योगेश श्रीवास्तव बने CM के OSD

योगेश श्रीवास्तव बने CM के OSD

योगेश कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नत कर बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD

मूलत: धौलपुर के रहने वाले हैं योगेश श्रीवास्तव

 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल के शपथ ग्रहण के बाद आज मुख्यमंत्री कार्यालय में कई बदलाव देखने को मिले। योगेश श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजनलाल का ओएसडी नियुक्ति किया गया है।

यह भी पढ़ें:वैदिक पंचांग-धनु संक्रान्ती और आपका आज!

 

योगेश श्रीवास्तव के बारे में आपको बता दें कि योगेश श्रीवास्तव इससे पहले मंत्री रमेश मीणा के PS रह चुके हैं। श्रीवास्तव लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान के राज्यपाल के DS पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:जब कुर्सी से खड़े हो गए मुख्यमंत्री भजनलाल…!

योगेश श्रीवास्तव के बारे में कहा जाता है कि मिलनसार इतने कि सबको साथ लेकर चलने वाले अपितु अपने कार्य में निपुण हैं।

 

योगेश श्रीवास्तव का परिचय

यूं तो राजस्थान प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी योगेश श्रीवास्तव किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। क्योंकि अपनी कार्यशैली के दम पर योगेश श्रीवास्तव राजस्थान में प्रशासनिक सेवा के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फिर भी श्रीवास्तव का संक्षिप्त परिचय निम्न है:-

  • धौलपुर में 1 अगस्‍त 1970 को धौलपुर में हुआ था योगेश श्रीवास्तव का जन्म।
  • AOP (पदस्‍थापन आदेश की प्रतीक्षा में) में चल रहे RAS अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को बनाया गया सीएम का विशेषाधिकारी।
  • योगेश कुमार श्रीवास्‍तव ने कॉमर्स फील्ड से हैं, उन्होंने बीकॉम और एमकॉम के बाद राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास की थी।
  • योगेश श्रीवास्तव की पहली पोस्टिंग बस्सी में विकास अधिकारी के रूप में हुई थी।
  • श्रीवास्तव रमेश मीणा के PS तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यपाल कलराज मिश्र के डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
CATEGORIES
TAGS
Share This