
पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्य समीक्षा, ब्रह्म कॉरिडोर थीम के अनुसार कार्य निर्देश
जल संसाधन मंत्री ने RUIPD फेज-4 कार्यों की ली बैठक
घाटों के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर विशेष जोर
वर्षा से पहले प्रमुख कार्य पूरे करने के निर्देश
संदीप,
अजमेर, dusrikhabar.com। अजमेर जिले के पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने व्यापक समीक्षा कर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को आयोजित बैठक में मंत्री ने पुष्कर सरोवर और घाटों के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्म कॉरिडोर थीम के अनुरूप कार्यों को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक बेहतर अनुभव लेकर जाएं।
read also:वाणिज्यिक न्यायालय का बड़ा फैसला, सरस जैसे नाम से घी बेचने पर रोक
RUIPD फेज-4 के तहत ब्रह्मा घाट, जनाना घाट और गऊ घाट पर चेंजिंग रूम, एंटी-स्किड सीढ़ियां, रैम्प्स और रेस्टोरेशन जैसे कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रमुख कार्य वर्षा ऋतु से पहले पूरे कर लिए जाएं।
उन्होंने धौलपुर पत्थर से जाली और बेंच लगाने में महिलाओं की सुरक्षा व निजता का ध्यान रखने को कहा। साथ ही 52 घाटों पर सूचना पट्ट और धार्मिक श्लोक अंकित करने के निर्देश दिए गए।
read also:सांसद-IAS दंपत्ति विवाद राजस्थान में चर्चा का विषय, विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव…
फसाद लाइटिंग के तहत सप्तऋषि घाट पर आकर्षक लाइटिंग और अन्य घाटों पर रात्रिकालीन रोशनी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य हेरिटेज लुक में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों, जिससे पुष्कर की धार्मिक गरिमा और पर्यटन आकर्षण और मजबूत हो सके।
read also:उदयपुर में स्कॉर्पियो खड़े ट्रेलर में घुसी, 2 की मौत: अगला हिस्सा बुरी तरह…
———————–
#Pushkar, #BrahmaCorridor, #RUIDP, #TourismRajasthan, #AjmerNews, पुष्कर सौंदर्यीकरण, ब्रह्म कॉरिडोर, RUIPD फेज-4, पुष्कर सरोवर, घाट विकास
