मेवाड़ यूनिवर्सिटी में डिग्री की मान्यता को लेकर बवाल, 17 छात्र गिरफ्तार

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में डिग्री की मान्यता को लेकर बवाल, 17 छात्र गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में

इस बार अपने ही विश्वविद्यालय के छात्रों की गिरफ्तारी पर घिरा विश्वविद्यालय

B.Sc. नर्सिंग डिग्री की मान्यता को लेकर कैंपस में नारेबाजी, एक छात्र ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की

छात्रों का आरोप: बिना RNC और INC मान्यता के कराया गया एडमिशन, भविष्य से खिलवाड़

पुलिस ने 17 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जेल, कई छात्र प्रदर्शन के दौरान रोते हुए मांगते रहे न्याय

विजय श्रीवास्तव,

चित्तौड़गढ़, dusrikhabar.com। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में B.Sc. नर्सिंग डिग्री की मान्यता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। अपनी डिग्री की वैधता को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे 17 कश्मीरी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश भी की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता के बिना ही एडमिशन लेकर उनके भविष्य को संकट में डाल दिया है।

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया कि पहले तो यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मान्यता को लेकर बड़े बड़े दावे किए थे अब जब उनके फर्जीवाड़े का खुलासा हो रहा है तो पुलिस पर दबाव डालकर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को ही गिरफ्तार करवा रही है। 

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में डिग्री की मान्यता को लेकर प्रदर्शन

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी में सोमवार दोपहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब कश्मीरी छात्रों ने B.Sc. नर्सिंग डिग्री की मान्यता को लेकर कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि उनकी डिग्री की वैल्यू नहीं रहेगी तो उनका भविष्य क्या होगा

प्रदर्शन के दौरान कई छात्र भावुक हो गए और रोते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करने लगे। छात्रों ने कहा कि उनके माता-पिता भी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्र पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाते नजर आए और सवाल करते हुए बोले— “अगर आपके बच्चों के साथ ऐसा हो तो आप क्या करेंगे?”

read also:गीतांजली हॉस्पिटल में कैंसर जागरूकता और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…

आत्मदाह की कोशिश के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब एक छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद 17 कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गंगरार थाना के SHO श्यामराम ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान एक छात्र ने पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें जेल भेज दिया।

read also:कोटा में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों का खुलासा…

क्या है पूरा मामला: विज्ञापन में बताई गई थी मान्यता

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्होंने मेवाड़ यूनिवर्सिटी में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन यूनिवर्सिटी के विज्ञापन देखकर लिया था। छात्रों के अनुसार, विज्ञापन में बताया गया था कि यूनिवर्सिटी का B.Sc. नर्सिंग कोर्स मान्यता प्राप्त है। लेकिन एडमिशन लेने के बाद उन्हें पता चला कि इस कोर्स के लिए राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता नहीं ली गई है। छात्रों का आरोप है कि इन संस्थाओं की मान्यता के बिना उनकी डिग्री वैध नहीं मानी जाएगी, जिससे उनका करियर और भविष्य दोनों खतरे में पड़ गए हैं।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 10 मार्च, मंगलवार, 2026

छात्रों का आरोप— हमारा भविष्य खराब किया

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्होंने कई सालों की मेहनत और परिवार की उम्मीदों के साथ इस कोर्स में पढ़ाई की है। छात्रों के अनुसार, यदि उनकी नर्सिंग डिग्री मान्य नहीं होगी तो उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिलेगी और उनका पूरा करियर बर्बाद हो जाएगा। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से मांग की कि या तो B.Sc. नर्सिंग कोर्स को RNC और INC से मान्यता दिलाई जाए या फिर छात्रों को उचित मुआवजा दिया जाए। इसी मांग को लेकर छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी कैंपस में एकत्रित हुए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

read also:जयपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, युवक ने 5 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म

पुलिस के सामने रोते हुए मांगी मदद

प्रदर्शन के दौरान कई छात्र बेहद भावुक हो गए और पुलिस व प्रशासन के सामने रोते-बिलखते हुए मदद की गुहार लगाने लगे। छात्रों का कहना था कि उन्होंने कई वर्षों की मेहनत से पढ़ाई पूरी की है और यदि उन्हें डिग्री नहीं मिली तो उनका भविष्य पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इस दौरान कई छात्राएं भी काफी परेशान और भावुक नजर आईं। वे लगातार प्रशासन से न्याय की मांग कर रही थीं और कह रही थीं कि उन्हें न्याय चाहिए

read also:हानिया की हाई ड‍िमांड, पॉडकास्ट पर आने के मांगे 20 लाख, होस्ट

इन 17 कश्मीरी छात्रों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने जिन 17 कश्मीरी छात्रों को गिरफ्तार किया, उनमें फैजान (22) पुत्र मोहम्मद अकबर वानी, बिलाल (22) पुत्र अब्दुल अहद डार, सुरफराज हसन (22) पुत्र गुलाम हसन खांडे, बुरहानुदीन (23) पुत्र जावेद अहमद शेख, आदिल (22) पुत्र फारूख अहमद लोन, अजगर रथ (22) पुत्र मोहम्मद सादिक रथ, बाबर (22) पुत्र मोहम्मद सादिक शेख, इसरत हुसैन (22) पुत्र साबीरदीन शेख, शाहबाज (22) पुत्र फरीद अहमद वानी, आकिब (22) पुत्र बशीर अहमद लोन, शाकिब मलिक (23) पुत्र जावेद मलिक, उबैद (21) पुत्र मकसूद वागेह, साहिल अहमद तातरे (22) पुत्र नुरदीन तातरे, आकिब अहमद वार (21) पुत्र मुस्ताक अहमद वार, उमरगुल (21) पुत्र गुलाम अहमद, कामरान (22) पुत्र अब्दुल कयूम शेख और अबरार (22) पुत्र फारूख अहमद मीर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी छात्र जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।

———————

#Chittorgarh News, #Mewar University, #Kashmiri students, #Nursing course controversy, #RNC, #INC, #Rajasthan Education, #Student protest, #ashokgadiya, मेवाड़ यूनिवर्सिटी विवाद, कश्मीरी छात्र गिरफ्तारी, BSc नर्सिंग मान्यता विवाद, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, चित्तौड़गढ़ यूनिवर्सिटी प्रदर्शन

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com