
उदयपुर गेम जोन अग्निकांड पर ताजा अपडेट, बड़ा हादसा टला, लाखों के नुकसान की आशंका
उदयपुर स्थित सुखेर के स्काई विले ट्रेम्पोलियन पार्क में लगी भीषण आग, 25 लाख से अधिक का नुकसान
डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू, काले धुएं से दहशत
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण, जनहानि नहीं
विजय श्रीवास्तव,
उदयपुर, dusrikhabar.com। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित एक गेम जोन में लगी भीषण आग ने सोमवार दोपहर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। नवरत्न कॉम्प्लेक्स स्थित ट्रेम्पोलियन पार्क के ‘स्काई विले’ गेम जोन में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर चपेट में आ गया। इस हादसे में संचालक को 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है, जबकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 24जनवरी, शनिवार, 2026
जानकारी के अनुसार, सुखेर थाना इलाके के नवरत्न कॉम्प्लेक्स में बने स्काई विले ट्रेम्पोलियन पार्क में दोपहर बाद अचानक आग भड़क उठी। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्लास्टिक से बने खेल उपकरण, फोम के गद्दे और सिंथेटिक सामग्री होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग के साथ उठा काला और जहरीला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
5 दमकल वाहनों से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया
घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के निर्देश पर फायर ऑफिसर नवदीप बग्गा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में फैले इस गेम जोन में आग बुझाने के लिए दमकल की 5 गाड़ियां लगाई गईं।
read also:लोकल फॉर वोकल में सरस की पहल, सरकारी संस्थानों में सरस आउटलेट्स
दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पानी के कई फेरे लगाए गए, तब जाकर आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। काले धुएं के कारण आसपास के लोगों को कुछ समय तक सांस लेने में भी परेशानी महसूस हुई।
आग लगने का कारण और राहत की बात:
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। गेम जोन में मौजूद अधिकतर सामग्री प्लास्टिक और सिंथेटिक होने से आग तेजी से फैली, जिससे आग बुझाने में दिक्कत आई। गनीमत रही कि घटना के समय परिसर में कोई बड़ी भीड़ नहीं थी इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
————–
#Udaipur News, #Game Zone Fire, #Sukher Fire Incident, #Rajasthan Fire News, #Fire Brigade Action, #Short Circuit Fire,Udaipur Game Zone fire, Sukher police station area, Sky Ville Trampoline Park, massive fire, fire department, loss of Rs 25 lakh, short circuit, black smoke
