Visitors: 6068811
क्या हवा में सुरक्षित हैं विमान यात्री, क्या एयर इंडिया के पायलट नशा कर उड़ा रहे थे विमान…! जांच में चौंकाने वाला खुलासा

क्या हवा में सुरक्षित हैं विमान यात्री, क्या एयर इंडिया के पायलट नशा कर उड़ा रहे थे विमान…! जांच में चौंकाने वाला खुलासा

4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट घटनाक्रम पर बड़ा खुलासा 

एयर इंडिया AI2379 फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 4 अगस्त को फंसी थी टर्बुलेंस में

एयर इंडिया फ्लाइट की अचानक आ गई थी 300 फीट नीचे

बड़ा हादसा होते होते टला, विमान के 13 यात्री, 4क्रू सदस्य हो गए थे घायल

पायलट की जांच में साइकोएक्टिव सब्सटेंस मिलने के संकेत

दोनों पायलटों को फिलहाल फ्लाइंग ड्यूटी से हटाया गया 

फिलहाल मामले की जांच में FDR और CVR का विश्लेषण जारी 

नवीन सक्सेना,

दिल्ली, dusrikhabar.com। एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट की ऊंचाई कम होने की घटना ने विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच में नया मोड़ आया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, फ्लाइट के कैप्टन की शुरुआती साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग में पॉजिटिव संकेत मिले, जिसके बाद नमूना कन्फर्मेटरी लैब जांच के लिए भेजा गया। हालांकि, उपलब्ध ताजा रिपोर्टों में कन्फर्मेटरी टेस्ट में मारिजुआना की पुष्टि होने की बात अभी स्पष्ट रूप से आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। 

read also: पति वही, मंडप नया, 1 लाख के चक्कर में दोबारा दुल्हन बनने चलीं महिलाएं

4 अगस्त को अचानक 300 फीट नीचे आया था विमान

फ्लाइट AI2379 फुकेट से दिल्ली आ रही थी। क्रूज के दौरान विमान को अचानक तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा और विमान की ऊंचाई करीब 300 फीट कम हो गई। घटना के बाद विमान कुछ ही समय में स्थिर हो गया और सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया। घटना की जांच के लिए अधिकारियों ने फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी सुरक्षित किए हैं।

इस घटना में 13 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल हुए थे, जिन्हें मेडिकल जांच और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों को कान, गर्दन और कंधे सहित अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई थीं।

read also:झीलों से महलों तक राजस्थान रंग देखने 18 देशों के 32 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर…

दोनों पायलटों की हुई थी साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग

घटना के बाद एयर इंडिया के विमान के दोनों पायलटों की जांच कराई गई। जानकार सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन की शुरुआती स्क्रीनिंग में साइकोएक्टिव सब्सटेंस की मौजूदगी का संकेत मिला। इसके बाद उनके नमूने को कन्फर्मेटरी लैब टेस्ट के लिए भेजा गया। को-पायलट की शुरुआती जांच में ऐसा संकेत नहीं मिला था।

राष्ट्रीय समाचार पर प्रसारित खबरों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार खबर इसलिए भी गंभीर हो जाती है क्योंकि उड़ान के दौरान पायलट की मानसिक और शारीरिक स्थिति सीधे सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी होती है। हालांकि, अंतिम लैब रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने तक इसे पायलट द्वारा नशे की हालत में विमान उड़ाने की अंतिम पुष्टि नहीं माना जा सकता।

read also:2676 करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी का संचालक गिरफ्तार: 3 गुना रिटर्न का दिया गया था लालच, ईडी कर रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

जांच पूरी होने तक दोनों पायलट फ्लाइंग ड्यूटी से बाहर

मामले की जांच जारी रहने के दौरान दोनों पायलटों को फ्लाइंग रोस्टर से हटा दिया गया है। जांच एजेंसियां फ्लाइट के डेटा, कॉकपिट रिकॉर्ड और मेडिकल जांच के नतीजों को सामने रखकर घटना के कारणों की पड़ताल कर रही हैं।

वहीं, एयरबस ने भी जांच में विशेषज्ञों की मदद देने की बात कही है। सरकार ने घटना के बाद विमान की सुरक्षा और संचालन से जुड़े पहलुओं की समीक्षा शुरू कर दी है।

read also: अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र 

यात्रियों के लिए खौफनाक था वह पल

अचानक विमान नीचे आने के कारण कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए थे। कुछ लोगों को सीट, ओवरहेड हिस्सों और विमान के अंदर मौजूद अन्य वस्तुओं से चोट लगी। एयर इंडिया के अनुसार, विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे और घटना के बाद विमान ने अपनी यात्रा जारी रखते हुए दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की।

————————–  

#Air India, #AI2379, #Phuket Delhi Flight, #Air India Pilot, #Turbulence, #Aviation News, #DGCA, Civil Aviation, #Flight Safety, एयर इंडिया फ्लाइट AI2379, एयर इंडिया पायलट, फुकेट दिल्ली फ्लाइट, एयर इंडिया टर्बुलेंस, 300 फीट नीचे आया विमान, पायलट ड्रग टेस्ट, विमान हादसा, एयर इंडिया न्यूज

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )