
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 25 IAS और 9 IPS के तबादले
राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 34 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
सीएमओ से लेकर अहम विभागों में बदलाव, कई वरिष्ठ अफसरों के विभाग बदले
हाल ही में 60+ IPS ट्रांसफर के बाद फिर बड़ा एक्शन
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात 25 IAS और 9 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस IAS-IPS ट्रांसफर के तहत कुल 34 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले भी 14 मार्च को प्रदेश में 60 से अधिक IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे, और अब राजस्थान में यह दूसरा बड़ा बदलाव नजर आ रहा है।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 20 मार्च, शुक्रवार, 2026
शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय और कई अहम विभागों में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
-
अखिल अरोड़ा से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हटा लिया गया
-
प्रवीण गुप्ता से सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ पर्यटन विभाग भी हटाया गया
-
अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय विभाग से हटाकर खान और पेट्रोलियम जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए
read also:हाउसिंग बोर्ड की 30वीं कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं:
-
अजिताभ शर्मा को राजस्व मंडल अध्यक्ष बनाया गया
-
हेमंत कुमार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
-
आलोक गुप्ता को नगरीय विकास विभाग
-
देबाशीष पृष्टी को प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष
-
राजेश कुमार यादव को स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव
-
वी. सरवन कुमार को जयपुर संभागीय आयुक्त
-
आनंदी को वाणिज्यिक कर आयुक्त
-
आरती डोगरा को ऊर्जा सचिव
read also:मंगलमप्लस मेडिसिटी में कार्डियोलॉजी में अब 360-डिग्री कार्डियोलॉजी केयर
जयपुर सहित कई जिलों पर असर
इस IAS-IPS तबादला सूची में जयपुर समेत कई जिलों के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव किया गया है।
-
जयपुर की संभागीय आयुक्त पूनम को महिला एवं बाल विकास विभाग में भेजा गया
-
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव वी. सरवन कुमार को जयपुर संभागीय आयुक्त बनाया गया
9 IPS अफसरों का भी तबादला
आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में भी कई अहम नियुक्तियां की गई हैं। चूनाराम जाट को बाड़मेर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि संजीव नैन को जयपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त (क्राइम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं योगेश गोयल को जयपुर में पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) नियुक्त किया गया है।
read also:जयपुर में शिव महापुराण कथा: मानसरोवर ट्रैफिक प्लान में बड़ा फेरबदल
इसके अलावा अनिल कुमार को जयपुर स्थित 5वीं बटालियन आरएसी का कमांडेंट बनाया गया है। हनुमान प्रसाद मीणा को जयपुर ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि धर्मेंद्र सिंह सागर को झुंझुनूं जिले की कमान सौंपी गई है।
अन्य नियुक्तियों में पियूष दीक्षित को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। साथ ही ज्येष्ठा मैत्रेयी को सवाई माधोपुर और निश्चय प्रसाद एम को चूरू का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
लगातार हो रहे ट्रांसफर से प्रशासन में हलचल
गौरतलब है कि इससे पहले 14 मार्च को भी प्रदेश में 60 से अधिक IPS अधिकारियों का तबादला किया गया था। ऐसे में लगातार हो रहे IAS-IPS ट्रांसफर से प्रशासनिक व्यवस्था में तेज हलचल देखने को मिल रही है।
——————-
#Rajasthan News, #Jaipur News, #IAS Transfer, #IPS Transfer, #Administrative Reshuffle, #Government News, #Bureaucracy Update, IAS ट्रांसफर राजस्थान, IPS तबादला, राजस्थान प्रशासनिक फेरबदल, IAS IPS ट्रांसफर 2026, जयपुर प्रशासनिक बदलाव
