कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 1 मार्च,रविवार, 2026

कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 1 मार्च,रविवार, 2026

वैदिक पंचांग 

वैदिक पंचांग और भाग्यांक (Lucky Number) के जरिए जानिए ज्योतिष (Astrologer) पूनम गौड से कैसा रहेगा आपका आज का दिन?(dusrikhabar.com)

दिनांक – 1 मार्च 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत – 2082
शक संवत – 1947
अयन – उत्तर
ऋतु – शिशिर ॠतु
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – त्रयोदशी रहेगी सायं 07:09 तक तत्प्श्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – पुष्य रहेगा प्रातः 08:34 तक तत्प्श्चात अश्लेषा
योग – शोभन योग रहेगा दोपहर 02:33 तक तत्प्श्चात अतिगण्ड
राहुकाल – 16:30 – 18:00
सूर्योदय – 06:46
सूर्यास्त – 18:21
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में
व्रत पर्व – प्रदोष व्रत

read also:अजमेर से पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- INC नहीं अब ‘MMC’

आपका आज

जन्म की तारीख, जन्म का महीना और जन्म के साल को जमा करके भाग्यांक निकाला जा सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्त का जन्म 15-10-1993 को हुआ है तो उसका भाग्यांक निकालने के लिए 1+5+1+0+1+9+9+3 = 29, अब 2+9 = 11 , 1+1 = 2 होगा। यानी उस व्यक्ति के लिए भाग्यांक 2 ​होगा।

भाग्यांक 1

परिवार में आपकी भूमिका प्रभावशाली रहेगी और आपकी राय को महत्व मिलेगा। प्रोफेशन में नई शुरुआत या कोई नया अवसर मिल सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा और किसी पुराने अटके काम से फायदा मिल सकता है। प्रेम जीवन में उत्साह और जुड़ाव बढ़ेगा। विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करेंगे और अच्छी प्रगति करेंगे।

भाग्यांक 2

परिवार में भावनात्मक माहौल रहेगा और आप सबको संतुलित रख पाएँगे। प्रोफेशन में सहयोग मिलेगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन में मधुरता और कोमलता बनी रहेगी। विद्यार्थी शांत होकर पढ़ेंगे तो आज अच्छी समझ विकसित होगी।

read also:तोप-बंदूकों की होली: 451 साल पुरानी वीरता परंपरा 4 मार्च को फिर होगी जीवंत

भाग्यांक 3

परिवार में आपकी खुशमिज़ाजी और रचनात्मकता माहौल को हल्का रखेगी। प्रोफेशन में आपकी बुद्धि और प्रस्तुति कौशल की प्रशंसा होगी। धन लाभ के संकेत हैं। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। विद्यार्थियों को आज नई और रोचक जानकारी सीखने का मौका मिलेगा।

भाग्यांक 4

परिवार में व्यवहार संतुलित रखें, छोटी-छोटी बातें तनाव दे सकती हैं। प्रोफेशन में काम थोड़ा भारी लग सकता है, लेकिन बुध की वजह से समाधान मिल जाएगा। धन में जल्दबाज़ी न करें। प्रेम जीवन में स्पष्ट बातचीत जरूरी है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना होगा।

भाग्यांक 5

परिवार में चहल-पहल और खुशी बनी रहेगी। प्रोफेशन में मीटिंग, कॉल या बातचीत से बड़ा फायदा मिल सकता है। धन में छोटे लाभ संभव हैं। प्रेम जीवन में आकर्षण और सहजता दोनों रहेंगे। विद्यार्थी आज बहुत तेज़ी से पढ़ाई करेंगे और विषयों को जल्दी समझेंगे।

read also:जयपुर: 10 साल तक लिवइन में देह शोषण, बॉयफ्रेंड पर रेप और ब्लैकमेलिंग का केस…

भाग्यांक 6

परिवार में सामंजस्य और सौहार्द रहेगा। प्रोफेशन में सहयोग और सम्मान मिलेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी और किसी योजना में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में बहुत सुंदर समय है—निकटता और समझ दोनों बढ़ेंगे। विद्यार्थी कला और रचनात्मक विषयों में चमकेंगे।

भाग्यांक 7

परिवार में आप शांत और गहराई से स्थितियों को समझने वाले रहेंगे। प्रोफेशन में बुध की वजह से विश्लेषण क्षमता बढ़ेगी और कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम जीवन में भावनाएँ गहरी होंगी। विद्यार्थी ध्यान और शोध वाले विषयों में अच्छा करेंगे।

read also:होली पर आमजन को महंगाई की मार: पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया इजाफा

भाग्यांक 8

परिवार में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप परिपक्वता से सब संभाल लेंगे। प्रोफेशन में आपकी मेहनत का स्पष्ट परिणाम आज दिख सकता है। धन में सुधार होगा। प्रेम जीवन में धैर्य और समझ जरूरी है। विद्यार्थी नियमित अभ्यास से सफलता पाएँगे।

भाग्यांक 9

परिवार में ऊर्जा और सक्रियता रहेगी, पर वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रोफेशन में तेज़ी से काम आगे बढ़ेगा और आपकी मेहनत असर दिखाएगी। धन लाभ की संभावना है। प्रेम जीवन में जुनून और उत्साह रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

ज्योतिषीय परामर्श : यदि आप अपनी जन्मकुंडली और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं तो पूनम गौड़ से ज्योतिषीय सलाह के लिए WhatsApp करें  8826026945

read also:होली-धुलंडी पर और बढ़ेगी गर्मी,मार्च में हीटवेव का अलर्ट: 35 डिग्री पार पहुंचा 2 शहरों में अधिकतम तापमान, जानिए-पूरे वीक कैसा रहेगा मौसम

——————–

Vedic Panchang 2026, Today’s Panchang, Today’s Horoscope, Lucky Number Prediction, 2026, Today’s Auspicious Time, Rahukaal Today, Today’s Birth Number Horoscope, Numerology Prediction, Daily Horoscope February 2026, Today’s Auspicious Yoga, Today’s Nakshatra, Today’s Hindu Panchang, 2026, Poonam Gaur Astrology,

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com