
कॉकपिट में चाकू से हमला, विमान तेजी से नीचे गिरा… फिर भारतीय कप्तान ने दिखाई हिम्मत; 174 यात्रियों की बची जान! पढ़िए कैसे घटित हुआ पूरा घटनाक्रम…
ट्रंप-नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा
घायल हालत में कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद का रास्ता बनाया
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की FZ1073 उड़ान के रह चुके हैं पायलट
कॉकपिट में हिंसक घटना के दौरान कैप्टन हुए घायल
विमान ने अचानक हजारों फीट की नीचे आया, इमरजेंसी संकेत भेजे
घायल कैप्टन द्वारा कॉकपिट का दरवाजा खोलने की बात सामने आई
यात्रियों और क्रू ने कथित हमलावर को काबू करने में की मदद
विमान की तबूक, सऊदी अरब में हुई सुरक्षित लैंडिंग
नेतन्याहू ने कैप्टन मच्छार को “सच्चा हीरो” कहा, ट्रंप बोले- कैप्टन बहादुर हैं
विजय श्रीवास्तव, माही राठौड़।
दुबई, dusrikhabar.com। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में 30 सितंबर को हवा में ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में सवार यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। कॉकपिट में पायलटों के बीच हिंसक घटना के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए और विमान ने अचानक हजारों फीट की ऊंचाई खो दी। इसी बेहद कठिन परिस्थिति में घायल कैप्टन द्वारा कॉकपिट का दरवाजा खोलने और यात्रियों-क्रू के हस्तक्षेप से स्थिति संभालने की बात सामने आई है। विमान को अंततः सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कैप्टन मच्छार की सराहना।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को “सच्चा हीरो” बताते हुए उनकी असाधारण बहादुरी को सलाम किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन और विमान में मौजूद लोगों की बहादुरी की प्रशंसा की, हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें घटना का विवरण नेतन्याहू से मिला है और वे उसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सकते।

घायल कैप्टन स्मित मच्छार विमान में बैठे हुए
हवा में बदले हालात, विमान ने तेजी से गिरा 17000 फीट नीचे
फ्लाईदुबई की बोइंग 737 MAX 8 उड़ान दुबई से तेल अवीव जा रही थी। फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने के बाद अचानक तेजी से नीचे आया। कुछ ही समय में विमान की ऊंचाई लगभग 14 हजार फीट तक घट गई। विमान से पहले 7700 इमरजेंसी कोड और बाद में 7500, यानी अनधिकृत हस्तक्षेप का संकेत, प्रसारित हुआ।
फ्लाईदुबई ने आधिकारिक तौर पर घटना को कॉकपिट में हुआ “altercation” यानी हिंसक विवाद बताया है और कहा है कि इसके कारणों और मकसद की औपचारिक जांच जारी है। एयरलाइन ने जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील की है।
घायल कैप्टन ने खोला कॉकपिट का दरवाजा और अचानक…
घटना के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए। इजरायली अधिकारियों और यात्रियों के बयानों के मुताबिक, घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद कुछ यात्री और क्रू सदस्य अंदर पहुंचे और कथित हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने बाद में नियंत्रण संभालने में मदद की और विमान को तबूक की ओर मोड़ा गया।
174 लोगों के सवार होने की जानकारी कई रिपोर्टों में सामने आई है। विमान सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

इजरायली पीएम नेतन्याहू बोले—“स्मित मच्छार सच्चे हीरो”
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सार्वजनिक रूप से तारीफ की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय कैप्टन ने प्रतिरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों तथा क्रू को कथित हमलावर तक पहुंचने में मदद मिली।
नेतन्याहू ने कैप्टन को “सच्चा हीरो” बताते हुए उनके जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की। भारत की ओर से भी कैप्टन के साहस की सराहना की गई है। भारत के इजरायल स्थित दूतावास ने उन्हें बहादुर भारतीय पायलट बताते हुए उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी की भारतीय कैप्टन की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कैप्टन मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा की। ट्रंप ने कहा कि उनके सामने आई जानकारी के अनुसार विमान में मौजूद लोगों ने समय रहते कार्रवाई की, जिससे बड़ी दुर्घटना टली।
हालांकि ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें घटना की जानकारी नेतन्याहू से मिली है और वह उसके सभी विवरणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सकते।
…जब यात्रियों ने भी संभाला मोर्चा
कॉकपिट से आवाजें सुनाई देने के बाद कुछ यात्री आगे पहुंचे। रिपोर्टों के मुताबिक, यात्रियों ने कथित हमलावर को काबू करने में मदद की। इनमें यानिव हायून सहित कुछ अन्य यात्री शामिल थे। विमान में मौजूद एक डेंटिस्ट ने घायल कैप्टन को प्राथमिक चिकित्सा देने में भी मदद की।
इसके बाद विमान में मौजूद अन्य पायलटों और क्रू ने विमान को स्थिर करने और सुरक्षित लैंडिंग कराने में भूमिका निभाई। तबूक एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई।

फ्लाईदुबई विमान के बहादुर कैप्टन स्मित मच्छार
जानिए कैप्टन स्मित मच्छार के बारे में…
स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं और कमर्शियल एविएशन में एक दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक वे जून 2022 से फ्लाईदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं।
इससे पहले उन्होंने भारतीय एयरलाइन स्पाइसजेट में करीब 11 वर्ष काम किया था और वहां प्रशिक्षण कप्तान की भूमिका भी निभाई थी।
रिपोर्टों में उनके करीब 9,750 उड़ान घंटों का अनुभव बताया गया है।
सऊदी अस्पताल में चल रहा घायल कैप्टन मच्छार का इलाज
कॉकपिट की घटना के बाद कैप्टन मच्छार को सऊदी अरब के तबूक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारतीय दूतावास के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है। भारतीय अधिकारी उनके परिवार और सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
फिलहाल फ्लाईदुबई ने इजरायल की उड़ानें अस्थायी रूप से रोकीं
घटना के बाद फ्लाईदुबई ने कहा कि इजरायल आने-जाने वाली उड़ानें जांच पूरी होने तक अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। एयरलाइन ने सरकारी अधिकारियों, नियामकों और एयरपोर्ट से जुड़े पक्षों के साथ समन्वय जारी रखने की बात कही है।
क्या है पूरा मामला, जानिए क्या हुआ था विमान में?
- ओमान के पायलट और भारतीय पायलट मच्छार के बीच खूनी संघर्ष
- मच्छार ने घायल होने के बावजूद खोला कॉकपिट का दरवाजा
- दुबई से तेल अवीव जा रही FZ1073 में कॉकपिट के भीतर हुई हिंसक घटना।
- विमान ने पहले 7700 इमरजेंसी कोड प्रसारित किया।
- इसके बाद 7500 कोड प्रसारित हुआ, जो विमान में अनधिकृत हस्तक्षेप का संकेत देता है।
- फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा में विमान की ऊंचाई में अचानक और तेज गिरावट दर्ज हुई।
- हादसे में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार हुए गंभीर घायल।
- रिपोर्टों के अनुसार घायल कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की।
- कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों ने कॉकपिट में पहुंचकर कथित हमलावर को काबू करने में मदद की।
- विमान में मौजूद दो अन्य पायलटों ने नियंत्रण संभालने में मदद कर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
- विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
- घटना के कारण, मकसद और कथित हमले की प्रकृति की औपचारिक जांच अभी जारी है। फ्लाईदुबई ने भी अटकलों से बचने की अपील की है।
————————————
#Smit Machchhar, #Flydubai FZ1073, #Indian Pilot, #Flydubai News, #Dubai Tel Aviv Flight, #Netanyahu, #Donald Trump, #Tabuk Saudi Arabia, #Cockpit Incident, #Aviation News, #World News, स्मित मच्छार, भारतीय पायलट, फ्लाईदुबई FZ1073, फ्लाईदुबई विमान, कॉकपिट हमला, दुबई से तेल अवीव फ्लाइट, तबूक इमरजेंसी लैंडिंग, नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप, भारतीय पायलट की बहादुरी
