा सबसे बड़ी पूंजी’, डॉ. राहुल जैन ने दिया मानवीय चिकित्सा का संदेश

हिप्पोक्रेटिक शपथ के साथ जनसेवा का संकल्प, नए डॉक्टरों ने संभाली जिम्मेदारी

माही राठौड़

उदयपुर,dusrikhabar.com। डॉक्टर बनना केवल एक डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प लेना भी है। उदयपुर के शिल्पग्राम रोड स्थित मेवाड़ बेनक्वेट हॉल में आयोजित साई तिरुपति विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 212 मेडिकल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन ने भावनात्मक संदेश देते हुए कहा कि मरीजों का विश्वास ही डॉक्टर की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना हर चिकित्सक का पहला कर्तव्य है।

read alos:सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था का नया इतिहास: एक साल में 337 करोड़ का चढ़ावा, भक्तों की श्रद्धा ने बनाया रिकॉर्ड

चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 212 मेडिकल विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

उमरड़ा स्थित साई तिरुपति विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में कुल 212 मेडिकल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 125 एमबीबीएस, 58 एमडी-एमएस विद्यार्थियों के साथ 29 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। समारोह विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा यादगार पल बन गया।

उदयपुर की PIMS यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, 212 नए डॉक्टर्स ने ली सेवा की जिम्मेदारी

डॉक्टर की डिग्री समाज के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक: डॉ. राहुल जैन

मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन ने कहा कि डॉक्टर की डिग्री केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे उपचार के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों की मानसिक एवं आर्थिक परिस्थितियों को भी समझें।

read alos:जोधपुर में रैली, प्रदर्शन, धरना,जुलूस और सभाओं पर बैन, फेसबुक,एक्स,व्हाट्सऐप पर भी रोक…!

मरीजों का भरोसा बनाए रखना ही सफल चिकित्सक की सबसे बड़ी पूंजी

डॉ. जैन ने कहा कि अस्पताल में आने वाला हर मरीज डॉक्टर पर भरोसा करके आता है और उस भरोसे को बनाए रखना ही एक सफल चिकित्सक की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने युवा डॉक्टरों को धैर्य, संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

विश्वविद्यालय ने विकास, शोध और एआई आधारित पहलों की दी जानकारी

समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने की, जबकि कुलपति प्रो. डॉ. प्रशांत नाहर ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा, आधुनिक सुविधाओं, डिजिटलीकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शोध कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की।

read alos:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 14 जून, रविवार, 2026

मानवता की निस्वार्थ सेवा का संदेश, भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा

विश्वविद्यालय की सीईओ शीतल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मानवता की निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया। वहीं एमडी नमन अग्रवाल ने भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए चिकित्सकों, फैकल्टी और स्टाफ के योगदान की सराहना की।

उदयपुर की PIMS यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, 212 नए डॉक्टर्स ने ली सेवा की जिम्मेदारी

हिप्पोक्रेटिक शपथ के साथ चिकित्सा नैतिकता और जनसेवा का संकल्प

समारोह के दौरान पिम्स मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो. डॉ. सुरेश गोयल ने मेडिकल स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को हिप्पोक्रेटिक शपथ दिलाई और चिकित्सा नैतिकता के साथ जनसेवा का संकल्प करवाया।

read alos:चंडीगढ़ से जयपुर आई इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग टली: आंधी और बादल के कारण करीब एक घंटे तक हवा में रही, खराब मौसम का

————————- 

#Convocation2026, #RNTMedicalCollege, #SaiTirupatiUniversity, #MBBS, #MDMS, #MedicalEducation, #UdaipurNews, #Doctors, #Healthcare, #MedicalEthics, RNT मेडिकल कॉलेज, साई तिरुपति विश्वविद्यालय, दीक्षांत समारोह, MBBS डिग्री, MD-MS डिग्री, उदयपुर मेडिकल शिक्षा, डॉक्टरों का दीक्षांत समारोह, चिकित्सा नैतिकता

CATEGORIES
TAGS
Share This