
Stock Market Crash: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा
मिडिल ईस्ट तनाव और क्रूड ऑयल उछाल से बाजार में हड़कंप
सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट, सभी लार्जकैप शेयर लाल निशान में
विदेशी बाजारों से मिले खराब संकेत, एशियाई मार्केट भी धराशायी
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर/मुम्बई, dusrikhabar.com। सप्ताह के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ा झटका देखने को मिला। Stock Market Crash के चलते सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ फिसल गया। वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बाजार की धारणा को बुरी तरह प्रभावित किया।
जिसका अंदेशा था, वही हुआ। विदेशी बाजारों से मिल रहे खराब संकेतों के बीच Stock Market Crash ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। BSE Sensex अपने पिछले बंद 74,532.96 से गिरकर 73,732 पर खुला और कुछ ही मिनटों में करीब 1600 अंक टूटकर 72,977 के स्तर पर पहुंच गया।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 23 मार्च, सोमवार, 2026
वहीं NSE Nifty भी 23,114 के स्तर से गिरकर 22,824 पर खुला और कुछ ही देर में 480 अंक गिरकर 22,634 तक आ गया। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
लार्जकैप शेयरों में भारी गिरावट
इस गिरावट का असर लगभग सभी बड़े शेयरों पर देखने को मिला। Tata Steel, SBI, Bajaj Finance, HDFC Bank, IndiGo, Titan, BEL और Adani Ports जैसे प्रमुख शेयर 2% से 4% तक टूटकर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
read also:“प्रोजेक्ट स्पर्श” से महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में..
मिडिल ईस्ट तनाव और क्रूड ऑयल बना वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट तनाव, खासकर ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष और क्रूड ऑयल कीमतों में उछाल ने बाजार की धारणा को कमजोर किया है। इसके चलते निवेशकों में डर का माहौल बन गया।
विदेशी बाजारों से मिला नेगेटिव संकेत
भारतीय बाजार के खुलने से पहले ही एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली थी।
- जापान का Nikkei Index 4.10% गिरा
- हांगकांग का Hang Seng 3% टूटा
- साउथ कोरिया का Kospi 5.10% गिरा
read also:स्मार्टफोन की लत से बच्चों का बचपन खतरे में, ‘फ़बिंग’ बना नया सामाजिक संकट..
इसके अलावा यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे भारतीय बाजार पर दबाव और बढ़ गया।
—————-
#Share Market, #Stock Market Crash, #Sensex, Nifty, #Investment, #Business News, #Finance, #Crude Oil, #Global Market, Stock Market Crash, सेंसेक्स गिरावट, निफ्टी क्रैश, शेयर बाजार आज, मिडिल ईस्ट तनाव, क्रूड ऑयल कीमत, BSE Sensex, NSE Nifty
