Visitors: 6070759
कैप्टेन अमरिंदर सिंह को मिला भाजपा से न्यौता !

कैप्टेन अमरिंदर सिंह को मिला भाजपा से न्यौता !

चण्डीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ ही उन्हें भाजपा में आने का न्योता भी मिल चुका है। पंजाब के पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने यह प्रस्ताव रखा है। शनिवार को पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पत्रकार वार्ता में मास्टर मोहल लाल ने कैप्टन की तारीफों के पुल बांधे और भाजपा में शामिल होने का न्योता भी दिया। पूर्व मंत्री मोहन लाल ने यहां तक कह दिया कि वह पंजाब में भाजपा का साथ दें और सूबे में भाजपा की सरकार बनाएं और नेतृत्व करते रहें। 

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )