
कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 12 फरवरी, गुरुवार, 2026
वैदिक पंचांग
वैदिक पंचांग और भाग्यांक (Lucky Number) के जरिए जानिए ज्योतिष (Astrologer) पूनम गौड से कैसा रहेगा आपका आज का दिन?(dusrikhabar.com)
दिनांक – 12 फरवरी 2026
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – उत्तर
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण
तिथि – दशमी रहेगी दोपहर 12:22 तक तत्प्श्चात
नक्षत्र – ज्येष्ठा रहेगा दोपहर 01:42 तक तत्प्श्चात मूल
योग – हर्षण योग रहेगा रात्रि 03:06 तक तत्प्श्चात वज्र
राहुकाल – 13:30 – 15:00
सूर्योदय – 07:02
सूर्यास्त – 18:09
दिशाशूल – दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व – महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती
read also:राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2026-2027 का बजट, किसे क्या मिला? देखिए ताजा अपडेट…LIVE
आपका आज
जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के साल को जमा करके भाग्यांक निकाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्त का जन्म 15-10-1993 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+5+1+0+1+9+9+3 = 29, अब 2+9 = 11 , 1+1 = 2 होगा। यानी उस व्यक्ति के लिए भाग्यांक 2 होगा।
भाग्यांक 1
– आज आप नई योजना या विचार पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी बातों का प्रभाव रहेगा लेकिन कुछ चीजें अचानक बदल भी सकती हैं। सोच में लचीलापन रखें।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं, पीला कपड़ा धारण करें।
भाग्यांक 2
– भावनाएं गहरी रहेंगी लेकिन दिन सकारात्मक है। काम में कोई नई सीख मिलेगी। रिश्तों में आज थोड़ा सावधानीपूर्वक बातचीत करें।
उपाय: चावल का छोटा सा दान करें, सफेद फूल घर में रखें।
read also:समृद्ध किसान, सशक्त पशुपालक की दिशा में बड़ा कदम: जोराराम कुमावत
भाग्यांक 3
– आपके लिए बहुत अनुकूल दिन। रचनात्मकता, ज्ञान और ऊर्जा सब साथ देंगे। किसी काम में आपकी सलाह महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
उपाय: भगवान विष्णु या गुरु को पीला पुष्प अर्पित करें।
भाग्यांक 4
– आपके लिए यह दिन मिश्रित है। राहु की ऊर्जा सोच को तेज़ करेगी, पर भ्रम की स्थिति भी ला सकती है। काम धीरे-धीरे स्पष्ट होगा।
उपाय: नारियल जल में प्रवाहित करें, दक्षिण–पश्चिम दिशा साफ रखें।
भाग्यांक 5
– बातचीत, संपर्क और यात्रा संबंधी गतिविधियां अच्छी रहेंगी। अचानक कोई मौका मिल सकता है। बस निर्णय सोच-विचार कर लें।
उपाय: हरी इलायची साथ रखें, बुधवार जैसा हल्का भोजन लें।
read also:बजट बजट 2026-27: राजस्थान के पर्यटन को वैश्विक ऊंचाई का मास्टरप्लान…
भाग्यांक 6
– रिश्तों में नरमी और मधुरता रहेगी। काम में तालमेल मिलेगा। घर–परिवार से जुड़े किसी कार्य की योजना बन सकती है।
उपाय: गुलाब या चमेली की खुशबू घर में जलाएँ।
भाग्यांक 7
– आप आध्यात्मिक या गहरी सोच की ओर झुकेंगे। किसी पुराने कार्य में प्रगति देखने को मिलेगी। मन की शांति आज आपका बल है।
उपाय: चंदन का तिलक लगाएं, ध्यान करें।
भाग्यांक 8
– आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी काम में अचानक देर हो सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। व्यवहार में धैर्य रखें।
उपाय: उड़द या तिल का दान करें, काला कपड़ा न पहनें।
भाग्यांक 9
– ऊर्जा मजबूत रहेगी लेकिन आज आवेश बढ़ सकता है। किसी काम को तेजी से पूरा करेंगे। रिश्तों में शांत रहना महत्वपूर्ण है।
उपाय: लाल धागा दाईं कलाई में बांधें, हनुमान जी को प्रणाम करें।
ज्योतिषीय परामर्श : यदि आप अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह के लिए WhatsApp करें 8826026945
——————–
Vedic Panchang 2026, Today’s Panchang, Today’s Horoscope, Lucky Number Prediction, 2026, Today’s Auspicious Time, Rahukaal Today, Today’s Birth Number Horoscope, Numerology Prediction, Daily Horoscope February 2026, Today’s Auspicious Yoga, Today’s Nakshatra, Today’s Hindu Panchang, 2026, Poonam Gaur Astrology,
