फार्मेसी छात्रों के लिए गीतांजलि यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग व कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 16 से

फार्मेसी छात्रों के लिए गीतांजलि यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग व कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 16 से

16 से 18 अप्रैल तक 3दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव, देश-विदेश की कंपनियां होंगी शामिल

क्लाइमेड रिसर्च सोल्यूशन्स के सहयोग से आयोजित होगा बड़ा करियर इवेंट

“From Campus to Corporate” ट्रेनिंग से छात्रों को किया गया इंडस्ट्री रेडी

सुश्री सोनिया,

उदयपुर,dusrikhabar.com। उदयपुर के गीतांजलि यूनिवर्सिटी में फार्मेसी छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर का ट्रेनिंग और कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन छात्रों को सीधे इंडस्ट्री से जोड़कर करियर की नई दिशा देने वाला साबित होगा। फार्मेसी क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय ट्रेनिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है।

read also:कैसा रहेगा आपका आज, क्या कहता है भाग्यांक? 16 अप्रेल, गुरुवार, 2026

यह आयोजन क्लाइमेड रिसर्च सोल्यूशन्स के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें देश और विदेश की प्रतिष्ठित फार्मा एवं हेल्थकेयर कंपनियां भाग लेंगी।

इंडस्ट्री से सीधा जुड़ाव

इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधि छात्रों को न केवल प्रशिक्षण देंगे, बल्कि ऑन-स्पॉट इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के जरिए रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगे। इससे छात्रों को कॉर्पोरेट सेक्टर में सीधे प्रवेश का मौका मिलेगा।

read also:बर्फबारी के बावजूद चार धाम के दर्शन, केदारनाथ में ग्लेशियर काटकर मार्ग…

“From Campus to Corporate” पहल

पिछले एक माह से संस्थान में “From Campus to Corporate” कार्यक्रम चलाया जा रहा था, जिसमें डी फार्मेसी, बी फार्मेसी, एम फार्मेसी और फार्मा डी के छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। इस ट्रेनिंग में रिज्यूमे बिल्डिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स और मॉक इंटरव्यू सेशन के प्रमुख बिन्दू शामिल हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रबंधन ने भी शुभकामनाएं दी हैं, जिनमें अंकित अग्रवाल, डॉ. राकेश व्यास, संदीप कुणावत और डॉ. अरविन्द यादव शामिल हैं।

read also:अवैध शराब तस्करी पर आयुक्त नमित मेहता सख्त, अफसरों को आदेश की….

करियर के नए अवसर

संस्थान के प्राचार्य एवं प्लेसमेंट हेड डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यह आयोजन छात्रों के लिए करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर बेहतर जॉब ऑफर्स मिलेंगे। इस ड्राइव में फार्मास्यूटिकल, क्लिनिकल रिसर्च और हेल्थकेयर सेक्टर की कई नामी कंपनियां शामिल होंगी। यह आयोजन छात्रों को ग्लोबल करियर एक्सपोजर देने के साथ-साथ उन्हें नई तकनीकों और इंडस्ट्री ट्रेंड्स से भी अवगत कराएगा।

read also:राजस्थान में छात्र से कुकर्म करने वाला सरकारी टीचर सस्पेंड: 42 दिन जेल में रहकर ड्यूटी जॉइन करने पहुंचा, तब विभाग को पता चला

क्यों खास है यह ड्राइव?

  • इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग
  • ऑन-कैंपस जॉब अवसर
  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की भागीदारी
  • स्किल डेवलपमेंट पर फोकस

———————

#GeetanjaliUniversity, #PharmacyJobs, #CampusPlacement, #Udaipur, #CareerOpportunity, #Pharma, गीतांजलि यूनिवर्सिटी, फार्मेसी प्लेसमेंट, कैंपस ड्राइव 2026, pharmacy jobs India, Udaipur placement

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )

अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं और पाएं आकर्षक उपहार

खबरों के साथ सीधे जुड़िए आपकी न्यूज वेबसाइट से हमारे मेल पर भेजिए आपकी सूचनाएं और सुझाव: dusrikhabarnews@gmail.com