Visitors: 6529274
IPS संजय श्रोत्रिय बने RPSC के नए चेयरमैन

IPS संजय श्रोत्रिय बने RPSC के नए चेयरमैन

IPS संजय श्रोत्रिय बने RPSC के नए चेयरमैन

प्रमोटी आरपीएस से आईपीएस बने संजय श्रोत्रिय को बड़ी जिम्मेदारी

 

जयपुर। प्रमोट होकर IPS अफसर बने संजय श्रोत्रिय को नई जिम्मेदारी मिल गई है। लंबे समय से खाली चल रहा आरपीएससी चेयरमैन का पद आज संजय श्रोत्रिय को सौंपा गया है। आज राज्यपाल ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें राजस्थान लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। श्रोत्रिय इससे पहले मुख्यमंत्री के सुरक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं।

 

गौरलतब है कि आरपीएससी चेयरमैन का पद कार्यवाहक अध्यक्ष जसवंत राठी संभाल रहे थे। भूपेंद्र यादव की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार ने इस पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं की थी। यादव के बाद कुछ समय के लिए शिवसिंह को भी चेयरमैन का पद सौंपा गया था

CATEGORIES
Share This