Visitors: 6616055
आरसीडीएफ की पूर्व एमडी श्रुति भारद्वाज का नाम फिर चर्चा में, एक साल के लिए पुनर्नियुक्ति की तैयारी!

आरसीडीएफ की पूर्व एमडी श्रुति भारद्वाज का नाम फिर चर्चा में, एक साल के लिए पुनर्नियुक्ति की तैयारी!

दो साल में RCDF को रिकॉर्ड कारोबार और मुनाफे की ऊंचाई तक पहुंचाने का तोहफा

श्रुति भारद्वाज 31 अगस्त 2026 को आरसीडीएफ एमडी पद से हुई सेवानिवृत्त

उनके बाद से आरसीडीएफ एमडी पद पर अब तक नई नियुक्ति नहीं 

सरकार श्रुति भारद्वाज की एक वर्ष के लिए पुनर्नियुक्ति पर कर रही विचार 

आरसीडीएफ को 47 साल के इतिहास के सबसे मजबूत दौर तक पहुंचाने का श्रेय 

पुनर्नियुक्ति के साथ पूर्ण प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार दिए जाने की संभावना

14 सितंबर को आचार संहिता समाप्त होने के बाद आदेश जारी होने की संभावना

विजय श्रीवास्तव

जयपुर, dusrikhabar.com। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) की पूर्व एमडी श्रुति भारद्वाज एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। उनके दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान राजस्थान की डेयरी व्यवस्था ने जिस तरह कारोबार और मुनाफे के नए आंकड़े हासिल किए, उसे देखते हुए राज्य सरकार उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, श्रुति भारद्वाज को एक वर्ष के लिए आरसीडीएफ एमडी के पद पर पुनर्नियुक्त किए जाने को लेकर सरकार के स्तर पर लगभग निर्णय हो चुका है।

31 अगस्त को सेवानिवृत्ति, अब तक खाली है आरसीडीएफ एमडी का पद

श्रुति भारद्वाज 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से आरसीडीएफ के एमडी पद पर अब तक किसी अन्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। ऐसे में उनके दो वर्ष के कार्यकाल और उपलब्धियों को देखते हुए एक बार फिर उन्हीं के नाम पर विचार किए जाने की चर्चा तेज हुई है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि पुनर्नियुक्ति के साथ उन्हें पूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार दिए जाने की संभावना भी है। हालांकि, इस संबंध में कुछ प्रशासनिक और तकनीकी पेच अभी बाकी बताए जा रहे हैं और दूसरे राज्यों के अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति के नियमों का रेफरेंस भी लिया जा सकता है। जल्द ही आरसीडीएफ को एक वर्ष के लिए अपना एमडी मिल सकता है।

साथी अफसरों के लिए मिसाल बनेगी श्रुति भारद्वाज की पुनर्नियुक्ति

आपको बता दें कि राजस्थान सचिवालय के गलियारों में यह चर्चा महत्वपूर्ण हो चुकी है कि सेवाभावी, टारगेट ऑरिएंटेड और किसी संस्थान को घाटे से लाभ में ला देना के श्रम का परिणाम श्रुति भारद्वाज जैसे अफसरों को पुनर्नियुक्ति को तोहफा देकर दिया जा सकता है जो कि डेयरी और किसानों के लिए गर्व की बात होगी, साथ ही साथी अफसरों में उनकी पुनर्नियुक्ति एक नई मिसाल पेश करेगी।

दो साल में 16 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार, करीब 700 करोड़ का लाभ

श्रुति भारद्वाज के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में आरसीडीएफ के कारोबार और मुनाफे में हुई बढ़ोतरी को माना जा रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उनके दो वर्ष के कार्यकाल में RCDF का टर्नओवर 16,116 करोड़ रुपए से अधिक रहा, जबकि करीब 700 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया गया।

इन आंकड़ों ने राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन को उसके 47 वर्ष के इतिहास में सबसे मजबूत वित्तीय दौर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही वजह है कि उनके कार्यकाल को लेकर सरकार और डेयरी क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा बनी हुई है।

डेयरी के साथ किसान परिवारों पर भी रहा फोकस

श्रुति भारद्वाज के कार्यकाल को केवल कारोबार बढ़ाने तक सीमित नहीं माना गया। पशुपालन और डेयरी से जुड़े किसानों के साथ उनके परिवारों को केंद्र में रखते हुए भी कई योजनाओं और पहलों पर काम किया गया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा किसान परिवारों से जुड़े बच्चों और युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी योजनाएं शुरू की गईं। इससे डेयरी व्यवस्था का लाभ केवल दूध उत्पादक किसान तक सीमित न रहकर पूरे परिवार तक पहुंचाने की कोशिश दिखाई दी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर अमित शाह तक कर चुके हैं तारीफ

श्रुति भारद्वाज के कामकाज और डेयरी क्षेत्र में उपलब्धियों की चर्चा कई सार्वजनिक मंचों पर भी हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं गाय, डेयरी पालन और सरस से जुड़ी उपलब्धियों से प्रभावित बताए जाते हैं।

वहीं, कई मौकों पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी राजस्थान की सहकारी और डेयरी व्यवस्था से जुड़े प्रयासों की सार्वजनिक रूप से सराहना की है। ऐसे में श्रुति भारद्वाज की संभावित पुनर्नियुक्ति को उनके पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

आचार संहिता खत्म होने के बाद मिल सकता है आदेश

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुनर्नियुक्ति का आदेश कब जारी होगा? सूत्रों के अनुसार, वर्तमान आचार संहिता 14 सितंबर 2026 को समाप्त होने के बाद अगले एक-दो दिनों में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आदेश जारी होने की संभावना है।

हालांकि, सरकार की ओर से पुनर्नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी होने तक इसे संभावित निर्णय के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। यदि श्रुति भारद्वाज की पुनर्नियुक्ति होती है तो आरसीडीएफ को उनके अनुभव का लाभ आगे भी मिलने की उम्मीद की जा रही है।

डेयरी सिर्फ दूध खरीदने और बेचने की व्यवस्था नहीं, बल्कि हजारों किसान परिवारों की रोजी-रोटी का आधार है। इसलिए आरसीडीएफ में किसी अधिकारी के कार्यकाल का मूल्यांकन केवल टर्नओवर और मुनाफे से नहीं, बल्कि इस बात से भी होता है कि उसका फायदा किसान और उसके परिवार तक कितना पहुंचा। श्रुति भारद्वाज के कार्यकाल को लेकर हो रही चर्चा में कारोबारी उपलब्धियों के साथ किसान परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल भी एक महत्वपूर्ण पक्ष बनकर सामने आती है।

—————————-

#Shruti Bhardwaj, #RCDF, #RCDF MD, #Rajasthan Dairy, #Saras Dairy, #Rajasthan Cooperative Dairy Federation, #Bhajanlal Sharma, #Dairy Farmers, #Rajasthan News, #Jaipur News, श्रुति भारद्वाज, आरसीडीएफ एमडी, RCDF MD, राजस्थान डेयरी, सरस डेयरी, श्रुति भारद्वाज पुनर्नियुक्ति, राजस्थान डेयरी फेडरेशन, डेयरी कारोबार, किसान परिवार, भजनलाल शर्मा

CATEGORIES
TAGS
Share This