उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं पर निर्देश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं पर निर्देश

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बजट घोषणाओं के त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश

राजस्थान पर्यटन को नई रफ्तार देने की तैयारी 

राजस्थान दिवस सप्ताह भव्य रूप से मनाने और लोक कलाओं को बढ़ावा देने की तैयारी

जयपुर में डे-नाइट बस टूर, पर्यटक सहायता बल को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

शेखावाटी हवेलियों के संरक्षण के लिए 200 करोड़ का प्रावधान, धरोहरों के संरक्षण पर जोर

नवीन सक्सेना,

जयपुर,dusrikhabar.com। जयपुर में पर्यटन भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की योजनाओं और बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान पर्यटन विकास, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि राज्य में पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिल सके।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12 मार्च, गुरुवार, 2026

बैठक में राजस्थान पर्यटन विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की लंबित घोषणाओं को जल्द पूरा करने तथा वर्ष 2026-27 की योजनाओं के लिए डीपीआर और लागत प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 14 से 19 मार्च तक मनाए जाने वाले “राजस्थान दिवस सप्ताह” को पूरे प्रदेश में भव्य तरीके से आयोजित किया जाए। इस दौरान क्षेत्रीय लोक कलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

read also:राजस्थान में घरेलू LPG सिलेंडर 2000 रुपए ब्लैक में, सरकार बोली आपूर्ति सामान्य

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं पर निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने जयपुर के स्थापना के 300 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्ष 2027 में भव्य आयोजन की योजना तैयार करने को भी कहा। साथ ही “जयपुर पर्यटन” को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग और निजी सहभागिता से डे-नाइट बस टूर शुरू करने के निर्देश दिए।

बैठक में पर्यटक सहायता बल की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। उन्होंने गाइड्स को स्थानीय इतिहास, कला और संस्कृति की बेहतर जानकारी देने के लिए रिफ्रेशर कोर्स और विशेषज्ञों से प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन विभाग के मोबाइल एप और वेब पोर्टल को जल्द शुरू करने पर भी जोर दिया गया।

read also:तब और अब… सहकार से समृद्धि तक: सरस का बदलता स्वरूप

उपमुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट, पुष्कर प्रोजेक्ट और ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट जैसी प्रमुख योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर भी निर्देश दिए।

इसके अलावा शेखावाटी हवेलियों के संरक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने इस कार्य को तेज करने को कहा। राज्य सरकार ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। साथ ही राज्य की 11 ऐतिहासिक बावड़ियों के संरक्षण और जीर्णोद्धार को भी पारंपरिक वास्तु शैली के अनुसार करने के निर्देश दिए गए।

read also:कोटा में तेज रफ्तार बस ने ट्रक को टक्कर मारी: कोटा झालावाड़ हाइवे पर हादसा, कंडक्टर सहित 7 घायल हुए

बैठक में जवाहर कला केंद्र, शिल्पग्राम, रवीन्द्र रंगमंच और जयपुर कथक केंद्र के उन्नयन सहित कई सांस्कृतिक परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

————

#Rajasthan Tourism, #Diya Kumari, #Jaipur Tourism, #Rajasthan Day, #Shekhawati Havelis, #Tourism Department, #Cultural Heritage Rajasthan, राजस्थान पर्यटन, दिया कुमारी, राजस्थान दिवस सप्ताह, जयपुर पर्यटन, शेखावाटी हवेलियां संरक्षण, पर्यटन विभाग बैठक, राजस्थान सांस्कृतिक धरोहर

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com