Visitors: 6492102
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता में किसकी शह पर लूट की छूट…! ज्वॉइंट डायरेक्टर के लॉकर में 1.50करोड़ के जेवर, खातों में 64लाख रुपए…

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता में किसकी शह पर लूट की छूट…! ज्वॉइंट डायरेक्टर के लॉकर में 1.50करोड़ के जेवर, खातों में 64लाख रुपए…

किसकी शह पर चल रहा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में लूट का खेल?

जॉइंट डायरेक्टर जय प्रकाश चारण रिश्वत मामले में गिरफ्तार 

चारण के लॉकर से 1.50 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात, 64 लाख बैंक खातों में

बैंक लॉकर से करीब 945 ग्राम सोना, करीब 1 किलो चांदी के आभूषण मिले

सोना-चांदी के जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए।

अभी एक और बैंक खाते की जांच होनी बाकी, सोमवार बढ़ सकता आंकड़ा

NGO के बिल पास करने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप

-विजय श्रीवास्तव-

जयपुर, dusrikhabar.com। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में रिश्वत के मामले में गिरफ्तार जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं। रिश्वत प्रकरण की जांच के दौरान एसीबी ने आरोपी और उसके परिवार से जुड़े बैंक खातों और लॉकर की पड़ताल की तो करीब 1.50 करोड़ रुपए कीमत के सोना-चांदी के आभूषण सामने आए। इसके अलावा परिवार के 9 बैंक खातों में 64,26,780 रुपए का बैलेंस मिला है। एसीबी अब सोमवार को एक अन्य बैंक खाते की जांच करेगी। इसके बाद मामले में आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज होने की संभावना है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 6 सितम्बर, रविवार, 2026

गोपनीय तरीके से एसीबी ने जुटाई लॉकर की जानकारी

एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने बैंक लॉकर के बारे में जानकारी नहीं दी थी। इसके बावजूद एसीबी टीम ने गोपनीय तरीके से लॉकर की जानकारी जुटाई और शनिवार को बैंक लॉकर की तलाशी कराई। तलाशी के दौरान लॉकर से करीब 945 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपए बताई गई है। अब एसीबी इन संपत्तियों और जेवरात के स्रोत की भी जांच करेगी।

read also:जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल: किताबों से निकले विचारों ने दुनिया तक बनाई अपनी राह

9 बैंक खातों में मिले 64 लाख से ज्यादा रुपए

जांच के दौरान एसीबी को जयप्रकाश चारण और उनके परिवारजनों के नाम से जुड़े 9 बैंक खाते मिले हैं। इन खातों में कुल 64,26,780 रुपए का बैलेंस सामने आया है। वहीं, एक बैंक खाते की जांच अभी बाकी है, जिसकी जांच सोमवार को की जाएगी। इस खाते से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है।

एसीबी अब आरोपी के पास मिली नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, बैंक बैलेंस और संपत्तियों की आय के ज्ञात स्रोतों से तुलना करेगी। जांच में यदि संपत्ति और आय के बीच बड़ा अंतर सामने आता है तो आय से अधिक संपत्ति का मामला भी बन सकता है।

read also:JSA सिल्वर शो में 22-24 नवम्बर को दिखेगी जयपुर की चांदी की चमक, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को न्योता

क्या था पूरा रिश्वत प्रकरण?; NGO के बिल पास करने के बदले मांगा था 20% कमीशन

यह मामला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में एक एनजीओ के काम से जुड़ी रिश्वतखोरी का है। जयप्रकाश चारण के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत रिश्वत प्रकरण से हुई थी। आरोप है कि उन्होंने एनजीओ के बिल पास करने के बदले दो संचालकों से 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने जयपुर एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके एनजीओ का अनुबंध पत्र जारी करने और लंबे समय से लंबित बिलों का भुगतान कराने के बदले विभाग के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण उससे 5 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। बातचीत के बाद आरोपी ने तत्काल 3 लाख रुपए देने का दबाव बनाया।। इसी मामले में जॉइंट डायरेक्टर को पकड़ा गया था। अब लॉकर और बैंक खातों से सामने आई संपत्ति ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया है।

read also: 6.10 लाख कीमत… 34KM माइलेज! तहलका मचाएगी नई BALENO

घर पर ही रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

शिकायत का सत्यापन होने के बाद जयपुर एसीबी ने गुरुवार देर रात अजमेर में कार्रवाई की। स्थानीय पुलिस की मदद से एसीबी टीम ने जयप्रकाश चारण के घर पर दबिश दी। इसी दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

रिश्वत से आगे बढ़ी जांच, अब संपत्ति के स्रोत पर नजर

मामला केवल रिश्वत लेने तक सीमित नहीं रहने वाला है। लॉकर में करोड़ों के जेवरात और बैंक खातों में लाखों रुपए मिलने के बाद एसीबी की जांच अब कथित भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति के स्रोत तक पहुंचने की दिशा में बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में संपत्ति और जेवरात कहां से आए और क्या उनकी जानकारी वैध आय एवं घोषित संपत्तियों से मेल खाती है? इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

——————————–  

#ACB, #RajasthanACB, #JaiprakashCharan, #Corruption, #BriberyCase, #SocialJusticeDepartment, #RajasthanNews, #ACBAction, #IncomeDisproportionateAssets, #JaipurNews, सामाजिक न्याय विभाग भ्रष्टाचार, जयप्रकाश चारण रिश्वत मामला, एसीबी कार्रवाई राजस्थान, जॉइंट डायरेक्टर जयप्रकाश चारण, बैंक लॉकर में 1.50 करोड़ के जेवर, एसीबी जयपुर, आय से अधिक संपत्ति मामला, राजस्थान भ्रष्टाचार मामला

CATEGORIES
TAGS
Share This