
अभी तो पार्टी शुरू हुई है: उदयपुर में बादशाह का हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस
गीतांजली उदयपुर में सिनेप्स–2026 का ग्रैंड फिनाले सम्पन्न
21 फरवरी से शुरू हुआ महोत्सव 27 फरवरी को भव्य समापन के साथ संपन्न
बादशाह की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस ने बदला पूरा कैंपस म्यूज़िक एरीना में
प्रतिभा, परिश्रम और सम्मान का संगम बना सिनेप्स–2026
सुश्री सोनिया,
उदयपुर, dusrikhabar.com। गीतांजली यूनिवर्सिटी में आयोजित गीतांजली सिनेप्स–2026 का समापन अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ हुआ। 21 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक महोत्सव ने पूरे सप्ताह परिसर को ऊर्जा, रचनात्मकता और उमंग से भर दिया। मेडिकल, पैरामेडिकल, फार्मेसी, डेंटल, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने विविध प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
read also: कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 28 फरवरी,शनिवार, 2026

उदयपुर के गीतांजली विवि में रैप सिंगर बादशाह की प्रस्तुति
बादशाह की कॉन्सर्ट नाइट: जब गूंज उठा पूरा परिसर
27 फरवरी 2026 को फेस्ट के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह की एंट्री ने माहौल को चरम पर पहुंचा दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, पूरा प्रांगण तालियों और युवाओं के जोश से गूंज उठा। उनकी दमदार आवाज़, शानदार स्टेज प्रेजेंस और हाई-वोल्टेज रैप बीट्स ने रात को यादगार बना दिया।
read also:तोप-बंदूकों की होली: 451 साल पुरानी वीरता परंपरा 4 मार्च को फिर होगी जीवंत
बादशाह लाइव कॉन्सर्ट उदयपुर के दौरान डीजे वाले बाबू, लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल, ससुराल गेंदा फूल, ये लड़की पागल है, जुगनू, काला चश्मा, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, हाय गर्मी, वोडका लगाके तेरे नाल नचना, मोरनी बागां में बोले, नैना दा कहना असी तेरा मुखड़ा वेखदे रहना, पानी-पानी हो गई, रूप तेरा मस्ताना और वखरा स्वेग जैसे सुपरहिट गानों पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे। हर बीट पर उठते हाथ और हर लिरिक्स पर गूंजती आवाज़ों ने सिनेप्स–2026 ग्रैंड फिनाले को एक मेगा म्यूज़िक फेस्ट में बदल दिया।

read also:गीतांजली सिनेप्स–2026: आत्म-विकास का मंत्र, प्रेरणा और मनोरंजन, जाकिर खान ने बनाई शाम
कार्यक्रम में गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल, वाइस चेयरमैन कपिल अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल और वाइस चांसलर डॉ. राकेश व्यास ने बादशाह का स्वागत एवं सम्मान किया।

प्रतिभाओं को मिला मंच और सम्मान
गीतांजली यूनिवर्सिटी सांस्कृतिक फेस्ट के दौरान आयोजित खेलकूद, रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समापन से एक दिन पहले प्रसिद्ध कॉमेडियन ज़ाकिर खान के प्रेरक शो ने छात्रों में नई ऊर्जा भरी थी, जबकि फिनाले नाइट में बादशाह के रैप ने जोश को चरम पर पहुंचा दिया।
21 फरवरी से शुरू हुआ यह महोत्सव बादशाह की यादगार प्रस्तुति के साथ सफलता के नए मानक स्थापित करते हुए संपन्न हुआ। गीतांजली सिनेप्स–2026 केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने, आत्मविश्वास बढ़ाने और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम साबित हुआ।
—————
#GeetanjaliSynapse2026, #BadshahLive, #UdaipurEvents, #CollegeFest2026, #SynapseFinale, #GeetanjaliUniversity, गीतांजली सिनेप्स–2026, बादशाह लाइव कॉन्सर्ट उदयपुर, सिनेप्स ग्रैंड फिनाले, गीतांजली यूनिवर्सिटी फेस्ट, उदयपुर सांस्कृतिक महोत्सव
