
इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का आगाज, राजस्थान बनेगा ग्लोबल स्टोन हब
मुख्यमंत्री ने किया इंडिया स्टोन मार्ट 2026 का उद्घाटन
उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड, मंत्री मदन दिलावर रहे मौजूद
25 हजार वर्ग मीटर में 539 स्टॉल, 20+ देशों के खरीदार
नई टेक्नोलॉजी और ग्रीन स्टोन पर फोकस
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर,dusrikhabar.com। एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी इंडिया स्टोनमार्ट-2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई इस भव्य प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का स्टोन उद्योग प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने राजस्थान को वैश्विक स्टोन हब के रूप में स्थापित करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

स्टोन मार्ट में संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान को ग्लोबल स्टोन हब बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट-2026 जैसे आयोजन से राजस्थान की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी और प्रदेश को ग्लोबल स्टोन हब बनाने में यह प्रदर्शनी मील का पत्थर साबित होगी।
25 हजार वर्ग मीटर में फैली प्रदर्शनी, 539 स्टॉल आकर्षण का केंद्र
चार दिवसीय इंडिया स्टोनमार्ट-2026 में माइनिंग, प्रोसेसिंग, डिजाइन, मशीनरी, टेक्नोलॉजी, एक्सपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े स्टोन उद्योग के सभी पहलुओं पर गहन विमर्श होगा है। यह प्रदर्शनी राजस्थान को ग्लोबल स्टोन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में 539 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां 20 से अधिक देशों से आए खरीदार, आर्किटेक्ट्स और उद्योग विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

स्टोन मार्ट का लोकार्पण करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा
20 से अधिक देशों के खरीदार, MSME को सीधा बिजनेस मौका
प्रदर्शनी में 20 से अधिक देशों से आए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और आर्किटेक्ट्स की मौजूदगी है। यहां MSME और छोटे स्टोन उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधी मुलाकात और बातचीत का सुनहरा अवसर मिल रहा है, जिससे व्यापारिक सौदे, नेटवर्किंग और एक्सपोर्ट के नए रास्ते खुल रहे हैं।

इंडिया स्टोन मार्ट में सीएम भजनलाल उद्यमियों को सम्मानित करते हुए
नई मशीनरी, ऑटोमेशन और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर विशेष सत्र
नई मशीनरी, ऑटोमेशन, ग्रीन टेक्नोलॉजी, डिजाइन-आधारित स्टोन एप्लीकेशन, आर्किटेक्चर और इंटीरियर ट्रेंड्स पर विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही रोजगार सृजन, स्किल डेवलपमेंट और स्टार्टअप संभावनाओं पर भी गहन चर्चा हो रही है।

उद्योग जगत के दिग्गज, मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, आरके मार्बल्स के अध्यक्ष अशोक पाटनी, अयोध्या रामलला मूर्ति के शिल्पकार अरुण योगीराज, RIICO अधिकारी और देशभर के प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।

सीडॉस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, डिजिटल नवाचार पहली बार
स्टोन उद्योग के दिग्गजों को सीडॉस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। डिजिटल नवाचार के तहत पहली बार 26 भाषाओं में वेबसाइट लॉन्च की गई है। इसके साथ ही मोबाइल ऐप पर वर्चुअल स्टॉल की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे दूर बैठे खरीदार भी स्टॉल्स का वर्चुअल भ्रमण कर सकेंगे।
छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं, स्किल डेवलपमेंट पर जोर
स्टोनमार्ट के दौरान छात्रों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। साथ ही स्टोन इंडस्ट्री और आध्यात्मिक संस्थानों के सहयोग से स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की पहल भी की जा रही है।
———-
#IndiaStoneMart2026, #StoneIndustry, #RajasthanTourism, #JECCJaipur, #GlobalStoneHub, #MSME, #GreenTechnology, #StoneExpo, India StoneMart 2026, जयपुर स्टोनमार्ट, राजस्थान स्टोन उद्योग, JECC जयपुर, स्टोन एक्सपो, ग्रीन टेक्नोलॉजी स्टोन, MSME स्टोन इंडस्ट्री, Global Stone Hub Rajasthan
