गणतंत्र दिवस पर राजभवन से अमर जवान ज्योति तक गूंजा देशभक्ति का संदेश

गणतंत्र दिवस पर राजभवन से अमर जवान ज्योति तक गूंजा देशभक्ति का संदेश

राज्यपाल, मुख्यमंत्री निवास और अमर जवान ज्योति पर सम्मान, श्रद्धा और लोकतांत्रिक मूल्यों की अभिव्यक्ति

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर लोकतांत्रिक मूल्यों का किया स्मरण

संविधान निर्माताओं और शहीदों को याद करते हुए मनाया गया गणतंत्र पर्व

विजय श्रीवास्तव,

जयपुर,dusrikhabar.com। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान में लोकभवन, मुख्यमंत्री निवास और अमर जवान ज्योति सहित प्रमुख स्थलों पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, शहीदों को नमन कर और संविधान के मूल्यों को दोहराते हुए प्रदेशवासियों को एकता, कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 27जनवरी, मंगलवार, 2026

राज्यपाल हरिभाऊ परेड का निरीक्षण करते हुए

राज्यपाल हरिभाऊ परेड का निरीक्षण करते हुए

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्हें परेड द्वारा सलामी दी गई, जिसके बाद राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

read also:राजधानी जयपुर में सरकारी संस्थानों में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

राज्यपाल ने बच्चों का मिठाई बांटते हुए

राज्यपाल ने बच्चों का मिठाई बांटते हुए


कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल ने उपस्थित जनों को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

read also:लोकतंत्र के पर्व-गणतंत्र दिवस पर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान कंपनी कमांडर श्री राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आर.ए.सी. की टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे समृद्ध लोकतंत्र है और हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

मुख्यमंत्री ने निवास पर फहराया तिरंगा 1

मुख्यमंत्री ने निवास पर भजनलाल शर्मा ने फहराया तिरंगा।

read also:गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पत्रकारिता और साहित्य की विभूतियां सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए महापुरुषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, जिनके बलिदान के कारण आज हम लोकतंत्र की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

शहीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

शहीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

अमर जवान ज्योति पर मुख्यमंत्री ने अर्पित किया पुष्पचक्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजिटर्स बुक में संदेश लिखते हुए देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस भावपूर्ण अवसर पर जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी सहित प्रशासन और सेना के उच्चाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

read also:दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखी राजस्थान की झांकी: 180 डिग्री घूमती हुई प्रतिमा प्रदर्शित, बीकानेर की उस्ता कला को दिखाया

———–

#Republic Day Rajasthan, #Governor Rajasthan, #CM Bhajanlal Sharma, #Amar Jawan Jyoti, #Jaipur News, #Haribhaubagde, 77th Republic Day, Governor Lok Bhavan, Chief Minister’s residence Tricolour, Amar Jawan Jyoti, Rajasthan Republic Day

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com