
इंडिया स्टोनमार्ट 2026: जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय पत्थर उद्योग का महाकुंभ
इंडिया स्टोनमार्ट 2026: जयपुर में 5 से 8 फरवरी तक आयोजन होगा
राजस्थान के पत्थर उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
प्रदेश देश-विदेश के प्रतिभागियों के स्वागत के लिए तैयार
प्रदेश की निवेश संभावनाओं को परफॉर्मेंस में बदल रही राज्य सरकार- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
राजस्थान के स्टोन इंडस्ट्री को वैश्विक मंच, विदेशी प्रदर्शकों की मजबूत भागीदारी
ओडीओपी पवेलियन से प्रदेश के पत्थर उत्पादों को मिलेगी नई पहचान
निवेश से रोजगार तक, राजस्थान बन रहा देश का उभरता औद्योगिक हब
लगभग 25,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में भव्य प्रदर्शनी
कुल 539 स्टॉल्स के माध्यम से स्टोन, मशीनरी और वैल्यू-एडेड उत्पादों का प्रदर्शन
चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक शामिल होंगे
विजय श्रीवास्तव,
जयपुर, dusrikhabar.com। जयपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन 5 से 8 फरवरी तक जयपुर में किया जाएगा। इस आयोजन से राजस्थान के पत्थर उद्योग को न केवल राष्ट्रीय बल्कि वैश्विक पहचान मिलेगी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इसे नीति, तकनीक और वैश्विक सहयोग का सशक्त मंच बताया।
read also: कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 31जनवरी, शनिवार, 2026

13वां संस्करण होगा अब तक का सबसे भव्य आयोजन
कर्नल राठौड़ ने शुक्रवार को इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान इस आयोजन में शामिल होने वाले देश-विदेश के प्रतिभागियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। पत्थर उद्योग क्षेत्र से जुडे सभी हितधारकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2000 में शुरू हुए इंडिया स्टोनमार्ट का इस वर्ष 13वां संस्करण है। यह अब तक का सबसे भव्य आयोजन होगा। इसमें चीन, तुर्की, ईरान, थाइलैंड, इटली सहित अन्य देशों से प्रदर्शक भी शामिल होंगे।
read also:राजस्थान की झांकी को पॉपुलर चॉइस पुरस्कार, प्रवीण गुप्ता ने ग्रहण किया पुरस्कार
ओडीओपी पवेलियन रहेगा आकर्षण का केंद्र
कर्नल राठौड़ ने बताया कि आयोजन में राजस्थान में एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित पत्थर के उत्पादों के प्रदर्शन के लिए एक विशेष पवेलियन बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के इन उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे इन उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

स्पष्ट नीति और नेतृत्व से बदली निवेश की तस्वीर
कर्नल राठौड़ ने कहा कि राजस्थान को स्पष्ट नेतृत्व और नीति से नई दिशा मिली है। पिछले दो साल में निवेश प्रोत्साहन के लिए नई नीतियां और योजनाएं लागू की गई हैं। राज्य सरकार के इन प्रयासों के कारण राजस्थान एक बेहतरीन निवेश गंतव्य बन गया है। राइजिंग राजस्थान के तहत किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर काम शुरू हो गया है।
read also:भीलवाड़ा NH 48 पर बड़ा सड़क हादसा, कई वाहन टकराए, तीन लोगों की मौत…!
सरकारी क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्र में रोजगार दे रही राज्य सरकार
कर्नल राठौड़ ने कहा कि पिछले दो वर्ष में राज्य सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतरीन काम किया है। अब तक राजकीय क्षेत्र में एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 1.54 लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निवेश समझौतों को धरातल पर उतारा जा रहा है।
इस क्रम में राइजिंग राजस्थान, प्रवासी राजस्थानी दिवस का सफल आयोजन किया गया है। साथ ही, प्रदेश के युवाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा हाल ही में नई योजना लागू की है। इस मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत एक लाख युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे ये गणमान्य
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूडा की प्रबंध निदेशक मनीषा अरोड़ा, स्टोनमार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सह महामंत्री नरेश पारीक, राष्ट्रीय सचिव अंजू सिंह और पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, सीडोस के सीईओ मुकुल रस्तोगी और चैयरमैन दीपक अजमेरा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
————–
#India Stone Mart, #Jaipur News, #Rajasthan Industry, #Stone Industry, #ODOP, #Business News, #DusriKhabar, #Investment Rajasthan, इंडिया स्टोनमार्ट 2026, राजस्थान पत्थर उद्योग, स्टोन इंडस्ट्री जयपुर, ODOP पवेलियन, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
