“डेयरी के स्वर्णिम दो वर्ष : ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त उत्कर्ष” पुस्तक का विमोचन

“डेयरी के स्वर्णिम दो वर्ष : ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त उत्कर्ष” पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया “डेयरी के स्वर्णिम दो वर्ष: ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त उत्कर्ष” पुस्तक का विमोचन

आरसीडीएफ के नवाचारों की सराहना, राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवॉर्ड पर बधाई

1000 करोड़ का कोरपस फंड और 16116 करोड़ का रिकॉर्ड टर्नओवर

दुग्ध उत्पादकों को सीधा लाभ: सम्बल योजना, बढ़ी भुगतान दरें

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर, dusrikhabar.com। राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में आयोजित गौसेवा के प्रेरणादायी कार्यक्रम के दौरान “डेयरी के स्वर्णिम दो वर्ष : ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त उत्कर्ष” पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) द्वारा डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों की सराहना की तथा राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवॉर्ड प्राप्त करने पर बधाई दी।

read also: कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 16 दिसम्बर, मंगलवार,2025

सीएम के किया डेयरी के स्वर्णिम दो वर्ष पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुस्तक विमोचन के बाद कहा कि डेयरी और पशुपालन क्षेत्र में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्षों का यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

read also:साउथ में बिना डबिंग ही ‘धुरंधर’ का भौकाल! जुटाई तेलुगू मास हीरो से ज्यादा भीड़

40 पृष्ठों की इस पुस्तक में राज्य सरकार के पिछले दो वर्षों में डेयरी एवं पशुपालन क्षेत्र में हुए नवाचार, सहकारिता के विस्तार और ग्रामीण आजीविका को मजबूती देने वाली उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला में सोमवार को गोसेवा की। उन्होंने सपत्नीक गायों की पूजा अर्चना कर गुड़ एवं चारा खिलाया। उन्होंने इस अवसर पर हवन में आहुति भी दी। उन्होंने कहा कि गोसेवा हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है तथा राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 
मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। साथ ही उन्होंने सभी से रक्तदान के लिए आगे आने और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पशुपालन एवं गोपालन शासन सचिव डॉ. समित शर्मा, राजस्थान कोऑपरेटिव फेडरेशन की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज तथा गोपालन निदेशक पंकज कुमार ओझा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

ऐतिहासिक पहल: 1000 करोड़ रुपये का कोरपस फंड

डेयरी क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपये के कोरपस फंड की स्वीकृति को दूरदर्शी निर्णय बताया गया। इस फंड के माध्यम से दुग्ध प्रोसेसिंग क्षमता 75 लाख लीटर प्रतिदिन, पशु आहार उत्पादन क्षमता 2550 मैट्रिक टन प्रतिदिन, डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण और दीर्घकालिक निवेश को गति देने के प्रयासों का उल्लेख पुस्तक में किया गया है। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

read also:देवकीनंदन ठाकुर बोले-ऑस्ट्रेलिया में समुद्र-तट पर कोई हिंदू नहीं था: फिर भी मारने एक विशेष धर्म के लोग गए; हिंदू बच्चे ज्यादा सुसाइड कर रहे

रिकॉर्ड उपलब्धि: 16116 करोड़ का टर्नओवर, 681 करोड़ का लाभ

पिछले 47 वर्षों के इतिहास में पहली बार मात्र 20 माह की अवधि में आरसीडीएफ, इसकी इकाइयों और सम्बद्ध जिला दुग्ध संघों ने 16116 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड टर्नओवर और 681 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया। यह उपलब्धि डेयरी सहकारिता की दक्षता, पारदर्शिता और नवाचार-आधारित प्रबंधन का प्रमाण है।

गोपालको से मिले सीएम भजनलाल शर्मा

सम्बल योजना: 1172 करोड़ का भुगतान, आय में ऐतिहासिक सुधार

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की दर से आर्थिक संबल प्रदान किया गया है। अब तक 1172 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, साथ ही भुगतान प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सशक्त बनाया गया। इसके अलावा, दुग्ध भुगतान दरों में 58 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढ़ोतरी से पशुपालकों की आय में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। इस पहल से सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हुआ है।

read also:सेवा से सशक्त होगी राजनीति, सहयोग ही हिंदू राष्ट्र की पहचान-डॉ. प्रवीण तोगड़िया

RCDF को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवॉर्ड

नवाचार और अवॉर्ड्स: गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वास

पुस्तक में सरस अमृतम अभियान, दूध का दूध, पानी का पानी अभियान, फैट दरों में वृद्धि और उपभोक्ता विश्वास मजबूत करने के प्रयासों का विवरण है। साथ ही ईआरपी आधारित मॉनिटरिंग, डिजिटल व्यवस्थाएं और पारदर्शी सप्लाई चेन के जरिए राजस्थान को डेयरी क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को रेखांकित किया गया है। दुग्ध उत्पादकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाएं, पशु आहार और पशु स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तथा राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवॉर्ड सहित अन्य सम्मानों के माध्यम से राज्य की उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

read also:शिक्षण, शोध और नवाचार को नई दिशा, तकनीकी शिक्षा में एआई का नया अध्याय

————–

#BhajanlalSharma, #RajasthanDairy, #RCDF, #RuralEconomy, #GopalRatnaAward, #DairyCooperative, #MilkProducers, Chief Minister Bhajanlal Sharma, Golden two years of Dairy, RCDF, Rural Economy, National Gopal Ratna Award, Milk Producer Sambal Yojana, Dairy Cooperative Rajasthan,

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com