इनबाउंड टूरिज़्म पर फोकस्ड GITB-2026 का समापन, पैलेस ऑन व्हील्स का..

इनबाउंड टूरिज़्म पर फोकस्ड GITB-2026 का समापन, पैलेस ऑन व्हील्स का..

इनबाउंड टूरिज़्म को नई उड़ान, ‘द पैलेस ऑन व्हील्स’ बना ग्लोबल आकर्षण

जयपुर में ‘ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार 2026’ में 50 देशों के टूर ऑपरेटर्स ने दिखाई रुचि

राजस्थान सहित कई राज्यों ने दिखाया पर्यटन का सांस्कृतिक वैभव

एफएएम टूर के जरिए विदेशी मेहमानों को कराया जाएगा भारत भ्रमण

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com।राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित GITB 2026 यानी Great Indian Travel Bazaar का 15वां संस्करण इनबाउंड टूरिज़्म को नई दिशा देने के साथ संपन्न हो गया। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन ने न केवल भारत के पर्यटन सेक्टर को वैश्विक मंच पर मजबूती से पेश किया, बल्कि विदेशी टूर ऑपरेटर्स के बीच भारतीय डेस्टिनेशंस के प्रति नई दिलचस्पी भी जगाई।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 29 अप्रेल, बुधवार, 2026

पर्यटन सेक्टर के लिए बड़ा मंच साबित हुआ GITB 2026

जयपुर के सीतापुरा स्थित Jaipur Exhibition and Convention Centre में आयोजित GITB 2026 के दौरान ट्रैवल ट्रेड से जुड़े ‘बायर्स’ और ‘सैलर्स’ के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान 10,000 से अधिक प्री-शेड्यूल्ड B2B मीटिंग्स आयोजित की गईं, जिसने बिजनेस नेटवर्किंग और साझेदारी को मजबूत किया।

करीब 50 देशों से 195 से अधिक विदेशी टूर ऑपरेटर्स ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, जिससे यह साफ हो गया कि भारत का इनबाउंड टूरिज़्म लगातार वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। एग्जीबिशन में हेरिटेज, वेलनेस, स्पिरिचुअल, वाइल्डलाइफ और एक्सपीरियंस-आधारित टूरिज़्म से जुड़े विविध उत्पादों और सेवाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने विदेशी खरीदारों की विशेष रुचि आकर्षित की। प्रतिभागियों ने प्रदर्शित गंतव्यों और उत्पादों को अपने-अपने बाजारों में प्रमोट करने की सकारात्मक प्रतिबद्धता भी जताई।

read also:अब टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा ब्रेक, 2026 में बैरियर-फ्री होगा टोल सिस्टम

GITB 2026: इनबाउंड टूरिज़्म को नई उड़ान, ‘द पैलेस ऑन व्हील्स’ बना ग्लोबल आकर्षण

विविध पर्यटन उत्पादों ने खींचा विदेशी निवेशकों का ध्यान

इस आयोजन में हेरिटेज, वेलनेस, स्पिरिचुअल, वाइल्डलाइफ और एक्सपीरियंस-आधारित टूरिज़्म को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। विदेशी खरीदारों ने इन उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और इन्हें अपने-अपने देशों में प्रमोट करने की प्रतिबद्धता जताई।

राजस्थान के साथ-साथ ओडिशा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब के पर्यटन बोर्ड्स ने अपनी सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन संभावनाओं को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित किया।

द पैलेस ऑन व्हील्स’ बना शो का स्टार आकर्षण

जीआईटीबी 2026 के अंतिम दिन Khatipura Railway Station पर प्रदर्शित की गई लग्ज़री ट्रेन Palace on Wheels ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस शाही ट्रेन की भव्यता, राजस्थानी शैली से सजे इंटीरियर्स, लग्ज़री केबिन, शानदार डाइनिंग और विश्वस्तरीय ऑनबोर्ड सेवाओं ने विदेशी टूर ऑपरेटर्स को खासा प्रभावित किया। कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने इसे अपने आगामी टूर पैकेज में शामिल करने की इच्छा जताई, जिससे राजस्थान का लग्ज़री टूरिज़्म और मजबूत होने की संभावना है।

read also:GITB के 15वें संस्करण का रंगारंग आगाज, JICC में 28 अप्रैल तक B2B…

सरकार और उद्योग जगत की सकारात्मक प्रतिक्रिया

रुकमणि रियाड़, पर्यटन आयुक्त

रुकमणि रियार, पर्यटन आयुक्त

राजस्थान की पर्यटन आयुक्त Rukmani Riar ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद इस आयोजन में हुई सार्थक बैठकों ने राजस्थान को एक इन्वेस्टमेंट-फ्रेंडली टूरिज़्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।

 वहीं फिक्की राजस्थान के सह-अध्यक्ष Surendra Singh Shekhawat ने बताया कि B2B मीटिंग्स बेहद व्यवस्थित और लाभकारी रहीं, जिससे प्रतिभागियों में संतोष का माहौल रहा।

GITB 2026: इनबाउंड टूरिज़्म को नई उड़ान, ‘द पैलेस ऑन व्हील्स’ बना ग्लोबल आकर्षण

एफएएम टूर से मिलेगा ग्राउंड एक्सपीरियंस

राटो के अध्यक्ष, महेंद्र सिंह राठौड़ बताया कि जीआईटीबी के पश्चात, विदेशी टूर ऑपर्टर्स को राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैमिलियराइजेशन (एफएएम) टूर का भी आयोजन किया जाएगा। यह टूर बुधवार 29 अप्रैल को होटल ललित से सुबह 8 बजे रवाना होगा, जिसमें करीब 39 विदेशी टूर ऑपर्टर्स को पूरे राज्य में, जिसमें जयपुर भी शामिल है, विशेष रूप से तैयार किए गए यात्रा कार्यक्रमों पर ले जाया जाएगा। इस वर्ष के टूर में 3 यात्रा कार्यक्रम शामिल हैं। पहला टूर ‘जयपुर – कोटा – उदयपुर – देवगढ़ – जयपुर’ है। दूसरा टूर ‘जयपुर – आभानेरी- सरिस्का – सवाई माधोपुर – रणथम्भौर – जयपुर’ है। इसी तरह, तीसरा टूर ‘जयपुर – पुष्कर- जोधपुर – जैसलमेर – बीकानेर – मंडावा- जयपुर’ है।

read also:‘मैं कार में थी, अंकल गंदी हरकत करने लगे’, बच्ची के कॉल पर रात 12 बजे FIR

सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के सागर से आए कलाकारों ने बुंदेलखंड क्षेत्र का पारंपरिक ‘बधाई’ लोक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक दिखाई।

कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सीलेंस अवॉर्ड्स ने पर्यटन उद्योग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले संस्थानों और पेशेवरों को सम्मानित करते हुए गुणवत्ता, सतत विकास और डिजिटल इनोवेशन को नई गति दी।

संयुक्त प्रयास से हुआ आयोजन

GITB 2026 का आयोजन FICCI, राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें Rajasthan Association of Tour Operators, Indian Heritage Hotels Association और Hotel and Restaurant Association of Rajasthan का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। 

GITB 2026 ने यह साबित कर दिया है कि भारत, खासकर राजस्थान, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। इस तरह के आयोजन न केवल विदेशी निवेश को आकर्षित करते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और आर्थिक मजबूती को भी नई दिशा देते हैं।

read also:एमबी-अस्पताल में गार्ड्स ने मरीज के परिजन से की मारपीट: एक बच्ची की मौत पर रोने वाले को डांटा तो पड़ौसी ने टोका, पुरुष के कपड़े फाड़े-महिला के बाल खींचे

——————-

#GITB2026, #TourismIndia, #RajasthanTourism, #InboundTourism, #PalaceOnWheels, #TravelIndustry, #JaipurEvent, GITB 2026, Inbound Tourism India, Palace on Wheels, Jaipur Travel Bazaar, Rajasthan Tourism,

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com