औवेसी भी 9 प्रत्याशियों के साथ यूपी विस चुनावों में उतरे
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, फिलहाल औवेसी के राजनीतिक दल ने पहली सूची में की 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा,
जानकारों की मानें पहले बिहार में हाथ आजमा चुके औवेसी अब यूपी विधानसभा चुनावों में भी आजमाना चाहते हैं अपनी किस्मत, औवेसी द्वारा जारी सूची के अनुसार अमजद अली को बेहट (सहारनपुर), शाहीन रजा खान को बरेली-124 (बरेली) मरगूब हसन को सहारनपुर देहात (सहारनपुर), डॉ महताब को लोनी (गाजियाबाद), फुरकान चौधरी को गढ़ मुक्तेश्वर(हापुड़), हाजी आरिफ को धौलोना (हापुड़), रफत खान को सिवाल खास (मेरठ), जीशान आलम को सरधाना (मेरठ), तस्लीम अहम को किठोर (मेरठ) विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की तरफ से बनाया प्रत्याशी।