70 साल की उम्र में लिवर कैंसर से जंग: गीतांजलि हॉस्पिटल में 10 CM से बड़े ट्यूमर की सफल जटिल सर्जरी

70 साल की उम्र में लिवर कैंसर से जंग: गीतांजलि हॉस्पिटल में 10 CM से बड़े ट्यूमर की सफल जटिल सर्जरी

70 साल की उम्र में लिवर कैंसर से जंग: गीतांजलि हॉस्पिटल में जटिल ट्यूमर की सफल सर्जरी

मरीज के लिवर में 10 सेंटीमीटर से बड़ा कैंसरग्रस्त ट्यूमर का सफल उपचार

सेंट्रल हेपेटेक्टॉमी के जरिए लिवर के मध्य हिस्से से निकाला ट्यूमर 

ट्यूमर के कारण प्रभावित हेपेटिक वेन के हिस्से को भी निकाला, पोर्टल वेन सुरक्षित

पेट दर्द, सूजन, बिना कारण वजन कम होने और पीलिया जैसे लक्षणों पर ध्यान देने की सलाह

संदीप बहल

उदयपुर, dusrikhabar.com। उम्र के सातवें दशक में लिवर में 10 सेंटीमीटर से बड़ा कैंसरग्रस्त ट्यूमर, आसपास की प्रमुख रक्त वाहिकाओं और पित्त की नलियों से उसकी नजदीकी। ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में मरीज के लिए सुरक्षित उपचार करना विशेषज्ञों के सामने बड़ी जिम्मेदारी थी। गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर में गैस्ट्रो एवं लिवर सर्जन डॉ. हेमंत जैन और उनकी टीम ने जटिल सर्जरी कर कैंसरग्रस्त हिस्से को निकालने में सफलता हासिल की। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और उसे स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

read also:उदयपुर में पानी का संकट: RTDC की होटल कजरी टैंकरों के भरोसे, पर्यटन कारोबार पर बढ़ी चिंता…

सेंट्रल हेपेटेक्टॉमी से निकाला कैंसरग्रस्त हिस्सा

मरीज की सेंट्रल हेपेटेक्टॉमी (Central Hepatectomy) की गई, जिसमें लिवर के मध्य भाग से कैंसरग्रस्त हिस्सा निकाला गया। ट्यूमर की स्थिति के कारण हेपेटिक वेन (Hepatic Vein) के प्रभावित हिस्से को भी ट्यूमर के साथ निकालना पड़ा, जबकि पोर्टल वेन को सुरक्षित रखा गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को विशेषज्ञ चिकित्सा निगरानी में रखा गया। स्थिति में सुधार होने पर उसे स्थिर अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस जटिल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया टीम से डॉ. अनुश जैन, सर्जरी टीम से डॉ. भुवना एवं डॉ. हरिकांत तथा ओटी स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। मरीज के परिजनों ने बेहतर उपचार और निरंतर देखभाल के लिए डॉ. हेमंत जैन एवं गीतांजलि हॉस्पिटल की पूरी चिकित्सा टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

read also:विस्फोटक से भरे ट्रक में आग, LIVE VIDEO: उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बना, जाम में फंसी दमकल की गाड़ियां

लिवर से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज न करें

डॉ. हेमंत जैन ने बताया कि बड़े लिवर ट्यूमर की सर्जरी में कैंसर निकालने के साथ लिवर की शेष कार्यक्षमता और प्रमुख रक्त वाहिकाओं को सुरक्षित रखना जरूरी होता है। इसके लिए सटीक सर्जिकल योजना और विशेषज्ञ टीम का समन्वय महत्वपूर्ण है।

डॉ. जैन ने अपील करते हुए कहा कि लगातार पेट दर्द, पेट में सूजन, बिना कारण वजन कम होना या आंखों व त्वचा में पीलापन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर चिकित्सकीय जांच और विशेषज्ञ परामर्श से बीमारी की पहचान कर उचित उपचार किया जा सकता है।

read also:1 करोड़ की रिश्वत मांगने के आरोप में SFIO का डिप्टी डायरेक्टर अरेस्ट

—————————————

#Geetanjali Hospital, #Udaipur News, #Liver Cancer Surgery, #Dr Hemant Jain, #Central Hepatectomy, #Liver Tumor, #Healthcare News Rajasthan, गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर, लिवर कैंसर सर्जरी, डॉ. हेमंत जैन, सेंट्रल हेपेटेक्टॉमी, लिवर ट्यूमर, 70 वर्षीय मरीज की सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जन उदयपुर, लिवर सर्जरी

CATEGORIES
TAGS
Share This