लोकतंत्र के पर्व-गणतंत्र दिवस पर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

लोकतंत्र के पर्व-गणतंत्र दिवस पर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राजस्थान में हुआ ध्वजारोहण

राजस्थान में 77वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी परिसरों में देशभक्ति का उत्सव

तिरंगे की शान में रंगा राजस्थान, सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस समारोह

सचिवालय और हाईकोर्ट से लेकर विभागीय भवनों तक शान से फहरा तिरंगा

कहां कहां किसने किया ध्वजारोहण, इन्हें मिला बेहतर प्रदर्शन का सम्मान 

 

विजय श्रीवास्तव, नवीन सक्सेना,

जयपुर, dusrikhabar.com। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान के सरकारी संस्थानों, विभागीय मुख्यालयों और प्रशासनिक परिसरों में पूरे सम्मान, गरिमा और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, न्यायपालिका और विभागीय प्रमुखों ने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 27जनवरी, मंगलवार, 2026

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने फहराया तिरंगा 2

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने फहराया तिरंगा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजकीय आवास पर किया ध्वजारोहण

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार सुबह 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अपने राजकीय आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें संवैधानिक मूल्यों, न्याय और सुशासन के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

read also:राजधानी जयपुर में सरकारी संस्थानों में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का गणतंत्र दिवस पर संबोधन

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का गणतंत्र दिवस पर संबोधन

मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में विजन राजस्थान 2047 के तहत समावेशी विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के जवानों ने सलामी दी तथा मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

read also:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारिता और साहित्य की विभूतियां सम्मानित

पशुपालन विभाग में सचिव डॉ समित शर्मा ने किया ध्वजारोहण

पशुपालन विभाग में सचिव डॉ समित शर्मा ने किया ध्वजारोहण

पशुपालन विभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

पशुपालन विभाग में गणतंत्र दिवस समारोह पर गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने इस अवसर पर विभाग के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सभी की सहभागिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें एक लोक सेवक के रूप में काम करने का सौभाग्य प्रात हुआ है। इसलिए जो भी काम हमें मिला है उसे हम पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कर सकें तो यही हमारी देशभक्ति होगी।

read also:JSG महानगर ग्रुप का 51सदस्यीय दल हांगकांग-मकाउ-शेन्जिन यात्रा पर रवाना

उद्योग विभाग में सचिव शिखर अग्रवाल ने फहराया तिरंग

उद्योग विभाग में ACS शिखर अग्रवाल और आयुक्त सुरेश कुमार ओला

उद्योग भवन में एसीएस शिखर अग्रवाल ने फहराया तिरंगा

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग मुख्यालय में एसीएस शिखर अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर 13 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उद्योग आयुक्त सुरेश कुमार ओला, राजस्थान वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक डॉ. हर सहाय मीणा सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

read also:गणतंत्र दिवस पर राजभवन से अमर जवान ज्योति तक गूंजा देशभक्ति का संदेश

उद्योग विभाग में सचिव शिखर अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, 13 कार्मिक सम्मानित।

उद्योग विभाग में सचिव शिखर अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, 13 कार्मिक सम्मानित।

इन कार्मिकों का हुआ सम्मान

कुलदीप बडसर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य अधिकारी (आयुक्तालय)

दीपेश जैन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (आयुक्तालय)

राहुल बेनीवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक (रीको)

सचिन शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक (रीको)

ममता थपलियाल, शाखा प्रभारी (रीको)

अभय प्रताप सिंह, कनिष्ठ सहायक (रीको)

राम प्रताप मीणा, सहायक लेखाधिकारी (आरएसएमएम)

करण सिंह राव, वरिष्ठ इलेक्ट्रीशियन (आरएसएमएम)

कुलभूषण नावरिया, उप कनिष्ठ प्रबंधक (राजसीको)

गंभीर सिंह गुर्जर, सहायक प्रोग्रामर (निवेश संवर्धन ब्यूरो)

अजय चाँदवाड, उप प्रबंधक (राजस्थान वित्त निगम)

राजेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक (राजस्थान वित्त निगम)

शत्रुध्न राय, जमादार (राजस्थान वित्त निगम)।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक जेपी बैरवा, सूंडाराम मीणा, रीना शर्मा, अशोक जांगिड़, अरविंद सैनी सहित कार्मिक उपस्थित रहे।

read also:वसुंधरा बोलीं- किसी का दिल दुखाना, तोड़ना भी हिंसा: राजनीति में अक्सर ऐसा होता है, दिल तोड़े भी जाते हैं और दुखाए भी जाते हैं

पर्यटन भवन में रुक्मणी रियार ने किया ध्वजारोहण

पर्यटन भवन में आयुक्त रुक्मणी रियार ने किया ध्वजारोहण

पर्यटन भवन में पर्यटन आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियाड़ ने सोमवार को पर्यटन भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दिन भारत देश का संविधान लागू हुआ था, जिससे हमें हमारे मौलिक अधिकार एवं दायित्व प्राप्त हुए हैं। अपने राष्ट्र को निरंतर प्रगतिमान करने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन कर योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एकता काबरा, अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, अतिरिक्त निदेशक पवन जैन, संयुक्त निदेशक राजेश शर्मा, संयुक्त निदेशक पुनीता सिंह तथा पर्यटन, आरटीडीसी एवं मेला प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना केंद्र पर सूचना आयुक्त राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण 4

सूचना केंद्र पर सूचना आयुक्त राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण

सूचना केन्द्र जयपुर में आयुक्त राकेश शर्मा ने फहराया तिरंगा

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव राकेश शर्मा ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना केन्द्र जयपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

read also:लोकतंत्र के पर्व-गणतंत्र दिवस पर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक प्रशासन गोरधन लाल शर्मा, संयुक्त निदेशक जसराम मीना, आरकेट के कार्यकारी निदेशक संजय सिंघल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पंत कृषि भवन में चिन्मयी गोपाल ने फहराया तिरंगा

पंत कृषि भवन में चिन्मयी गोपाल ने फहराया तिरंगा

पंत कृषि भवन में कृषि आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंत कृषि भवन में कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मयी गोपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण निष्ठा और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हाईकोर्ट में जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह ने फहराया तिरंगा

हाईकोर्ट में जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने फहराया तिरंगा

राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर खंडपीठ) में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर (खंडपीठ जयपुर) में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश डॉ. जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राजस्थान पुलिस के जवानों की सलामी ली। समारोह में अन्य न्यायाधीशगण, पूर्व न्यायाधीश, न्यायविद्, बार एसोसिएशन पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायिक सेवा से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे।

read also:5 फीट दूर नहीं दिखता, हाईवे पर ट्रक दौड़ा रहे: ड्राइवर्स की आंखों की जांच में खुलासा, डैशबोर्ड में लगे मीटर भी दिखते हैं धुंधले

नेहरू सहकार भवन में आनंदी ने किया ध्वजारोहण

नेहरू सहकार भवन में आनंदी ने किया ध्वजारोहण

नेहरू सहकार भवन में सहकारिता विभाग ने मनाया गणतंत्र दिवस

नेहरू सहकार भवन परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां आनन्दी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में देशभक्ति कविताओं का पाठ, मिष्ठान वितरण किया गया तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सिंचाई भवन में रवि सोलंकी ने फहराया तिरंगा

 सिंचाई भवन में राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक रवि सोलंकी ने फहराया तिरंगा

सिंचाई भवन में ध्वजारोहण, 30 से अधिक कार्मिक सम्मानित

जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित सिंचाई भवन में राजस्थान वाटर ग्रिड कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक रवि सोलंकी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समानता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र का प्रतीक है। इस अवसर पर 30 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सोलंकी ने कहा कि यह पावन अवसर हमें भारत के संविधान, मूल्यों और हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। यह दिन समानता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। उन्होंने विभागीय कार्यों में सभी अधिकारियों- कर्मचारियों के समर्पण, ईमानदारी और निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। श्री सोलंकी ने सभी कार्मिकों से राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को और अधिक सशक्त करने के संकल्प लेने का आह्वान किया।

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में आशीष मोदी ने फहराया तिरंगा

सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में निदेशक आशीष मोदी ने फहराया तिरंगा

अंबेडकर भवन में सामाजिक न्याय विभाग का आयोजन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मुख्यालय अंबेडकर भवन में निदेशक आशीष मोदी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों का पालन और देश की एकता-अखंडता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। आशीष मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि संविधान के प्रति हमारी निष्ठा और कर्तव्यबोध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम स्वतंत्रता सेनानियों, सशस्त्र बलों और सुरक्षा कर्मियों को नमन करते हैं, जिनके त्याग और बलिदान से देश सुरक्षित और सशक्त है।

read also:वायुसेना ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पाकिस्तान को याद दिलाया ऑपरेशन सिंदूर, IAF ने दिखाए एयर स्ट्राइक वाले हथियार

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्रद्धा गौतम, नेहा अग्रवाल, ईशा अग्रवाल, मोहनलाल बैरवा, आमिर खान, हरीश वर्मा, नीलेश विशनानी, हेमराज महावर, संजय, सचिन मीणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में गणतंत्र दिवस आलोक गुप्ता ने किया सम्मानित

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने किया सम्मानित

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में गणतंत्र दिवस समारोह

सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) में मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आरएसपीसीबी के सदस्य सचिव कपिल चंद्रवाल, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल सहित मंडल के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को मंडल अध्यक्ष व सदस्य सचिव द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इन्हें मिला सम्मान- विवेक गोयल-एसईई, राहुल शर्मा-एसईई, शीबा-एसएसओ, कामिनी सोनगरा-ईई, सुनील कुमार-एसएसओ, रोहिताश बलाई-एईई,  पवन चौहान-एईई, राजेंद्र कुमार-ईओ,अशोक कुमार जांगिड़-एडीएओ एवं सचिन सिंह-असिस्टेंट प्रोग्रामर।

—————-

#Rajasthan News, #Republic Day 2026, #Rajasthan Government, #Tiranga, #Flag Hoisting, #Jaipur News, 77th Republic Day, Rajasthan Government Institutions, Flag Hoisting, National Flag, Chief Minister Bhajan Lal Sharma, Rajasthan Administration, Constitution Day

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com