पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर ने बैंक लॉकर से उड़ाया 15करोड़ का 4KG सोना.!

पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर ने बैंक लॉकर से उड़ाया 15करोड़ का 4KG सोना.!

PNB गोल्ड लोन घोटाले में करीब 15 करोड़ के सोने पर डाका, ग्राहकों की ज़िंदगी भर की पूंजी गायब

झुंझुनूं में PNB की स्ट्रॉन्ग रूम से नकली निकला सोना

73 पैकेट्स में असली गहनों की जगह फर्जी ज्वेलरी, बैंक अफसरों की मिलीभगत उजागर

शादी का सपना टूटा, मंगलसूत्र तक गायब; AGM बोले- क्लेम सेटलमेंट जल्द

नवीन सक्सेना,

झुंझुनूं/जयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान में बैंकिंग सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करने वाला पंजाब नेशनल बैंक (PNB) गोल्ड लोन घोटाला सामने आया है। झुंझुनूं जिले की नवलगढ़ शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर करोड़ों रुपये के सोने की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। जिन ग्राहकों ने जीवन की सबसे कीमती पूंजी-मंगलसूत्र, नथ, चेन और झूमर-बैंक में सुरक्षित समझकर जमा कराए थे, वही आज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 4 फरवरी, बुधवार, 2026

450 पैकेट्स में से 73 पैकेट्स में निकली नकली ज्वेलरी

जांच में सामने आया है कि बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में रखे गए गोल्ड लोन के करीब 450 पैकेट्स में से 73 पैकेट्स में असली सोने की जगह नकली गहने रखे गए थे। अब तक 4.1 किलो सोने का गबन सामने आ चुका है, जिसकी बाजार कीमत 6.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

PNB के मैनेजर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का सोना लॉकर से उड़ाया

प्राथमिक जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमित कुमार जांगिड़, उप प्रबंधक अनंत प्रकाश चौधरी और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट संतोष कुमार की मिलीभगत उजागर हुई है।

read also:जयपुर समेत 3जिलों में 80हजार लीटर मिलावटी दूध का काला कारोबार…

ग्राहकों का दर्द: बेटी की शादी के लिए जोड़ा था सोना, अब सब खत्म

45 वर्षीय बोहरी ने घरेलू जरूरतों के लिए ₹2 लाख का गोल्ड लोन लिया था। बदले में उन्होंने मंगलसूत्र, दो नथ, झूमर और सोने की चेन बैंक में जमा कराई थी। घोटाले की खबर सुनते ही जब वे बैंक पहुंचीं तो पता चला कि उनका सोना भी नकली ज्वेलरी वाले पैकेट्स में शामिल है।

इसी तरह सुमन देवी ने 100 ग्राम सोना जमा कर ₹5.18 लाख का लोन लिया था। उनके भांजे धर्मवीर ने 102 ग्राम सोना देकर ₹7 लाख, जबकि भाभी बबीता ने 3.5 तोला सोना देकर ₹80 हजार का लोन लिया था।
आज तीनों को सिर्फ एक ही जवाब मिल रहा है—“जांच चल रही है”

read also:मध्यप्रदेश से किराए पर EVM मंगवाकर चुनाव कराएगा राजस्थान, एमओयू

कैसे हुआ गोल्ड लोन स्कैम

ग्राहकों से ली गई सोने की ज्वेलरी को बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में सील पैकेट्स में रखा जाता है। आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने इन सील पैकेट्स से असली सोना निकाला, उसकी जगह नकली ज्वेलरी और फैंसी आइटम रख दिए और पैकेट्स को दोबारा सील कर दिया।

चार्ज ट्रांसफर के दौरान खुला राज

28 जनवरी को जब गोल्ड सेफ का चार्ज डिप्टी मैनेजर सीमा महला को सौंपा जा रहा था, तब छेड़छाड़ सामने आई। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की चाबियां अमित जांगिड़ और अनंत प्रकाश चौधरी के पास थीं। बैंक की आंतरिक जांच में यह साफ हुआ कि 73 पैकेट्स में असली सोना गायब है।

read also:रणदीप हुड्डा ब्रांड एंबेसडर, अलवर टाइगर इंटरनरेशनल हॉफ मैराथन 8 को…

फर्जी लोन और सरकारी योजनाओं में भी गड़बड़ी

जांच में यह भी सामने आया है कि कई फर्जी नामों पर लोन पास किए गए। कुछ मामलों में जिनके नाम पर लोन दिखाया गया, वे व्यक्ति मौजूद ही नहीं थे।
सूत्रों के अनुसार, सरकारी योजनाओं के नाम पर भी फर्जीवाड़ा किया गया, जिसमें महिलाओं को खास तौर पर टारगेट किया गया।

बैंक मैनेजर की संपत्ति में अचानक उछाल

आरोपी अमित कुमार जांगिड़ ने हाल के वर्षों में करोड़ों रुपये की जमीन खरीदी। उसके नाम पर डेयरी प्लांट भी लगाया गया है। अलग-अलग जगहों पर जमीन खरीदने की जानकारी सामने आई है, जबकि परिवार की पृष्ठभूमि सामान्य किसान की बताई जा रही है।

read also:दो पत्नी और 5 बच्चे… तीन बहनों के सुसाइड केस में रिश्तों का पूरा सच जानने में जुटी पुलिस

PNB का पक्ष: क्लेम जल्द निपटाने की कोशिश

PNB के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) सुधीर कुमार साहू ने कहा कि प्राथमिक जांच में कुछ कर्मचारियों द्वारा सोना चोरी किए जाने की पुष्टि हुई है।
बैंक की कोशिश है कि क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया जल्द पूरी हो, ताकि ग्राहकों को नुकसान न उठाना पड़े। कुछ मामलों में तकनीकी अड़चनें हैं, जिन पर काम किया जा रहा है।

read also: ‘देवेंद्र फडणवीस को क्या अधिकार है?’ NCP विलय की चर्चा के बीच सीएम पर भड़के शरद पवार

पुलिस जांच जारी, आरोपी फरार

एएसपी देवेंद्र राजावत के अनुसार बैंक अधिकारी मुकेश कुमार सिहाग की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

—————— 

#PNB Scam, #Gold Loan Fraud, #Jhunjhunu News, #Rajasthan Crime, #Bank Scam News, #Gold Loan News, PNB गोल्ड लोन घोटाला, झुंझुनूं बैंक फ्रॉड, नकली सोना मामला, PNB स्ट्रॉन्ग रूम चोरी, राजस्थान बैंक स्कैम, गोल्ड लोन धोखाधड़ी

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com