
अवैध शराब तस्करी पर आयुक्त नमित मेहता सख्त, अफसरों को आदेश की….
आबकारी आयुक्त अफसरों से बोले “लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें”
अवैध शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार और राजस्व बढ़ाने पर फोकस
जोधपुर जोन की समीक्षा बैठक में जिलेवार प्रगति का गहन विश्लेषण
2174 करोड़ के बकाया राजस्व की वसूली पर विशेष अभियान
अवैध शराब तस्करी और हथकड़ शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
सुश्री सोनिया,
उदयपुर,dusrikhabar.com। राजस्थान में आबकारी विभाग को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजस्व लक्ष्य, अवैध तस्करी पर रोक और मदिरा दुकानों के बंदोबस्त को प्राथमिकता के साथ शत-प्रतिशत पूरा किया जाए।
उदयपुर/जोधपुर। राजस्थान में आबकारी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। नमित मेहता ने जोधपुर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व अर्जन, अवैध मदिरा तस्करी पर नियंत्रण और मदिरा दुकानों का शत-प्रतिशत बंदोबस्त हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जोधपुर जोन के सभी जिलों—जोधपुर, पाली, जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही और जालोर—की प्रगति का विस्तार से विश्लेषण किया गया।
read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 16 अप्रेल, गुरुवार, 2026
जिलेवार समीक्षा, कमजोर प्रदर्शन पर सख्ती
आबकारी आयुक्त ने साफ कहा कि अब जिलेवार परफॉर्मेंस की नियमित मॉनिटरिंग होगी। जिन जिलों में कार्य संतोषजनक नहीं मिलेगा, वहां संबंधित अधिकारियों और निरोधक दलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से विभागीय कार्यप्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता समीक्षा बैठक लेते हुए।
2174 करोड़ राजस्व वसूली पर फोकस
प्रदेश में करीब 2174 करोड़ रुपये का बकाया राजस्व लंबित है। इसे वसूलने के लिए एमनेस्टी योजना के तहत ब्याज में छूट देकर बकायादारों को राहत देने के साथ-साथ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। राजस्व लक्ष्य को समय पर पूरा करना विभाग की प्राथमिकता बताया गया।
read also:बर्फबारी के बावजूद चार धाम के दर्शन, केदारनाथ में ग्लेशियर काटकर मार्ग…
निरीक्षण और मॉनिटरिंग से बढ़ेगी आय
आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित रूप से मदिरा दुकानों का निरीक्षण करें और दुकानवार प्रगति की समीक्षा करें। इसके अलावा होटल, रिसोर्ट और रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब बिक्री पर रोक, लाइसेंस संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया तेज साथ ही अवैध बिक्री पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इन कदमों से राजस्व में वृद्धि की उम्मीद जताई गई है।
अवैध तस्करी पर कड़ा शिकंजा
बैठक में अवैध मदिरा तस्करी और हथकड़ शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को कहा गया कि मुखबिर तंत्र मजबूत किया जाए, गश्त और दबिश बढ़ाई जाए और विशेष निरोधात्मक अभियान चलाए जाएं। इससे अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
नियमों की सख्ती से पालना
आबकारी आयुक्त ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि रात 8 बजे के बाद मदिरा दुकानों का संचालन न हो, शादी/पार्टी में ऑकेशनल लाइसेंस अनिवार्य हो और रेस्टोरेंट में हार्ड लिकर सर्व पर नियमों का पालन हो। साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों की समीक्षा कर उन्हें जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए।
डिजिटल मॉनिटरिंग और भविष्य की रणनीति
विभाग अब डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे रियल-टाइम डेटा के आधार पर निर्णय लिए जा सकें।अतिरिक्त आबकारी आयुक्त सीमा कविया ने PPT के माध्यम से सभी जिलों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और अधिकारियों ने तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का भरोसा दिया।
—————-
#Rajasthan, #ExciseDepartment, #NamitMehta, #Revenue, #LiquorPolicy, #BreakingNews, राजस्थान आबकारी विभाग, नमित मेहता, शराब तस्करी, राजस्व वसूली, Excise Department Rajasthan
