सीएम की सेहत से खिलवाड़! नोवोटेल होटल की हॉस्पिटेलिटी पर गंभीर सवाल..!

सीएम की सेहत से खिलवाड़! नोवोटेल होटल की हॉस्पिटेलिटी पर गंभीर सवाल..!

इंटरनेशल लेवल के आयोजन के दौरान लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा खतरे में  

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल, पांच सितारा होटल में बड़ी चूक 

जयपुर के सीतापुरा में JECC स्थित नोवोटेल में कॉफी के पानी में काई और गादा 

नोवोटेल होटल में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की सुरक्षा पर संकट

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) स्थित नोवोटेल होटल की घटिया हॉस्पिटेलिटी उस वक्त उजागर हुई, जब मुग्धा कन्वेंशन हॉल के कैफेटेरिया में कॉफी बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पीने के पानी में काई और गादे की मौजूदगी देखी गई। यह मामला न सिर्फ मुख्यमंत्री की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा है, बल्कि होटल में ठहरने वाले देश-विदेश के मेहमानों की सेहत पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 6 फरवरी, शुक्रवार, 2026

चाय पीते हुए सीएम भजनलाल

गंदे पानी से बन रही थी कॉफी 

कैफेटेरिया इलाके में गंदे पानी से कॉफी बनाई जा रही थी, जब लोगों ने कैंपर में गंदा पानी देखा तो कॉफी पीने से ही इनकार कर दिया। इधर अपनी सादगी के लिए चर्चित सीएम भजनलाल शर्मा जो अपनी सादगी और डाउन टू अर्थ स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। जिनका आम लोगों के बीच बैठना, उनके साथ चाय-कॉफी पीना उन्हें जनता से जोड़ता है, उनके स्वास्थ्य सुरक्षा पर भी सेंध लगी है।  

read also:राजस्थान पर्यटन में बड़ा खेला? बिना दफ्तर पोस्टिंग, लाखों का खर्च सवालों में.!

लोगों ने किया कॉफी पीने से मना, हुआ हंगामा

गुरुवार को JECC स्थित नोवोटेल होटल के मुग्धा कन्वेंशन हॉल में कैफेटेरिया की स्टॉल पर कॉफी के लिए उपयोग में लिया जा रहा पानी गंदा मिलने पर तब हंगामा हो गया जब लोगों ने उस गंदे पानी से बन रही कॉफी पीने से ही इनकार कर दिया। इसमें कुछ वीवीआईपी सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी थे जो शायद सीएम और उद्योगमंत्री की सुरक्षा में एस्कोर्ट में तैनात थे। सोचिए यदि मुख्यमंत्री अनजाने में यह कॉफी पी लेते, तो उनका स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता। 

read also:इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का आगाज, राजस्थान बनेगा ग्लोबल स्टोन हब

नोवोटेल होटल कॉफी में गंदा पानी 2

होटल नोवोटेल में हंगामें के बाद कॉफी का पानी बदलते कर्मचारी

कैफेटेरिया मैनेजर का जवाब भी संदेह के घेरे में

जब इस गंभीर लापरवाही को लेकर कैफेटेरिया मैनेजर से सवाल किया गया तो उसका जवाब और भी चौंकाने वाला रहा। मैनेजर ने कहा कि होटल में आने वाले हर सामान की तीन स्तर पर जांच होती है, लेकिन इस बार यह चूक कैसे हुई, इसकी जानकारी उसे खुद नहीं है। यह जवाब नोवोटेल होटल की व्यवस्थाओं और निगरानी प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

read also:दिवालिया हुए गोविंदा! क्यों स्कूलों में डांस करने पर मजबूर? मैनेजर ने बताया सच

नोवोटेल होटल कॉफी में गंदा पानी

इंटरनेशनल लेवल के होटल में शुद्ध पानी तक नहीं?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस नोवोटेल होटल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन हो रहे हैं, जहां दुनियाभर से मेहमान ठहरते हैं, वहां पीने के पानी जैसी बुनियादी जरूरत भी अगर शुद्ध नहीं है, तो वहां की फूड सेफ्टी और हाइजीन स्टैंडर्ड का क्या भरोसा किया जाए?

नोवोटेल होटल कॉफी में गंदा पानी 3

स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल

यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्या इस होटल में खाने-पीने की वस्तुओं की नियमित जांच नहीं होती? जबकि इस होटल में IIFA जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन हो चुके हैं और आए दिन यहां मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य गणमान्य अतिथि कार्यक्रमों में शामिल होने आते हैं।

read also:गांधी सरनेम, कब्र, नेहरू-इंदिरा तक, 97 मिनट बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने 4 लाइन में दिया जवाब

गणमान्य अतिथियों और विदेशी मेहमानों की सेहत भी खतरे में

नोवोटेल होटल की बड़ी ब्रांड वैल्यू और नाम के बावजूद, इस तरह की लापरवाही यह संकेत देती है कि केवल नाम के भरोसे स्वास्थ्य से समझौता किया जा रहा है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल जैसे माटी से जुड़े जनप्रतिनिधि अक्सर ऐसे आयोजनों में जलपान करते हैं। ऐसे में यह मामला केवल एक होटल की चूक नहीं, बल्कि सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा कारनामा माना जा रहा है।

——————–

#BhajanlalSharma, #NovotelJaipur, #JECC ,#HotelHospitality, #FoodSafety, #HealthRisk, #DirtyWater, #RajasthanNews, CM Bhajanlal Sharma, Novotel Hotel Jaipur, JECC Jaipur, गंदा पीने का पानी, Hotel Hospitality Failure, Food Safety Violation, Mugdha Convention Hall, Health Risk in Hotels

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com